Versuchen GOLD - Frei

मानव एकजुटता से ही बचेगा मानव-सभ्यता का अस्तित्व

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

December 19, 2025

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2005 में घोषित किया था और इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, सतत विकास और विविधता में एकता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूक करना है, ताकि वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटा जा सके।

- ललित गर्ग

इस दिवस को मनाते हुए मुख्य विचार है कि 'एकजुटता में नवाचार और प्रौद्योगिकी', 'युवा नेतृत्व वाली एकजुटता' और सतत विकास लक्ष्यों के लिए 'एकजुटता' जैसे विषयों पर केंद्रित है। आज की दुनिया एक विचित्र और विरोधाभासी दौर से गुजर रही है। एक ओर विज्ञान, तकनीक और संचार ने पूरी पृथ्वी को एक छोटे से गाँव में बदल दिया है, तो दूसरी ओर मनुष्यों के बीच की दूरी, गरीबी, अशिक्षा, अविश्वास और वैमनस्य लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध, आतंक, हिंसा, नस्लवाद, धार्मिक कट्टरता और आर्थिक असमानता ने मानव सभ्यता के मूल उद्देश्य पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ऐसे समय में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता एवं एकजुटता दिवस न केवल नये मानवीय मूल्यों से प्रेरित समतामूलक समाज-संरचना की प्रेरणा है, बल्कि मानव जाति के लिए आत्ममंथन और आत्मसुधार का अवसर है। इस दिवस की मूल भावना यही है कि गरीबी का उन्मूलन हो, विकास अंतिम आदमी तक पहुंचे, मनुष्य पहले मनुष्य बने, उसके बाद उसकी पहचान राष्ट्र, धर्म, भाषा, रंग या विचारधारा से हो। आज जब दुनिया अनेक खेमों में बँटती जा रही है, तब सभी मानव पहले मानव की चेतना को पुनः जाग्रत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

भारतीय चिंतन ने सदियों पहले वसुधैव कुटुम्बकम् का जो सूत्र दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है, बल्कि पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। इसका अर्थ केवल इतना नहीं कि पूरी पृथ्वी एक परिवार है, बल्कि यह भी है कि परिवार के हर सदस्य का सुख-दुःख, सम्मान और अस्तित्व समान रूप से महत्वपूर्ण है। दुर्भाग्यवश आधुनिक विश्व ने इस सूत्र को एक सुंदर नारे तक सीमित कर दिया है। व्यवहार में हम राष्ट्रहित, संप्रदायहित और व्यक्तिगत स्वार्थ को मानवहित से ऊपर रख देते हैं। परिणामस्वरूप युद्ध की आग में निर्दोष बच्चे झुलसते हैं, आतंक की छाया में सामान्य नागरिक भय के साथ जीने को मजबूर होते हैं और आर्थिक शोषण के कारण करोडों लोग अभाव और भूख की रेखा के नीचे जीवन बिताते हैं। मानव एकता का दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि जब तक

मनुष्य की दृष्टि संकीर्ण रहेगी, तब तक शांति केवल एक सपना बनी रहेगी।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

बुमराह से मिली हौसला-अफजाई से चोटों से उबरने में मदद मिली श्रेयंका को

भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को लगता है कि वह फिर से शुरुआत कर रही हैं क्योंकि लगातार चोट के कारण उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

आदियोगी रथ यात्रा सभी इलाके में घूमकर महाशिवरात्रि से पहले भक्ति जगा रही है

आदियोगी रथम 15 जनवरी को इरोड पहुंचेगा

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

भारत के 'सुधारों की एक्सप्रेस' पकड़ रही है रफ्तार : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर के 7.4 प्रतिशत रहने के अनुमान पर बुधवार को कहा कि राजग सरकार की निवेश नीतियों के चलते भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' रफ्तार पकड़ रही है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अच्युत सामंत बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के मुख्य संरक्षक

कीट और टीस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को सर्वसम्मति से भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) का मुख्य संरक्षक निर्वाचित किया गया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

पलानीस्वामी ने टिकट दिलाने का वादा करने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की चेतावनी दी

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दिलवाने का वादा करने वाले बिचौलियों और धोखेबाजों से पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान किया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री

शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

रोजगार सृजन के प्रेरक शैक्षिक संस्थान हैं : 'कीट' और 'कीस'

भुवनेश्वर।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

गिग-वर्कर्स की परेशानियों को समझना आवश्यक

बे हद कम मेहनताने, कंपनी मालिकों के दबाव व ग्राहकों की उपेक्षा झेलते गिग वर्कर्स ने नये साल की पूर्व संध्या पर हड़ताल करके अपनी बदहाली को ही उजागर किया है।

time to read

5 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अपहरण के बाद बच्ची की हत्या

बेंगलूरु के पूर्वी हिस्से में स्थित व्हाइटफील्ड इलाके के पास छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

आंध्र प्रदेश: टोल प्लाजा के निकट बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम जा रही एक बस में बुधवार तड़के पूर्वी गोदावरी जिले के गमन ब्रिज टोल प्लाजा के निकट आग लग गई।

time to read

1 min

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size