Versuchen GOLD - Frei
स्टेशन पर भगदड़ की जांच शुरू, साजिश की आशंका
Dainik Jagran
|February 17, 2025
भगदड़ के पीछे साजिश की भी जांच कर रहा रेल मंत्रालय: केंद्रीय मंत्री सुकांत| घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को जांच समिति ने अपने कब्जे में लिया| रेलवे ने मृतकों के स्वजन को दी 10-10 लाख की आर्थिक मदद| भगवान भरोसे थी व्यवस्था, प्लेटफार्म पर नहीं थे आरपीएफ के पर्याप्त जवान
-
राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में शनिवार को 18 लोगों की मौत मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर नरसिंह देव और प्रिंसिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर पंकज गंगवार की दो सदस्यीय जांच समिति ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक घटना प्रथम दृष्टया लापरवाही का परिणाम लगती है।
इस बीच, एएनआई के अनुसार, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सुकांत मजूमदार ने कहा है कि रेल मंत्रालय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के पीछे साजिश के पहलू की भी जांच कर रहा है। बर्धमान में मजूमदार ने कहा, 'रेल मंत्रालय इस ने घटना की जांच कर रहा है ताकि यह समझा जा सके कि क्या कोई साजिश है या फर्जी खबर फैलाई गई थी जिसके कारण ऐसी घटना हुई।' बता दें कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच भी साजिश के पहलू से की जा रही है।
शनिवार रात को स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई, लेकिन उन्हें नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थिति को संभालने के लिए न रेल अधिकारी थे और न प्लेटफार्म पर पर्याप्त संख्या में आरपीएफ के जवान। भगदड़ से यात्रियों की मौत के बाद रेलवे प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ, एनडीआरएफ व दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम कर रविवार सुबह ही शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए। रेलवे ने मृतकों के स्वजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को ढाई लाख व सामान्य घायल को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। सहायता राशि दे दी गई।
इस हादसे में अधिकतर मरने वालों की मौत ट्रामेटिक एस्फिक्सिया से हुई। यह एक ऐसी स्थिति होती है। जब छाती व पेट के ऊपरी हिस्से पर दबाव पड़ने से सांस व रक्त संचार रुक जाता है और दम घुट जाता है। मरने वालों में 11 महिलाएं व चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
Diese Geschichte stammt aus der February 17, 2025-Ausgabe von Dainik Jagran.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran
Dainik Jagran
सुकून के पल बिताने हैं तो तीर्थन घाटी आएं
प्रकृति की अद्भुत छटा व सुंदर वादियों में आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी आएं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति का माहौल अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
हम ही हैं अपने आकाशदीप
कार्तिक पूर्णिमा आते ही वातावरण में अद्भुत उजास भर जाता है। दीपावली के दीपों की लौ जब तक बुझती है, तब तक आकाशदीपों का उजाला मन में एक नई चमक जगा देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
हेजलवुड ने ठंडा किया भारत का जोश
हेजलवुड ने तहस-नहस किया शीर्षक्रम चार विकेट से हारा भारत अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली
3 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आइसीसी बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा बीसीसीआइ
बीसीसीआइ उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी एक या दो दिन में मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मामले को चार नवंबर को होने वाली आइसीसी की बैठक में उठाएगा।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सत्ता हुकूमत नहीं, सेवा करती है, बताएगा 'चाणक्य'
आज राजनीति शब्द सुनते ही मन में जोड़-तोड़, लालच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का कोलाहल सुनाई देता है।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
आधार को भविष्य के लिए तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार प्रौद्योगिकी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
निगम के अस्पतालों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा इलाज: मुकेश
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता मुकेश गोयल एमसीडी अस्पतालों में दवाइयों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताई है।
1 min
November 01, 2025
Dainik Jagran
सुपरवुमन की छवि पड जाती भारी
घर और काम संभालने वाली महिलाओं को अक्सर सुपरवुमन कहा जाता है। हालांकि सन नियों के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' धारावाहिक की अभिनेत्री मेघा रे सुपरवुमन जैसे शब्दों से बचने की बात करती हैं।
2 mins
November 01, 2025
Dainik Jagran
पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री के रूप में शपथ ली
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।
1 min
November 01, 2025
Listen
Translate
Change font size
