Versuchen GOLD - Frei
दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं क्या है इनकी ताकत ?
Dainik Bhaskar Pune
|June 01, 2025
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार जापान को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आइए जानते हैं दुनिया की 10 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की मुख्य खासियतों के बारे में...
1. अमेरिका : 80% वैश्विक लेन-देन डॉलर में
✓ जीडीपी: 30.51 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी : 89,110 डॉलर
1. सर्विस सेक्टर और निर्यातः सर्विस सेक्टर अमेरिका की बड़ी ताकत है। निर्यात में भी चीन के बाद अमेरिका का दबदबा बना हुआ है। 2024 में इसने 2.08 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के बराबर का सामान अन्य देशों को निर्यात किया। पेट्रोलियम पदार्थों और हथियारों दोनों के निर्यात के मामले में वह दुनिया में पहले नंबर पर रहा।
2. तकनीकी वर्चस्व व बौद्धिक संपदाः प्रौद्योगिकी नवाचार ने अमेरिका को काफी आगे पहुंचा दिया है। आज दुनिया की पांचों शीर्ष कंपनियों में से चार (एपल, एन्वीडिया, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट) टेक्नीकल इनोवेशन से जुड़ी हैं और ये अमेरिका की हैं। इनका संयुक्त बाजार मूल्य 12 ट्रिलियन से ज्यादा है। बौद्धिक संपदा व नवाचार से प्राप्त रॉयल्टी का जीडीपी में बड़ा हिस्सा है।
3. डॉलर का प्रभुत्वः द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 1944 में अमेरिका के ब्रेटन वुड्स पर हुई ऐतिहासिक बैठक में 44 देशों ने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के नए ढांचे पर सहमति जताते हुए अपने देश की मुद्रा को डॉलर से जोड़ा था। तभी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में डॉलर का दबदबा बना हुआ है। दुनिया का करीब 80% अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग लेन-देन डॉलर में होता है। समस्त विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 60% भी डॉलर में है।
2. चीन : दुनिया की 31% मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र
✓ जीडीपी: 19.23 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति जीडीपी : 13,690 डॉलर
1. मैन्युफैक्चरिंग हबः चीन को 'दुनिया की फैक्ट्री' कहा जाता है। यहां दुनियाभर की प्रमुख कंपनियां अपने सामान की मैन्युफैक्चरिंग करवाती हैं। चीनी विनिर्माण इकाइयों का भी अपना योगदान है। चीन की कुल जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा 27% है। वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग में 31% हिस्सा है।
2. निर्यात में नंबर वनः निर्यात चीन की आर्थिक शक्ति का प्रमुख आधार है। सस्ते श्रम की वजह से यहां उत्पादित सामान की लागत कम होती है। 2024 में चीन का कुल निर्यात 3.57 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, वस्त्र और उपभोक्ता उत्पाद प्रमुख हैं। भारत भी अरबों डॉलर का सामान बुलवाता है।
Diese Geschichte stammt aus der June 01, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Pune.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
सिक्योर क्रेडिट कार्ड: कम आय, कमजोर क्रेडिट स्कोर पर भी एफडी के बदले मिलेगा ये कार्ड; न सैलरी स्लिप की जरूरत
कम आय या लो क्रेडिट स्कोर की वजह से लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड हासिल करना बड़ी चुनौती जैसा है।
1 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
स्क्विड गेम अब रियल लाइफ में, जापान में लोग सीरीज की तरह खेल सकेंगे असली खेल
दुनिया भर में मशहूर सीरीज 'स्क्विड गेम' अब टीवी स्क्रीन से निकलकर जापान की सड़कों पर उतर आई है।
3 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पर भड़की मनसे
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा था कि राज महाराष्ट्र के राजा हैं क्या
1 min
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मौसम • पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में कोहरा-शीतलहर लौटेगी कश्मीर में हाईवे पर सैकड़ों यात्री फंसे, हिमाचल में 700 सड़कें बंद
देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और उसके बाद आई शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
1 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
लाडली बहन योजना के लाभार्थियों के लिए जारी हुआ विशेष हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी के दौरान गलत विकल्प चुनने की वजह से कई महिलाओं का लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
1 min
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
पर्सनल फाइनेंस सुकन्या समृद्धि योजना : 11 वर्ष पूरे बेटी के लिए 72 लाख रु. का फंड बना कैसे बनाएं
सुकन्या समृद्धि योजना ने 22 जनवरी को 11 साल पूरे कर लिए हैं।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
महा आघाडी में लौटेंगे अजित पवार राकांपा के दोनों गुट एक होंगे: राऊत
शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत ने दावा करते हुए कहा है कि भविष्य में राकांपा (अजित) के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी में आ जाएंगे और राकांपा के दोनों गुट एक हो जाएंगे।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मदुरई वीरन : मीनाक्षी देवी के संरक्षक देवता की कहानी
रामायण और महाभारत पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं।
3 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
लोगों को पद नहीं जिम्मेदारी दीजिए, उनसे साफ कहिए कि अब यह काम आपका है
आज की पीढ़ी को अपने बारे में काफी कुछ पता होता है।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला : अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी का केवल जुमला है।
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

