Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

विश्व शांति के लिए भी खतरा है पाकिस्तान

Dainik Jagran

|

July 05, 2025

पहलगाम के आतंकी हमले ने द्विपक्षीय समीकरण ही नहीं, बल्कि समूचे दक्षिण एशिया में संबंधों के तानेबाने को प्रभावित किया है।

- राजा मनीब

विश्व शांति के लिए भी खतरा है पाकिस्तान

इस हमले ने आतंक की नीति को जारी रखने वाली पाकिस्तानी मंशा को प्रकट किया था। पर्यटकों से उनकी मजहबी पहचान पूछकर की गई हत्याओं को लश्कर के पिट्ठू संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने अंजाम दिया। इसे केवल एक नरसंहार के रूप में न देखा जाए। यह भू-राजनीतिक उकसावे की एक सुनियोजित कार्रवाई थी। इसने जहां आतंक को पालने-पोसने वाले पाकिस्तान के कलंकित इतिहास को दोहराया, वहीं इसके पीछे की एक मंशा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ढांचे को अस्थिर करने की भी थी। वैश्विक निगरानी और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर संचालित आतंकी ढांचे को समाप्त नहीं किया है। पहलगाम हमला भी उसी पुराने ढर्रे पर किया गया, जहां सेना-आइएसआइ की आतंकी करतूत से इस्लामाबाद ने आदतन किनारा कर लिया। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं हो सकता कि पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बिना ऐसे किसी हमले को अंजाम दिया गया होगा। पहलगाम हमले के बाद भारत ने आर्थिक, कूटनीतिक और सामरिक मोर्चों पर बहुत कारगर कदम उठाए और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान लकीर पीटने वाले ढर्रे पर चलते हुए बस शेखी बघारता रहा। भारत ने जहां सिंधु जल समझौते को ठंडे बस्ते में डालकर पाकिस्तान और उसकी आर्थिकी की कमर तोड़ने वाला दांव चला, वहीं पाकिस्तान शिमला समझौते से पीछे हटने का निरर्थक राग अलापता रहा।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

फडणवीस सरकार के लिए थे बेहतरीन 'संतुलन

बीते वर्षों से फडणवीस के साथ था अच्छा राजनीतिक तालमेल

time to read

1 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

150 रुपये के चक्कर में खाता बंद, खुलवाने जाना पड़ा हाई कोर्ट

साइबर ठगी की रकम जितने भी बैंक खातों में घूमती है, उन सभी को ब्लाक कर दिया जाता है।

time to read

1 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

ढाई साल बाद भी तय नहीं कर सके नाले का निकास

जनहित के कार्यों में हीलाहवाली से कई बार सरकारी महकमा सवालों के घेरे में रहता है।

time to read

1 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

प्रशासन पर मजबूत पकड़ और सख्त कार्यशैली

देश में कम ही राजनेता होंगे, जो स्वयं सुबह छह बजे कामकाज के लिए तैयार हो जाते हों और कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को भी सुबह छह बजे से ही मिलने का समय देना शुरू कर देते हों।

time to read

3 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

राजनयिकों के परिवारों को वापस बुलाने का भारत के पास कोई ठोस कारण नहीं : ढाका

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बुधवार को कहा कि भारत द्वारा राजनयिकों के परिवारों को वापस बुलाने का कोई ठोस कारण नहीं है।

time to read

1 min

January 29, 2026

Dainik Jagran

एमसीडी व पुलिस के लिए चुनौती होगा दोबारा अतिक्रमण होने से रोकना

फुटपाथ पर अतिक्रमण राजधानी के लिए इतना बड़ी समस्या बन चुकी है कि अब हाई कोर्ट को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा है।

time to read

1 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को मिलेगा 80 करोड़ मुआवजा

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकास के लिए भूमि (एलएफडी) की 500 हेक्टेयर जमीन पर अब तेजी से विकास कार्य होंगे।

time to read

1 min

January 29, 2026

Dainik Jagran

एमसीडी का 'मुनाफे' वाला बजट प्रस्ताव पेश

आगामी वित्त वर्ष में आर्थिक स्थिति सुधारने के कई प्रविधान, 17 हजार करोड़ रुपये आय का है अनुमान

time to read

2 mins

January 29, 2026

Dainik Jagran

अमेरिका में कुछ भी सामान्य नहीं : कार्नी

अमेरिका के साथ संबंधों में बढ़ती दूरियों के बीच और भारत दौरे से पहले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कारोबार को लेकर दूसरे विकल्पों को तलाशने की बात कही है।

time to read

1 min

January 29, 2026

Dainik Jagran

एयरपोर्ट पर बुजुर्ग की मौत के बाद हीरे की अंगूठी हुई चोरी

देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर संवेदनहीनता की एक घटना सामने आई है।

time to read

1 min

January 29, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size