Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

समुद्र की लहरें सुना रहीं स्वदेशी विजयगाथा

Dainik Jagran

|

January 22, 2026

जीआरएसई में केवल हथियार नहीं ढाले जाते, बल्कि देश की सुरक्षा का आत्मविश्वास भी गढ़ा जाता

- जयकृष्ण वाजपेयी

हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा केवल रणनीति का विषय नहीं, बल्कि शौर्य, वीरता और आत्मबल का पैमाना भी है। जब लहरों के बीच खड़ा एक युद्धपोत दुश्मन की हर आहट पर चौकन्ना रहता है, तो उसके पीछे एक राष्ट्र की इच्छाशक्ति, तकनीकी सामर्थ्य और सैनिक साहस काम करता है।आज देश का यह शौर्य केवल रणभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि जहाज निर्माण यार्डों से लेकर दूर समुद्र तक अपनी गूंज सुना रहा है। कोलकाता के हुगली तट पर स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) उसी शौर्य का आधुनिक प्रतीक बन चुका है, जहां हथियार केवल ढाले नहीं जाते, बल्कि देश की सुरक्षा का आत्मविश्वास गढ़ा जाता है। यह केवल एक शिपयार्ड नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की समुद्री सुरक्षा का ध्रुवतारा बन चुका है। हम उस दौर को पीछे छोड़ आए हैं, जब हथियारों के लिए हमें दूसरे देशों की ओर देखना पड़ता था। आज हम न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहे हैं, बल्कि दुनिया को भी विकल्प दे रहे हैं। यही बदलाव भारत के बढ़ते कद और मजबूत संकल्प की सबसे ठोस पहचान है।

हम गर्व से कहते हैं कि जीआरएसई की यात्रा 'खरीदार से निर्माता' बनने की भारत की ऐतिहासिक छलांग है। वर्ष 1961 में पहले स्वदेशी युद्धपोत आइएनएस अजय की सुपुर्दगी से लेकर वर्ष 2025 में एक ही साल में पांच अत्याधुनिक युद्धपोतों की डिलीवरी तक यह संस्थान हमारी सामरिक सोच का प्रतिबिंब बन गया है। आज 115 युद्धपोतों को बनाने का रिकार्ड किसी भी भारतीय शिपयार्ड के लिए उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की मुहर है। स्टेल्थ तकनीक से लैस आइएनएस नीलगिरी, तटीय जल में पनडुब्बी रोधी क्षमता से सुसज्जित आइएनएस अर्नला और गहरे समुद्र की मैपिंग करने वाला आइएनएस संध्याक-ये केवल जहाज नहीं, बल्कि हमारी संप्रभुता के चलते-फिरते प्रतीक हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

साइबर अपराधियों का अब टूटेगा जाल, डिजिटल साक्षरता बनेगी ढाल

डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर साइबर ठगी का अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

यहां उद्यम आजीविका का साधनभर नहीं, राष्ट्र निर्माण का है औजार

पंजाब की धरती पर उद्यम केवल आजीविका का साधन नहीं रहा, बल्कि यह सदैव राष्ट्र निर्माण का औजार बना है।

time to read

2 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

यूवराज की मौत के पीछे लापरवाही: एनजीटी

नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने स्वतः संज्ञान लिया है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

आयुष दोसेजा के शतक के बावजूद बिखरी दिल्ली टीम

रणजी ट्राफी में गुरुवार से शुरू हुए दिल्ली और छत्तीगढ़ के मुकाबले में आयुष दोसेजा (नाबाद 104) के अलावा बाकी पूरी दिल्ली टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों के साथ ही कनाट प्लेस, सरोजनी नगर और खान मार्केट समेत अन्य लोकप्रिय बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

एनएसडी शुरू करेगा अपना ओटीटी चैनल व रेडियो स्टेशन

भारतीय रंगमंच की जीवंत विरासत अब चारदीवारी और पर्दे से निकलकर ओटीटी और पाडकास्ट के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ट्रंप की संपत्ति में 12,800 करोड़ की बढ़ोतरी

ट्रंप दावा करते रहे हैं कि वह 'अमेरिका को फिर महान' बना रहे हैं, लेकिन इस दौरान उनकी निजी संपत्ति में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

400 फीट गहरी खाई में गिरा सैन्य वाहन, 10 बलिदान

जम्मू-कश्मीर के डोडा में घने कोहरे और फिसलन के बीच दर्दनाक हादसा, आतंकरोधी अभियान में जा रहा था दल

time to read

2 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

सरकार ने एयरलाइनों से कहा- इंडिगो के खाली स्लाट के लिए आवेदन करें

मुंबई मेट्र सरकार ने गुरुवार को विमानन कंपनियों से इंडिगो द्वारा खाली किए गए स्लाट पर घरेलू उड़ानें संचालित करने के लिए आवेदन जमा करने को कहा है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

जनगणना के पहले चरण के सवाल सार्वजनिक, पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

जनगणना के पहले चरण में घरों की सूची बनाने एवं घरों की गणना करने के दौरान नागरिकों से पूछे जाने वाले 33 सवाल सरकार ने गुरुवार को सार्वजनिक कर दिए।

time to read

1 min

January 23, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size