Versuchen GOLD - Frei
भारत में डिजिटल-क्रांति का एक दशक
Dainik Bhaskar Wardha
|July 02, 2025
2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे, आज 97 करोड़ से अधिक हैं
दस साल पहले हमने एक ऐसे क्षेत्र में पूर्ण विश्वास के साथ ऐसी यात्रा शुरू की थी, जहां पहले कोई नहीं गया था। जहां दशकों तक यह संदेह किया गया कि भारतीय तकनीक का उपयोग कर पाएंगे कि नहीं, हमने उस सोच को बदला और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर विश्वास किया।
जहां दशकों तक सिर्फ यह सोचा गया कि तकनीक का उपयोग अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगा, हमने उस मानसिकता को बदला और तकनीक के माध्यम से उस खाई को खत्म किया। जब नीयत सही होती है, तो नवाचार वंचितों को सशक्त करता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो तकनीक हाशिए पर खड़े लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है। यही विश्वास डिजिटल इंडिया की नींव बना- एक ऐसा मिशन जो सभी के लिए पहुंच को लोकतांत्रिक (आसान) बनाने, समावेशी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू हुआ।
2014 में इंटरनेट की पहुंच सीमित थी, डिजिटल साक्षरता कम थी और सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन पहुंच बेहद सीमित थी। कई लोगों को संदेह था कि भारत जैसा विशाल और विविध देश वास्तव में डिजिटल बन सकता है या नहीं। आज, इस प्रश्न का उत्तर डेटा और डैशबोर्ड में नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन के माध्यम से दिया जा चुका है। शासन से लेकर शिक्षा, लेन-देन और निर्माण तक, डिजिटल इंडिया हर जगह है। 2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे। आज यह संख्या बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो चुकी है। 42 लाख किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर केबल, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 11 गुना है, अब दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है।
Diese Geschichte stammt aus der July 02, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Wardha.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Wardha
Dainik Bhaskar Wardha
कर्नाटक : अब 'अचानक मौत' भी बीमारी मानेंगे, पीएम भी होगा
कर्नाटक सरकार ने अब अचानक हुई मौत को बीमारी मानने का फैसला किया है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
चार माह में 325 चोरियां
₹ 5.71 करोड़ के माल पर हाथ साफ
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यानः वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
बार एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा
• प्रबंधक सहित दो लोगों पर मामला दर्ज • बिना अनुमति के तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
पंचायत का फैसला • झाड़-फूंक के बाद बच्चे की मौत, एक परिवार पर कहर बिहार : डायन के शक में परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला डाला
बिहार के पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के तीन दिन बाद एक बच्चे की मौत होने पर ग्रामीणों ने डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों से मारपीट की, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
ससुराल में रहने वाले व्यक्ति की मृत्यु को लेकर हत्या का संदेह
ससुराल में रहनेवाले संतोष चंपतराव कराले (47, धामणी, कारंजा लाड, फिलहाल दत्तवाडी, महाजनपुरा निवासी) नामक व्यक्ति की 5 जुलाई को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई।
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले
देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग मामला अधिवेशन के कारण अटका
• हाई कोर्ट में दी गई जानकारी राज्य सरकार के पास जवाब देने का आखिरी मौका
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
महालगांव सरपंच अपात्र घोषित पति ने किया था अतिक्रमण
संवाददाता | मोहाडी (भंडारा). मोहाडी तहसील के ग्राम महालगांव मोरगांव एवं गुट ग्राम पंचायत की सरपंच बबिता श्रीधर उईके ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने अपात्र घोषित किया है।
1 min
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size
