Versuchen GOLD - Frei

प्रकृति का रौद्र रूप कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

|

July 01, 2025

भारत में वर्षाकाल में भीषण प्राकृतिक वर्षा के फलस्वरूप बाढ़ भूस्खलन और नदियों में उफान आने से उत्तरांचल, उत्तराखंड, असम, मेघालय, दिल्ली और पंजाब भीषण त्रासदी झेल रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

- संजीव ठाकुर मोबाइल : 90094 15415

प्रकृति का रौद्र रूप कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन

देश के साथ एकसाथ विश्व में कई देशों में अतिवृष्टि से बाढ़ का प्रकोप होता है लैंडस्लाइडिंग भी होती है पर सर्वाधिक मृत्यु भारत में ही होती है। भारत में भूकंप के झटके भी लगते हैं कई बार भूकंप भी आता है और जान माल की हानि होती है। यह ऐसा तो है नहीं कि अति वर्षा कई सालों में एक बार होती हो, वर्षा, बाढ़ तथा लैंडस्लाइडिंग का प्रकोप हर वर्ष अखबारों में हम पढ़ते हैं और लोगों की मृत्यु होती है तो ऐसे में केंद्र तथा राज्य सरकारों को आपस में सामंजस्य कर इस त्रासदी तथा विपदा का पहले से प्रबंध करने की आवश्यकता होनी चाहिए जिससे आमजन को जान माल का कम से कम नुकसान हो सके। आपदा सदैव अनअपेक्षित घटना होती है। जो मानवीय नियंत्रण से बाहर तथा प्राकृतिक व मानवीय कारकों द्वारा मूर्त रूप दी जाती है। प्राकृतिक आपदा अल्प समय में बिना किसी पूर्व सूचना के घटित होती है, जिससे मानव जीवन के सारे क्रियाकलाप अवरुद्ध हो कर, जान और माल की बड़ी हानि होती है। आपदा की गहनता, विशालता एवं निरंतरता मानव जीवन तथा समाज, देश को बड़ी हानि पहुंचाते हैं, एवं उस देश की आर्थिक स्थिति में गहरी चोट करते हैं। इन प्राकृतिक आपदाओं से देश की प्रगति पर चोट पहुंचती है। तथा राष्ट्र को आर्थिक रूप से बहुत पीछे खींच कर ले जाती है।

आपदा प्रबंधन में जापान से सीख ली जा सकती है। क्योंकि जापान आपदा प्रबंधन में विश्व में अग्रणी देश माना जाता है। जापान पृथ्वी के ऐसे क्षेत्र में अवस्थित है, जहां भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक आपदाएं सदैव आती रहती हैं। जापान में आपदा प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक को याकोहामा रणनीति कहा जाता है। जापान में आपदा प्रबंधन की साल भर नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर एक्सरसाइज की जाती रहती है, एवं आपदाओं पर निरंतर निगरानी तथा नजर रखी जाती है, एवं इसके निदान के लिए पूर्व से ही सुनियोजित योजना बनाकर नागरिकों को सुरक्षित कर लिया जाता है। भारत को भी इसी तरह आपदा प्रबंधन को अपनाकर हमें बाढ़, अतिवृष्टि, लैंडस्लाइडिंग तथा भूकंप से पूरी क्षमता कथा विशेषताओं के साथ सामना करना चाहिए।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पीएसएलवी-सी62 रॉकेट उड़ान पथ से भटका

उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद

फिल्मी पर्दे पर दमदार एक्शन करने वाले हीरो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में हीरो वही होते हैं जो जरूरतमंदों के काम आते हैं।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

2027 में 22 भाषाओं में संसद की कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा

नई दिल्ली/भाषा।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

न्यूयॉर्क शहर के कई प्रमुख अस्पतालों में हजारों नर्स हड़ताल पर

न्यूयॉर्क शहर के तीन अस्पताल प्रणालियों में कार्यरत हजारों नर्स सोमवार को हड़ताल पर चली गईं, क्योंकि सप्ताहांत भर चली बातचीत से उनके अनुबंध विवादों में कोई सफलता नहीं मिली।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

साइबर ठगों ने साल भर में दिल्ली में 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की

साइबर ठगों ने दिल्ली क्षेत्र में पिछले एक साल में भोले-भाले लोगों से कुल 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

देश का 'जेन जी' सृजनशीलता से भरा, सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का 'जेन जी' सृजनात्मकता और ऊर्जा से भरा हुआ है और उसे जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ बिहार, केरल, ओडिशा के लोगों को गिरफ्तार किया गया

भुवनेश्वर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

आर्कटिक में रूस, चीन का मुकाबला करने के लिए नाटो के साथ बातचीत कर रहा ब्रिटेन

ब्रिटेन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अपने सहयोगियों के साथ इस बात पर चर्चा कर रहा है कि रूस और चीन से उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी अहम : शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं।

time to read

3 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ईरान बातचीत के लिए राजी है : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने को लेकर ईरान पर जवाबी कार्रवाई संबंधी अमेरिका की धमकी के बाद इस पश्चिम एशियाई देश ने अमेरिका से संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size