Versuchen GOLD - Frei
डिजिटल डिवाइसेस की लत
Haribhoomi Rohtak Panchkula
|May 18, 2025
उड़ रही नींद-बिगड़ रही सेहत
-
कुछ समय पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने डिजिटल डिवाइसेस की लत को दुनिया भर में एक चिंताजनक समस्या बताया है। हर उम्र के लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे न केवल उनकी शारीरिकमानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, लोग अनिद्रा के भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम इस लत की गंभीरता को समझें और इससे बचने के लिए हर संभव प्रयास करें।
हाल में फ्रंटियर्स इन साइकिएट्री जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार बिस्तर पर जाने के बाद एक घंटे तक स्क्रीन देखते हुए बिताने से अनिद्रा के लक्षण 59 प्रतिशत तक बढ़ जाने की संभावना होती है। स्मार्ट गैजेट्स की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट के साथ समय बिताने से नींद का टाइम पीरियड भी 24 मिनट कम हो सकता है। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि चाहे सोशल मीडिया पर समय बिताएं, रील्स देखें या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी तरह का कंटेंट देखा जाए, सोने से पहले स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी में बिताया जाने वाला समय ही मायने रखता है। माध्यम कोई भी हो, स्क्रीन टाइम अब लोगों की नींद को डिस्टर्ब करने वाली बड़ी वजह बन रहा है।
रात के समय लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की कई वजहे हैं। इनमें से एक वजह यह है है कि दिन भर घर-दफ्तर की भाग-दौड़ के बाद रात को आराम का समय मिलने पर अधिकतर लोग स्क्रीन में ही झांकते रहते हैं। मेल, मैसेज या दूसरी जानकारियां देखने के साथ ही रात को सोने से पहले बहुत सा समय सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, रील्स और अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने में भी लोग यूज करते हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिजिटल डिवाइस अब बेडरूम में भी यूज किए जाते हैं। जिसके चलते कमोबेश हर उम्र के लोगों के सोने के समय का कुछ हिस्सा स्मार्ट डिवाइसेस के नाम हो गया है। हालिया अध्ययन कहता है कि स्क्रीन टाइम जितना ज्यादा होता है, नींद उतनी ही ज्यादा प्रभावित होती है।
Diese Geschichte stammt aus der May 18, 2025-Ausgabe von Haribhoomi Rohtak Panchkula.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Haribhoomi Rohtak Panchkula
Haribhoomi Rohtak Panchkula
18 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
यमुनानगर। साढौरा पुलिस व एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव सादिकपुर निवासी वीर · गुप्त सूचना पर सिंह उर्फ चेई के रूप में हुई है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
युवती ने व्यक्ति पर लगाया पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना के गांव में व्यक्ति ने युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
लोक निर्माण विभाग ने निकासी के लिए डाले पाइप एनएच-44 के दोनों तरफ पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध : डीसी
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शाहबाद से लेकर खानपुर कोलिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए संबंधित विभागों की तरफ से पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेस में सेमिनार
विद्यार्थियों को बायोमेडिकल वेस्ट के वर्गीकरण व उपचार की दी जानकारी
1 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
अन्नपूर्णा दिवस पर वितरित किया भोजन
रोटरी क्लब द्वारा डॉक्टर्स-डे एवं अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकल्पों का आयोजन किया गया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
कैनड बटन मशरूम पर जीएसटी को लेकर सीएम से की मुलाकात
प्रदेश की लगभग 11 मशरूम प्रसंस्करण यूनिटस को 105 करोड़ रुपय का बकाया जीएसटी जमा करने का नोटिस मिलने के बाद संचालक लगातार विरोध जता रहे है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
रोटरी क्लब रादौर बना सर्वश्रेष्ठ क्लब
अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब डिस्ट्रिक(3080) द्वारा जगाधरी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्री गंगवा
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
न्यू हैप्पी स्कूल में ईएनटी जांच शिविर में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य
न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल सुदैल में विद्यार्थियों के संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष ईएनटी (कान, नाक एवं गला) जांच शिविर का आयोजन किया गया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Panchkula
नई शिक्षा नीति से छात्रों का समुचित विकास करने में सक्षम : कांबोज
इंडियन पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति ( एनईपी) पर इन हाउस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
1 min
July 03, 2025
Listen
Translate
Change font size

