Versuchen GOLD - Frei
विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह किया गया पौधरोपण
Dainik Bhaskar Satna
|June 06, 2025
गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पर्यावरण को बचाने की दिशा में पौधरोपण कार्य करते हुए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रोफेसर सुनील सिंह ने बताया पर्यावरण का संवर्धन एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जवाबदेही है। हम सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है, पेड़ पौधे हमें शीतल छाया के साथ-साथ आक्सीजन प्रदान करते हैं एवं प्रदूषण को कम करने में अत्यंत उपयोगी है। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश तिवारी, डॉ. संदीप कुमार शर्मा, गुलाब सिंह श्याम, संदीप कुमार कोल, सिद्धनाथ केवट, विजय कुमार साकेत आदि शामिल रहे।
मझौली ब्लॉक में पौधरोपण अभियान की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित भारत परियोजना के अंतर्गत इंस्टीट्यूट फॉर लिवलीहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा प्रज्ञा भवन जनपद पंचायत मझौली में एक सप्ताह तक चलने वाले पौधरोपण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम की संचालन इंस्टीट्यूट फॉर लिवलीहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग से संजय शर्मा द्वारा स्वागत वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने पौधरोपण अभियान के उद्देश्यों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार दशरथ सिंह ने अपना वक्तव्य दिया। पर्यावरण दिवस पर नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, एपीओ अरविंद तिवारी, ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन ग्रामीण से चंद्रकांत सिंह, संजीव कुमार सिंह नोडल आजीविका मिशन ग्रामीण, रेंज अधिकारी जीएन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ताला से आकाश सिंह चंदेल सभी अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया।
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में निभाएं जिम्मेदारी
Diese Geschichte stammt aus der June 06, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Satna.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड के चारधाम में शामिल श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6:15 बजे खोल दिए जाएंगे।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
बांग्लादेशः घर में अजेय बने रहकर सोफे तोड़ना बेहतर है
प्रस्तुत हैं इस हफ्ते के मुख्य समाचार...
1 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
स्क्रीन की लत के चलते खाना निगल रहे, दिमाग को पेट भरने का संकेत देरी से मिलता है, इससे ओवरईटिंग; पेट में अतिरिक्त हवा पहुंच रही
न्यूयॉर्क।
2 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
चांदी की छलांग पर गोल्ड मैडल पक्का !
लो जी, बाजार में स्त्रीलिंग चांदी ने पुल्लिंग सोने की मोनोपॉली पर धावा बोल दिया है।
2 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने बीमित का क्लेम देने से किया इनकार
इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है।
1 min
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
धारः भोजशाला में निर्विघ्न अखंड पूजा के साथ नमाज की रस्म अदा
भोजशाला में शुक्रवार को वसंत पंचमी कौमी एकता का संदेश देकर गई।
1 mins
January 24, 2026
Dainik Bhaskar Satna
2000 के दशक में माइक्रोसॉफ्ट खत्म, आउट ऑफ डेट जैसी बातें चलीं, अब टेक की शीर्ष कंपनियों में
साल 2007, मशहूर अमेरिकी प्रोग्रामर और निवेशक पॉल ग्राहम ने एक लेख लिखा, जिसका शीर्षक था 'माइक्रोसॉफ्ट इज डेड'।
1 min
January 23, 2026
Dainik Bhaskar Satna
अस्पताल में कैशलेस से इनकार अब क्लेम के लिए भटक रहा बीमित
प्रीमियम जमा होने के पूर्व तक अस्पताल में कैशलेस का दावा किया जाता है, लेकिन राशि जमा होने के बाद बीमा कंपनी के अधिकारी व एजेंट अपने वादों से मुकर जाते हैं।
1 min
January 23, 2026
Dainik Bhaskar Satna
अस्मिता की सियासत पर विकास का रोडमैप हावी
विश्लेषण • महाराष्ट्र से मिले संकेत गौरतलब हैं
3 mins
January 23, 2026
Dainik Bhaskar Satna
अहमदाबाद • दो महीने पहले ही हुई थी शादी गलती से चली गोली, पत्नी की मौत सदमे में पति ने भी आत्महत्या की
गुजरात में क्लास वन रैंक अफसर यशराज सिंह गोहिल (35) की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से चली गोली से पत्नी राजेश्वरी गोहिल (30) की मौत हो गई।
1 min
January 23, 2026
Listen
Translate
Change font size

