Versuchen GOLD - Frei

द्रमुक सरकार को पुदुचेरी सरकार से सीखना चाहिए : विजय

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

December 10, 2025

पुडुचेरी।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी में अपनी पहली जनसभा की और मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार को निष्पक्ष करार दिया।उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को पुडुचेरी सरकार से सीखना चाहिए। विजय ने पुडुचेरी की लंबे समय से चली आ रही राज्य दर्जे की मांग पर ध्यान नहीं देने के लिए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने धन आवंटन को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। विजय ने विशेष रूप से निर्मित अपने प्रचार वाहन से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व वाली पुडुचेरी सरकार निश्चित रूप से तमिलनाडु के द्रमुक शासन की तरह नहीं है।

यहां उप्पलम मैदान में आयोजित रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों समेत 5,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ के बाद, विजय ने हाल ही में तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक इनडोर सभा को संबोधित किया था। पुडुचेरी सरकार की प्रशंसा करते हुए टीवीके प्रमुख ने कहा कि केंद्र-शासित प्रदेश की सरकार निष्पक्ष है; उसने एक ऐसे संगठन की रैली को सुरक्षा दी, जो सत्तारूढ़ पार्टी का प्रतिद्वंद्वी है और इसलिए द्रमुक को उससे सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "अगर तमिलनाडु की द्रमुक सरकार निष्पक्ष पुडुचेरी सरकार से सीख ले, तो अच्छा होगा। हालांकि, वे अभी नहीं सीखेंगे। द्रमुक सरकार 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से 100 प्रतिशत सबक सीखेगी; हमारे लोग यह सुनिश्चित करेंगे।" विजय ने पुडुचेरी की सरकार और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। हालांकि, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (आईएनआरसी) के नेतृत्व वाली पुडुचेरी सरकार में भागीदारी के बावजूद भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश की उपेक्षा की है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

बुमराह से मिली हौसला-अफजाई से चोटों से उबरने में मदद मिली श्रेयंका को

भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को लगता है कि वह फिर से शुरुआत कर रही हैं क्योंकि लगातार चोट के कारण उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

आदियोगी रथ यात्रा सभी इलाके में घूमकर महाशिवरात्रि से पहले भक्ति जगा रही है

आदियोगी रथम 15 जनवरी को इरोड पहुंचेगा

time to read

1 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

भारत के 'सुधारों की एक्सप्रेस' पकड़ रही है रफ्तार : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर के 7.4 प्रतिशत रहने के अनुमान पर बुधवार को कहा कि राजग सरकार की निवेश नीतियों के चलते भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' रफ्तार पकड़ रही है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अच्युत सामंत बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के मुख्य संरक्षक

कीट और टीस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को सर्वसम्मति से भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) का मुख्य संरक्षक निर्वाचित किया गया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

पलानीस्वामी ने टिकट दिलाने का वादा करने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की चेतावनी दी

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दिलवाने का वादा करने वाले बिचौलियों और धोखेबाजों से पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान किया।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री

शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

रोजगार सृजन के प्रेरक शैक्षिक संस्थान हैं : 'कीट' और 'कीस'

भुवनेश्वर।

time to read

2 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

गिग-वर्कर्स की परेशानियों को समझना आवश्यक

बे हद कम मेहनताने, कंपनी मालिकों के दबाव व ग्राहकों की उपेक्षा झेलते गिग वर्कर्स ने नये साल की पूर्व संध्या पर हड़ताल करके अपनी बदहाली को ही उजागर किया है।

time to read

5 mins

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अपहरण के बाद बच्ची की हत्या

बेंगलूरु के पूर्वी हिस्से में स्थित व्हाइटफील्ड इलाके के पास छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है।

time to read

1 min

January 08, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

आंध्र प्रदेश: टोल प्लाजा के निकट बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम जा रही एक बस में बुधवार तड़के पूर्वी गोदावरी जिले के गमन ब्रिज टोल प्लाजा के निकट आग लग गई।

time to read

1 min

January 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size