Versuchen GOLD - Frei
संचार साथी ऐप: अपेक्षा है निजता बनाम सुरक्षा के बीच संतुलन की
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
|December 06, 2025
भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में एक विचित्र प्रवृत्ति विकसित होती दिख रही है, जहाँ सत्ता द्वारा उठाए गए प्रत्येक कदम को विपक्ष संदेह की दृष्टि से देखता है।
संचार साथी ऐप को लेकर इन दिनों इसी प्रकार का विवाद एवं विरोध का वातावरण बना हुआ है। केंद्र सरकार की यह सोच कि हर नए स्मार्टफोन में इस ऐप को अनिवार्य किया जाए, विपक्ष ने इसे निजता एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए कठोर शब्दों में चुनौती दी और संसद के शीतकालीन सत्र में इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है और इससे व्यक्ति के जीवन में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने की आशंकाएं व्यक्त की है। विपक्ष ने इसे संवैधानिक अधिकारों का अतिक्रमण व नागरिकों की निगरानी करने वाला टूल बताया। इस बहस के बीच विपक्ष को नया मुद्दा मिलते देख केंद्र सरकार ने अनिवार्य तौर पर ऐप प्री-इंस्टॉल करने का अपना फैसला वापस ले लिया। सरकार ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल इसे स्वैच्छिक बना दिया है अर्थात जो चाहे ऐप को रखे, जो चाहे उसे हटाए। परंतु इस विवाद ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठा दिया है कि क्या हम केवल विरोध की राजनीति में वास्तविक चुनौतियों और आवश्यकताओं को भुला रहे हैं?
वास्तविकता यह है कि डिजिटल युग आज अवसरों के साथ-साथ अभूतपूर्व संकटों का भी युग है। साइबर अपराध, चोरी, जासूसी, डेटा हेरफेर, गलत सूचना, आतंकवादी नेटवर्किंग-इन सबने सुरक्षा की चुनौतियों का नया स्वरूप निर्मित किया है। संयुक्त राष्ट्र तक यह स्वीकार कर चुका है कि अगला विश्वयुद्ध यदि हुआ, तो वह साइबर मोर्चे पर भी लड़ा जाएगा। ऐसे समय में क्या किसी राष्ट्र की सरकार को निष्क्रिय खड़ा रहना चाहिए? निश्चित रूप से नहीं। इसलिए संचार साथी ऐप मात्र निगरानी का यंत्र नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक संरक्षण एवं डिजिटल अपराध नियंत्रण की रणनीतिक आवश्यकता के रूप में उभरा है। सरकार का सही कहना था कि डिजिटल होती दुनिया में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षा देने के मकसद से यह पहल की गई थी। उसका कहना था कि लगातार जटिल होते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये ऐसी पहल अपरिहार्य है।
Diese Geschichte stammt aus der December 06, 2025-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
जलवायु परिवर्तन से निपटना जन आंदोलन बने, सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं : श्रवण कुमार
बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जलवायु परिवर्तन की चुनौती को केवल एक सरकारी कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है।
1 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
हिंदुओं की रक्षा करने में बांग्लादेश सरकार विफल : पंजाब भाजपा
पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार पिछले डेढ़ महीने में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं और हमलों को रोकने में विफल रही है।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
करूर भगदड़ मामला : सीबीआई ने टीवीके नेता विजय को पूछताछ के लिए तलब किया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय को नोटिस जारी कर करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए 12 जनवरी को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को कहा है।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई द्रमुक के साथ गठबंधन पर अडिग है : सेल्वापेरुन्थागाई
चेन्नई।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
भाजपा ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति के आदेश का स्वागत किया
भाजपा ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश की सराहना की जिसमें मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर एक शिला स्तंभ पर दीपक जलाने की अनुमति देने वाले एकल न्यायाधीश के निर्देश को बरकरार रखा गया है।
2 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरजाघर में लूटपाट, संदिग्ध गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक गिरजाघर पर हमला करके कथित तौर पर लूटपाट की और बाइबिल को अपवित्र कर दिया।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
जेएनयू में नारेबाजी पर कपिल मिश्रा- सांपों के फन कुचले जा रहे, संपोले बिलबिला रहे
दिल्ली के मंत्रियों कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने की मंगलवार को आलोचना की।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
राजनीतिक दलों से पैसे ले लीजिए, शौचालय बनाने पर खर्च कर दीजिए : ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि अगर मतदाताओं को लगता है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा वितरित किया जा रहा पैसा अनैतिक है, तो वे इसे स्वीकार कर शौचालय निर्माण पर खर्च कर सकते हैं।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित कर रही हमारी सरकार : भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड-एक नई भाषा लिख रहा है।
3 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
मैने कभी भी किसी पूर्वग्रह के साथ क्रिकेट नहीं खेली : डीकॉक
संन्यास से वापसी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने इसका श्रेय किसी तरह के पूर्वाग्रह के साथ नहीं खेलने और किसी भी चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को दिया।
1 min
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
