Versuchen GOLD - Frei

नजदीकी अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही पत्नी, पर आरोपित महिला ने नहीं सुनी

Dainik Jagran

|

September 16, 2025

हादसे में मारे गए उपसचिव की पत्नी व बेटे ने उठाए प्रश्न

नजदीकी अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही पत्नी, पर आरोपित महिला ने नहीं सुनी

दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय में कार्यरत उपसचिव नवजोत की मौत के मामले में उनकी पत्नी संदीप कौर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। संदीप कौर ने बीएमडब्ल्यू कार चला रही आरोपित गगनप्रीत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राथमिकी के अनुसार 14 सितंबर की सुबह संदीप कौर पति नवजोत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए गईं। यहां से निकलने के बाद दोपहर 12.20 बजे आरके पुरम स्थित कनार्टक भवन से लंच करके दोनों घर लौट रहे थे। संदीप कौर ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि नवजोत सिंह ने पगड़ी बांधी हुई थी। जैसे ही वे दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास पिलर नंबर 67 के करीब पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ती हुई नीले रंग की बीएमडब्ल्यू ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। नवजोत सिंह को सिर, चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि संदीप कौर के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर पर गहरी चोट लगी। बाद में चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर पर 14 टांके आए हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

महिला वकील को जालसाजों ने ठगा, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ी महिला वकील को पैनल एडवोकेट की नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पीड़ितों की संख्या से अपराध की गंभीरता बढ़ी : कोर्ट

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट आफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च के पूर्व प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती • की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पीड़ितों की संख्या के कारण अपराध की गंभीरता कई गुना बढ़ गई है।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

शादी से इन्कार पर चाकू से गोदकर हत्या, मां से कहा-बाहर बेटी का शव पड़ा है

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: नंद नगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवती ने शादी से इन्कार किया तो युवक ने दिनदहाड़े सरेआम चाकू से करीब 12 बार हमला कर उसकी हत्या कर दी।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

प्रदूषण घटाने को दक्षिणी रिज का 41 वर्ग किमी क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र घोषित

रिज क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की मार झेल रहा है, जिससे हरियाली भी घट रही है। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। लेकिन अब रिज क्षेत्र की दशा सुधरने की आस जगी है।

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हमास ने 20 इजरायली बंधक रिहा किए, ट्रंप बोले-गाजा युद्ध खत्म

यरुशलम, रायटरः गाजा में हमास ने सोमवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक 20 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया।

time to read

2 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

स्टेशन पर शार्ट सर्किट, रोकी गई मेट्रो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक जाने वाली यलो लाइन पर सोमवार की शाम कुतुबमीनार स्टेशन पर अचानक मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

जंगपुरा-सराय काले खां खंड के बहु उपयोग को मिली मंजूरी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के जंगपुरा-सराय काले खां खंड के लिए इन्फ्लुएंट जोन योजना को स्वीकृति दे दी है।

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

रील बनाने के लिए किशोर ने गले में डाला फंदा, जान गई

पुलिस को किशोर के मोबाइल से मिला आधा घंटे का वीडियो

time to read

1 mins

October 14, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मोटरसाइकिल बचाने में छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

कोतवाली क्षेत्र के बोड़ाकी रेलवे फाटक पर मोटरसाइकिल सवार बीए के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान दतावली के तुषार के रूप में हुई है।

time to read

1 min

October 14, 2025

Dainik Jagran

नकली इंजन आयल बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, पांच पकड़े

चार हजार लीटर नकली इंजन आयल, प्रिंटिंग डाई व मशीनें जब्त

time to read

1 mins

October 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size