Versuchen GOLD - Frei
प्रवेशोत्सव : फूल और मिठाई देकर विद्यार्थियों का किया स्वागत, गणवेश और किताबें भी बांटी
Dainik Bhaskar Wardha
|June 26, 2025
भास्कर टीम। अमरावती जिले में प्रवेशोत्सव के दौरान शाला के पहले दिन नवागतों का फूल और मिठाई देकर स्वागत किया गया। अनेक शालाओं में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तके और शालेय सामग्री का वितरण भी किया गया।
-
उपजिलाधिकारी ने गोद ली दापोरी की जि.प. शाला
दापोरी (मोर्शी)। दापोरी की आदर्श जिला परिषद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर घ्यार ने बच्चों का स्वागत कर स्कूल को दत्तक लेने की घोषणा की।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे निजी स्कूलों के खर्च से बचकर बच्चों को जिला परिषद स्कूलों में ही प्रवेश दिलाएं, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीक से सुसज्जित कक्षाएं और अनुभवी शिक्षक उपलब्ध हैं। इस समय विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश, बूट-मोजे व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। स्कूल को "मुख्यमंत्री माझी शाळा सुंदर शाळा" अभियान में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर तहसीलदार विनोद वानखड़े, सरपंच संगीता ठाकरे व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
गणवेश और किताबें पाकर खुश हुए विद्यार्थी
अमरावती। म.न.पा. उच्च प्राथमिक हिंदी शाला क्र.06, फ्रेजरपुरा में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। शैक्षणिक वर्ष के पहले ही दिन शाला परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों, पुष्पों, मिठाइयों और विद्यार्थियों की मुस्कान से खिल उठा। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों का फूलों, पाठ्यपुस्तकों, गणवेश, बूट-मोजे और मिठाइयों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गये।
इस अवसर पर म.न.पा. अमरावती के सहायक पशु शल्य चिकित्सक सचिन बोन्द्रे, सचिन डाके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साथ ही शाला के मुख्याध्यापक दिनेश बेलकर, शिक्षिकाएँ सुषमा भेले, प्रतिभा मेश्राम और शुभम सोनोने भी मंचासीन रहे।
Diese Geschichte stammt aus der June 26, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Wardha.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Wardha
Dainik Bhaskar Wardha
कर्नाटक : अब 'अचानक मौत' भी बीमारी मानेंगे, पीएम भी होगा
कर्नाटक सरकार ने अब अचानक हुई मौत को बीमारी मानने का फैसला किया है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
चार माह में 325 चोरियां
₹ 5.71 करोड़ के माल पर हाथ साफ
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर दें ध्यानः वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
बार एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा
• प्रबंधक सहित दो लोगों पर मामला दर्ज • बिना अनुमति के तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
पंचायत का फैसला • झाड़-फूंक के बाद बच्चे की मौत, एक परिवार पर कहर बिहार : डायन के शक में परिवार के 5 लोगों को जिंदा जला डाला
बिहार के पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के तीन दिन बाद एक बच्चे की मौत होने पर ग्रामीणों ने डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों से मारपीट की, फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
ससुराल में रहने वाले व्यक्ति की मृत्यु को लेकर हत्या का संदेह
ससुराल में रहनेवाले संतोष चंपतराव कराले (47, धामणी, कारंजा लाड, फिलहाल दत्तवाडी, महाजनपुरा निवासी) नामक व्यक्ति की 5 जुलाई को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई।
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले
देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
रेलवे स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग मामला अधिवेशन के कारण अटका
• हाई कोर्ट में दी गई जानकारी राज्य सरकार के पास जवाब देने का आखिरी मौका
2 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Wardha
महालगांव सरपंच अपात्र घोषित पति ने किया था अतिक्रमण
संवाददाता | मोहाडी (भंडारा). मोहाडी तहसील के ग्राम महालगांव मोरगांव एवं गुट ग्राम पंचायत की सरपंच बबिता श्रीधर उईके ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने अपात्र घोषित किया है।
1 min
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size
