Versuchen GOLD - Frei
एक दशक में आठ गुना से अधिक बढ़ गए अर्बन हीट आइलैंड
Dainik Jagran
|April 19, 2025
कंक्रीट के जंगल बढ़ते गए, वर्तमान में दिल्ली में हैं 60 अर्बन हीट आइलैंड, हरियाली में नहीं हुई खास वृद्धि, दस वर्षों में 2.8 प्रतिशत ही बढ़ोतरी
विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी के तौर पर पहचानी जाने वाली दिल्ली अब अर्बन हीट आइलैंड का शहर भी बनती जा रही है। साल दर साल यहां पर ऐसे क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है, जहां का तापमान उनके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के तापमान से अधिक रहता है। राजधानी में निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं और कंक्रीट का जंगल फैलता जा रहा है। सरकारी उपेक्षा के कारण यहां विगत एक दशक के दौरान हरियाली में मात्र 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हो सकी है। यही वजह है कि विगत एक दशक में दिल्ली का औसत तापमान सात से आठ डिग्री तक बढ़ गया है और अर्बन हीट आइलैंड में करीब आठ गुना तक की वृद्धि हुई है, जो 2014 में सात से बढ़कर अब 60 हो गए हैं।
सेंटर फार साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो पता चलता है कि 2014 में मई का औसत तापमान 30 से 33 डिग्री तक रहता था। कुछ ही इलाकों में यह 34 डिग्री या इससे अधिक जाता था, जबकि 2025 में स्थिति यह है कि अप्रैल में ही यह 40 डिग्री पार कर चुका है। राजधानी में दिन ही नहीं, रातें भी गर्म हो रही हैं। केंद्र सरकार की वर्ष 2013 की स्टेट आफ फारेस्ट रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हरियाली कुल क्षेत्रफल का 20.08 प्रतिशत थी, जबकि यह 2024 में मात्र 2.8 प्रतिशत बढ़कर 23.6 प्रतिशत हो पाई है।
हीट आइलैंड में लू के दिन भी ज्यादा
2024 की गर्मियों के दौरान मंगेशपुर, नजफगढ़, और जाफरपुर में लू का प्रकोप सबसे अधिक रहा था। उस वर्ष मई में जहां सफदरजंग क्षेत्र में लू के दिनों की संख्या महज पांच रही थी, वहीं मंगेशपुर, नजफगढ़ व जाफरपुर में इनकी संख्या नौ से दस थीं। उसी साल 3 अप्रैल को रिज का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, सफदरजंग का 39 डिग्री, मयूर विहार का 35.8 डिग्री, राजघाट का 36.6 डिग्री और पूसा का 36.4 डिग्री रहा था।
दिल्ली के कुछ प्रमुख अर्बन हीट आइलैंड
Diese Geschichte stammt aus der April 19, 2025-Ausgabe von Dainik Jagran.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran
Dainik Jagran
सुकून के पल बिताने हैं तो तीर्थन घाटी आएं
प्रकृति की अद्भुत छटा व सुंदर वादियों में आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी आएं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति का माहौल अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
हम ही हैं अपने आकाशदीप
कार्तिक पूर्णिमा आते ही वातावरण में अद्भुत उजास भर जाता है। दीपावली के दीपों की लौ जब तक बुझती है, तब तक आकाशदीपों का उजाला मन में एक नई चमक जगा देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
हेजलवुड ने ठंडा किया भारत का जोश
हेजलवुड ने तहस-नहस किया शीर्षक्रम चार विकेट से हारा भारत अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली
3 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आइसीसी बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा बीसीसीआइ
बीसीसीआइ उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी एक या दो दिन में मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मामले को चार नवंबर को होने वाली आइसीसी की बैठक में उठाएगा।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सत्ता हुकूमत नहीं, सेवा करती है, बताएगा 'चाणक्य'
आज राजनीति शब्द सुनते ही मन में जोड़-तोड़, लालच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का कोलाहल सुनाई देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आधार को भविष्य के लिए तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार प्रौद्योगिकी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
निगम के अस्पतालों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा इलाज: मुकेश
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता मुकेश गोयल एमसीडी अस्पतालों में दवाइयों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताई है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सुपरवुमन की छवि पड जाती भारी
घर और काम संभालने वाली महिलाओं को अक्सर सुपरवुमन कहा जाता है। हालांकि सन नियों के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' धारावाहिक की अभिनेत्री मेघा रे सुपरवुमन जैसे शब्दों से बचने की बात करती हैं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री के रूप में शपथ ली
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
1 min
November 01, 2025
Listen
Translate
Change font size
