Versuchen GOLD - Frei

विदेश में एकता लेकिन देश में मतभेदों का दृश्य क्यों है?

Dainik Bhaskar Satna

|

June 05, 2025

असदुद्दीन ओवैसी को 'राष्ट्रवादी' होने का प्रमाणपत्र देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 87 घंटे लंबे सैन्य अभियान की जरूरत पड़ी। इससे पहले कई सालों से उनकी राजनीति को 'राष्ट्र-विरोधी' बताकर बदनाम किया जा रहा था। अपनी अलग धार्मिक पहचान को शेरवानी की तरह पहनने के चलते वे उन लोगों की आंख में खटकते थे, जिनकी राजनीति भारतीय मुसलमानों के 'अन्यीकरण' के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन आज वही ओवैसी वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद पर भारत के स्टैंड को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए 'देशभक्त' के रूप में सम्मानित हो रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हैदराबाद के इस मुखर-सांसद की राजनीति में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान और उसके 'दो राष्ट्र' के सिद्धांत का विरोध किया है।

- राजदीप सरदेसाई वरिष्ठ पत्रकार rajdeepsardesai52@gmail.com

पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री शाह की हालिया टिप्पणियों को भी देखें, जिसमें उन्होंने ममता सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 'वोट बैंक की राजनीति' करने का आरोप लगाया। जबकि अधिकांश विपक्षी दलों की तरह टीएमसी भी पाकिस्तान से युद्ध में सरकार का समर्थन करती रही है। जब शाह कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तब टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पूर्वी एशिया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में पाकिस्तान के मिलिट्री-स्टेट के खिलाफ प्रखर भाषण दे रहे थे। लेकिन बंगाल में चुनाव होने में एक साल से भी कम समय है और यह भाषण चुनावी बिगुल बजाने के लिए था।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna

Dainik Bhaskar Satna

धूम के बहाने आप कर सकते हैं अपनी संवेदनाओं की परख !

क्कीसवीं सदी का एक चौथाई हिस्सा समाप्त हो चुका है।

time to read

3 mins

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

नया पेंचः शिंदे गुट ने ढाई साल के लिए मेयर पद मांगा

मुंबई महानगरपालिका के चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की सियासत में नया पेंच फंस गया है।

time to read

1 min

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

घोंघे और व्हेल की दोस्ती

ए क घोंघा समुद्र के किनारे ऊंची चट्टान पर रहता था।

time to read

1 min

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

जब हमले के बाद भी सोनू ने किया था शो!

जकल रेडियो पर, टीवी पर, सोशल मीडिया में, रियलिटी शो में, आर्केस्ट्रा में, स्टेज पर, यानी हर जगह एक ही गाना गूंज रहा है- फिल्म 'बॉर्डर' का 'संदेसे आते हैं...'।

time to read

3 mins

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

इलाज का भुगतान देने से स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने किया इनकार

सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनियां इलाज का क्लेम नहीं दे रही हैं।

time to read

1 min

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

जब आप किसी काम में पूरी तरह गुम हो जाते हैं, तो परिणाम बेहतर होता है

जब हालात बेहद मुश्किल हो जाएं और आपको चुनना पड़े कि आगे बढ़ना है या नहीं, उस पल आगे बढ़ने का फैसला करें।

time to read

2 mins

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

आजकल रोमांटिक गाने नहीं बनते, 50 साल पुराने गीत लोग आज भी सुनते हैंः शर्मिला

82 साल की उम्र में भी शर्मिला टैगोर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, बल्कि अपनी बेबाक राय से नई पीढ़ी को सोचने पर मजबूर करती हैं।

time to read

2 mins

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

तृणमूल ने बढ़ाई घुसपैठ, भाजपा के सत्ता में आते ही एक्शनः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।

time to read

1 min

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

ईरान संकटः दुनिया के लिए अग्निपरीक्षा !

ई रान एक बार फिर वैश्विक भू-राजनीति के केंद्र में है।

time to read

5 mins

January 18, 2026

Dainik Bhaskar Satna

उत्तर से दक्षिण तक ऐसे फैलीं पुराणों की कथाएं

तटवर्ती आंध्र प्रदेश में ऐसे पांच मंदिर हैं, जिनका संबंध तारकासुर से है।

time to read

2 mins

January 18, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size