Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

चैंपियंस ट्राफी का प्रदर्शन तय करेगा दिग्गजों का भविष्य

Dainik Jagran

|

February 06, 2025

रोहित-विराट सहित सीनियर खिलाड़ियों पर होगी नजर, लगातार खराब प्रदर्शन से आगे की राह है कठिन

- अभिषेक त्रिपाठी

चैंपियंस ट्राफी का प्रदर्शन तय करेगा दिग्गजों का भविष्य

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के विरुद्ध तीन वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी और उसके बाद दुबई में चैंपियंस ट्राफी खेलेगी। वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्राफी का प्रदर्शन रोहित शर्मा और विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य तय करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) कंट्रोल के पदाधिकारी इस पर भले ही कुछ नहीं बोल रहे हों लेकिन चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऐसे संकेत दे दिए गए हैं कि वे टीम भारत के बेहतर के लिए किए जाने वाले कोई भी फैसले को ले सकते हैं।

इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्राफी के लिए जब मुंबई में बीसीसीआइ मुख्यालय में लगभग ढाई घंटे तक चयनसमिति की बैठक चली थी तब भी उस पर चर्चा का केंद्र उप कप्तानी थी। उस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर हार्दिक को उपकप्तान के तौर पर चाहते थे जबकि रोहित और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर शुभमन को लेकर अड़े रहे थे। रोहित और विराट के भविष्य पर सवाल पूछने पर टीम प्रबंधन से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है। आपने बार्डर-गावस्कर ट्राफी के प्रदर्शन को देखा है? आपने रणजी में उनके प्रदर्शन को देखा है? इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्राफी तक रुक जाएं।

वहीं बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि अभी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन अगर इन दोनों सीरीज में भी खराब प्रदर्शन होता है तो रास्ते खुले हैं। क्या बीसीसीआइ इन खिलाड़ियों से कुछ कहेगा तो इस पर सूत्र ने कहा कि ये काम चयनकर्ताओं और मुख्य कोच कहा है कि वे भविष्य की टीम को कैसे देखते हैं। उन्हें इस बात का पूरा अधिकार है। बीसीसीआइ किसी को संन्यास के लिए नहीं कहता लेकिन किसे चुनना है, किसे नहीं चुनना है ये चयनकर्ताओं का अधिकार है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

साइबर अपराधियों का अब टूटेगा जाल, डिजिटल साक्षरता बनेगी ढाल

डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर साइबर ठगी का अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

यहां उद्यम आजीविका का साधनभर नहीं, राष्ट्र निर्माण का है औजार

पंजाब की धरती पर उद्यम केवल आजीविका का साधन नहीं रहा, बल्कि यह सदैव राष्ट्र निर्माण का औजार बना है।

time to read

2 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

यूवराज की मौत के पीछे लापरवाही: एनजीटी

नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने स्वतः संज्ञान लिया है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

आयुष दोसेजा के शतक के बावजूद बिखरी दिल्ली टीम

रणजी ट्राफी में गुरुवार से शुरू हुए दिल्ली और छत्तीगढ़ के मुकाबले में आयुष दोसेजा (नाबाद 104) के अलावा बाकी पूरी दिल्ली टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों के साथ ही कनाट प्लेस, सरोजनी नगर और खान मार्केट समेत अन्य लोकप्रिय बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

एनएसडी शुरू करेगा अपना ओटीटी चैनल व रेडियो स्टेशन

भारतीय रंगमंच की जीवंत विरासत अब चारदीवारी और पर्दे से निकलकर ओटीटी और पाडकास्ट के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ट्रंप की संपत्ति में 12,800 करोड़ की बढ़ोतरी

ट्रंप दावा करते रहे हैं कि वह 'अमेरिका को फिर महान' बना रहे हैं, लेकिन इस दौरान उनकी निजी संपत्ति में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।

time to read

1 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

400 फीट गहरी खाई में गिरा सैन्य वाहन, 10 बलिदान

जम्मू-कश्मीर के डोडा में घने कोहरे और फिसलन के बीच दर्दनाक हादसा, आतंकरोधी अभियान में जा रहा था दल

time to read

2 mins

January 23, 2026

Dainik Jagran

सरकार ने एयरलाइनों से कहा- इंडिगो के खाली स्लाट के लिए आवेदन करें

मुंबई मेट्र सरकार ने गुरुवार को विमानन कंपनियों से इंडिगो द्वारा खाली किए गए स्लाट पर घरेलू उड़ानें संचालित करने के लिए आवेदन जमा करने को कहा है।

time to read

1 min

January 23, 2026

Dainik Jagran

जनगणना के पहले चरण के सवाल सार्वजनिक, पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

जनगणना के पहले चरण में घरों की सूची बनाने एवं घरों की गणना करने के दौरान नागरिकों से पूछे जाने वाले 33 सवाल सरकार ने गुरुवार को सार्वजनिक कर दिए।

time to read

1 min

January 23, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size