Versuchen GOLD - Frei
भारत माता की करोड़ों संतानों के स्वाभिमान की गाथा है सोमनाथ
Dainik Bhaskar Satna
|January 05, 2026
सोमनाथ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है।
भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है।द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है...' सौराष्ट्रे सोमनाथं च... यानी ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है :
'सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं मृतः स्वर्गं समाश्रयेत्॥'
अर्थात्, सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है। दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ मंदिर, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था। फिर भी एक हजार साल बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को पुनःनिर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था।
Diese Geschichte stammt aus der January 05, 2026-Ausgabe von Dainik Bhaskar Satna.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
विजय हजारेः पडिक्कल तीन सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
एक होता था शांत माहौल...
ह म इस धरा से बहुत कुछ लेते हैं - अनाज, आसरा, जल और वायु तो सामान्य हैं ही, हम अपने जीवन को सुविधाओं से भरने के मक़सद से अनगिनत वस्तुओं का निर्माण भी करते हैं।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
नेपाल में बवालः टिकटॉक वीडियो पर विवाद के बाद मस्जिद में तोड़फोड़
नेपाल के तराई क्षेत्र के परसा जिले में स्थित बीरगंज शहर में धार्मिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है।
2 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
आयकर छूट बढ़ी... फिर भी टैक्स देने वाले 4 साल में 50% बढ़ गए
आयकर में छूट का दायरा बढ़ने के बावजूद देश में टैक्स चुकाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
2 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
यूरोपीय देशों का ट्रम्प को जवाब ग्रीनलैंड वहां के नागरिकों का है
वेनेजुएला को लेकर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात पर यूरोपीय देशों ने कड़ा विरोध जताया है।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
यूनाइटेड इन ट्रायम्फ : विश्व कप की तीन बड़ी जीतों का जश्न, देशवासियों की ओर से विजेताओं का सम्मान
सोमवार को मुंबई में 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' का दूसरे संस्करण आयोजित हुआ।
1 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
देश की दिशा बदलने वाला दशक
एक युवा और विकासशील गणतंत्र का हर दशक सबसे महत्वपूर्ण होने का दावा कर सकता है।
4 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
बीमितों को न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया अस्पताल में कैशलेस
इलाज के दौरान अस्पताल में बीमा कंपनियां कैशलेस नहीं करती हैं और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर अनेक प्रकार के दस्तावेजों की डिमांड करते हैं जो पहले से कंपनी में बीमित जमा कर चुके होते हैं।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
ऑपरेशन सिंदूर से कांप उठा था पाक... रोकने के लिए अमेरिका में 60 बार गुहार लगाई थी
पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भारत की ओर से तय सैन्य कार्रवाई की सोच से कांप रहा था।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Satna
वेनेजुएला • स्विट्जरलैंड ने मादुरो की संपत्तियां फ्रीज कीं अमेरिकी कोर्ट में मादुरो पेश, कहा-मैं बेकसूर, अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति
वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में ड्रग तस्करी समेत अन्य आरोपों पर खुद को निर्दोष बताया है।
1 min
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
