Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

तरंग...उमंग...ये है देशभक्ति के रंग

Dainik Jagran

|

January 24, 2026

आज हमारे पास बहुत से उत्सव हैं, बहुत से आकर्षण हैं, माल्स हैं और आउटिंग के लिए तमाम विकल्प हैं लेकिन एक दौर था जब राष्ट्रीय आयोजन किसी मेले से कमतर नहीं थे, हर त्योहार से ऊपर और हर आकर्षण से बेहतर, एक अलग चार्म लिए हुए था।

इसके कई कारण थे, आजादी का ताजा-ताजा स्वाद, अपने गणतंत्र की स्थापना और इन सब से ऊपर अपनेपन का, एकजुटता का वह अहसास जो सदियों की दास्तां में कहीं विलुप्त हो गया था। देशभक्ति और देशप्रेम की वह भावना। सब मिलकर गर्व, उल्लास और उत्सव का जो अमलगम पेश करते थे उसमें स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, आयोजनों के खूबसूरत रंग बिखर जाते थे। हर बार ही इस उत्सव में देशभक्ति के रंग और चटख हुए हैं, आधुनिक हुए हैं और दिल्ली इसके केंद्र में हमेशा रही है। तो बदलाव के इन्हीं पड़ाव, स्थानों, स्मृतियों के बदलते स्वरूपों की क्रमिक यात्रा करवा रही हैं

क सी होती थी 26 जनवरी के दिन दिल्ली के गलियों की चहल-पहल और कैसा था समां, कैसे सीमित संसाधनों में भी शान की सवारियां हुआ करती थीं, कैसे परेड आधुनिकता का लिबास ओढ़ती गई और कैसे आज भी लोग इस आयोजन के आकर्षण में बंधे हुए हैं चले जाते हैं कर्तव्य पथ परदिल्ली की गलियों से लेकर राजपथ की सड़कों तक इन रंगों से जो इंद्रधनुष बनता था वो अद्वितीय होता था। आज भले ही आकर्षण बहुत हो गए हैं, पर देशभक्ति का जज्बा और गणतंत्र दिवस के आयोजन की महिमा कम नहीं हुई है, लोगों में आज भी वही उत्साह है। आयोजन का स्वरूप साल-दर-साल निखरता जा रहा है।

किसी भी तरह से आयोजन देखने की ललक: आज लोगों के पास साधन हैं, टेक्नोलाजी है और पहले से अधिक सतर्कता और जानकारी है लेकिन तब लोग इन आयोजनों के लिए पैदल या घोड़े-खच्चरों की सवारी करते हुए पहुंचते थे। इतिहासकार आरवी स्मिथ लिखते हैं कि जब परेड पुरानी दिल्ली (चांदनी चौक और उसके आस-पास) से गुजरती थी, तो उस समय लोग वहां पहुंचते थे और चांदनी चौक की गलियों में परेड पर फूल बरसाए जाते थे। पुरानी दिल्ली के धोबी और कुम्हार दूर-दराज के इलाकों जैसे यमुना पार या देहाती दिल्ली से गधों और खच्चरों पर सवार होकर आया करते थे। इसका एक और कारण भी था कि लोग तंग गलियों में भीड़भाड़ के कारण परेड नहीं देख पाते थे ऐसे में

कनाट प्लेस से होकर गुजरती थी परेड

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अबुल फजल रोड पर तीन माह बाद हटा नाले का पानी

पाइप लाइन को हटाकर शाहीनबाग की ओर जा रहा पानी नहर में जोड़ा, लोग बोले, बनाई जाए पुलिया

time to read

2 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने बधाई संदेश में भारत-ब्रिटेन की अटूट साझेदारी को सराहा

time to read

1 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

5.56 लाख की ठगी में सिपाही समेत मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कारोबारी को आयकर का फर्जी नोटिस भेजकर 5.56 लाख रुपये ठगने के मामले में टीला मोड़ थाना पुलिस ने सिपाही समेत मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 27, 2026

Dainik Jagran

विश्व कप से पहले संजू सैमसन पर बढ़ा दबाव

प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन पिछले एक दशक के दौरान टी-20 करियर में प्रदर्शन में निरंतरता की कमी संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट की सबसे दिलचस्प विरोधाभासी शख्सियतों में एक बनाती है।

time to read

2 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

शर्मा कालोनी की 30 गलियों का उतरा पानी

सामान्य हो रहे हालात, दो दिन में पूरी राहत मिलने की उम्मीद

time to read

1 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

ब्रंट के डब्ल्यूपीएल इतिहास के पहले शतक से मुंबई की जीत

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस की नटाली साइबर ब्रंट ने नाबाद 100 रन बनाकर लीग के इतिहास का पहला शतक जड़ा।

time to read

1 min

January 27, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मनाली में बर्फ में फंसे दिल्ली के पर्यटक, पांच किमी लंबे जाम ने ठंड में छुड़ाया पसीना

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पर्यटकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

time to read

2 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

'चीन व भारत अच्छे पड़ोसी, मित्र व साझेदार'

चीनी के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को भारत और चीन को \"अच्छा पड़ोसी, दोस्त और साझेदार\" बताया तथा कहा कि \"ड्रैगन और हाथी का एक साथ नृत्य\" करना दोनों देशों के लिए सही विकल्प है।

time to read

1 min

January 27, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

‘ट्रंप, वेस व नवारो ने भारत के साथ ट्रेड डील में अटकाए रोड़े’

भारत के साथ अटके द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राजनीति में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

time to read

2 mins

January 27, 2026

Dainik Jagran

कैंसर दवा की तस्करी मामले में दिल्ली, आगरा, जयपुर की फर्मों की मिलीभगत

गाजियाबादः कैंसर की दवा तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपितों के नेटवर्क में शामिल तीन नई फर्मों की मिलीभगत का पर्दाफाश किया है।

time to read

1 min

January 27, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size