Versuchen GOLD - Frei
आस्था के मंच पर होगी देशभक्ति की लीला
Dainik Jagran
|September 20, 2025
शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारों का उत्सव शुरू हो जाएगा। एक ओर जहां घरों से लेकर पूजा पंडालों तक में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना व आराधना होगी । वहीं, दिल्ली भर के प्रमुख स्थानों से लेकर कालोनियों तक में 800 से अधिक रामलीलाओं का मंचन होगा। जहां परंपराएं आधुनिकता की ओढ़नी में सब के समक्ष मंच पर भक्ति भावना के साथ परिलक्षित होती हैं। यहां धर्म भक्ति संग देशभक्ति भी इस बार मंच पर दिल्ली वालों की भावनाओं को व्यक्त करेगी। मंचन और व्यवस्थाओं में भिन्नताएं मिलेंगी, लेकिन सार एक होगा, सनातन का प्रचार-प्रसार और अपनी संस्कृति का उत्सव। यहां थीम, भव्य मंच. आधुनिकता, तकनीक, परंपरा और आस्था का अद्भुत संयोजन नजर आएगा।
दिल्ली को यूं ही रामलीलाओं की राजधानी नहीं कहा जाता। यहां सैकड़ों वर्षों से सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर पल्लवित हो रही है। इतिहास के साथ सामाजिक बदलाव, राजनीति और कला को अद्भुत तरीके से संजोते हुए सनातनी मर्यादाओं और धार्मिक विचारों को नई पीढ़ी में रोपित किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया व निजी चैनलों के दौर में इनका लाइव प्रसारण दुनियाभर में है। जहां बसे भारतीय रामलीलाओं का प्रसारण दिखाकर अगली पीढ़ी को त्रेतायुगीन परंपराओं से सिंचित कर रहे हैं। विदेशी रंग बिरंगी भारतीय संस्कृति को जानने की उत्सुक रहते हैं। समय के साथ दिल्ली की रामलीलाओं का मंचन व अभिनय भव्य, पेशेवर और अधिक आकर्षक हुआ है। गली के नुक्कड़ पर चौकी पर पेट्रोमैक्स की रोशनी में पुरुष पात्रों के अभिनय से लेकर वर्तमान में एआइ, थ्रीडी, फिल्मी कलाकार, पेशेवर स्टंट निर्देशक और रूप सज्जा, भव्य मंच, संवाद अदायगी व लाखों के कास्ट्यूम से लेकर चांदनी चौक की प्रसिद्ध चाटनाश्तों का वातानुकूलित (एसी) के पंडाल और रोमांचकारी झूलों तक की यह यात्रा लगन, रोमांच, संघर्ष और जिजीविषा की कहानी है, जो मुगलों और अंग्रेजों के दमन के बाद भी जारी रही।
Diese Geschichte stammt aus der September 20, 2025-Ausgabe von Dainik Jagran.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran
शादी से इन्कार पर चाकू से गोदकर हत्या, मां से कहा-बाहर बेटी का शव पड़ा है
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: नंद नगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवती ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने दिनदहाड़े सरेआम चाकू से करीब 12 बार हमला कर उसकी हत्या कर दी।
1 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
प्रदूषण घटाने को दक्षिणी रिज का 41 वर्ग किमी क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र घोषित
रिज क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की मार झेल रहा है, जिससे हरियाली भी घट रही है। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। लेकिन अब रिज क्षेत्र की दशा सुधरने की आस जगी है।
2 mins
October 14, 2025
Dainik Jagran
जंगपुरा-सराय काले खां खंड के बहु उपयोग को मिली मंजूरी
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के जंगपुरा-सराय काले खां खंड के लिए इन्फ्लुएंट जोन योजना को स्वीकृति दे दी है।
1 mins
October 14, 2025
Dainik Jagran
छुट्टी पर भेजे गए हरियाणा के डीजीपी
राज्य ब्यूरो, जागरण, चंडीगढ़ : हरियाणा के आइपीएस वाई पूरन कुमार के आत्महत्या प्रकरण में सात दिन बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया है।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
काशी-गोरखपुर में पायलट प्रोजेक्ट ने तोड़ा दम, ताले में खाद्यान्न एटीएम
काशी में तीन साल पहले लगाई गई 'राशन एटीएम' व्यवस्थागत लापरवाही का बेजोड़ नमूना बन चुकी है।
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
ईपीएफ खाते से अब 25% न्यूनतम बैलेंस को छोड़कर निकाल सकेंगे शेष राशि
जागरण ब्यूरो, नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सात करोड़ से अधिक सदस्य अब बिना अड़चन के अपने ईपीएफ से 25 प्रतिशत न्यूनतम अनिवार्य राशि को छोड़कर शेष राशि अपने खाते से निकाल सकेंगे।
1 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
दुष्कर्म की घटना पर राज्यपाल बोले-कड़ी कार्रवाई जरूरी
जागरण टीम, कोलकाता/दुर्गापुर : दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपित सफीकुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
एलपीजी रिसाव के बाद मकान में धमाका, पांच घायल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के किशनगंज इलाके में सोमवार सुबह एलपीजी के रिसाव के बाद अचानक एक मकान में जोरदार धमाका हो गया।
1 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
भूपाल में 100 मीटर तक 20 फीट नीचे धंस गई 'भ्रष्टाचार' की सड़क
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बाहरी सीमा से गुजर रहे ईस्टर्न बाइपास पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया।
1 min
October 14, 2025
Dainik Jagran
वृक्ष प्रत्यारोपण के लिए अब तकनीकी रूप से दक्ष एजेंसियां ही होंगी सूचीबद्ध
वृक्ष प्रत्यारोपण से जुड़े कार्यों के लिए वन विभाग अब ऐसी एजेंसियों को ही सूचीबद्ध करेगा, जो तकनीकी रूप से दक्ष हों। साथ ही जिनके पास प्रमाणित अनुभव और उन्नत मशीनरी भी हो, ताकि प्रत्यारोपित पेड़ों की अधिकतम जीवित रहने की संभावना सुनिश्चित हो सके।
1 min
October 14, 2025
Listen
Translate
Change font size