Versuchen GOLD - Frei
एयरफोर्स ने तीन हैलीकॉप्टर से लिया उपराष्ट्रपति की सुरक्षा का जायजा
Dainik Bhaskar Narsinghpur
|May 25, 2025
कृषि-उद्योग समागम 26 से, दिल्ली से आए 11 अधिकारियों की टीम ने सौंपी जिला प्रशासन को रिपोर्ट, आसमान से शहर का भी लगाया चक्कर
महाकोशल प्रांत स्तरीय कृषि-उद्योग समागम का तीन दिवसीय आयोजन 26 मई से नरसिंहपुर की कृषि उपज मंडी के पीछे होने जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ प्रमुखता से आ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली से आई 11 सदस्यीय एयरफोर्स की टीम ने हैलीपेड समेत आयोजन स्थल के आसपास उपराष्ट्रपति की सुरक्षा का जायजा लिया। हैलीपेड का चयन करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को पेश की।
इसके बाद शहर के यातायात को लेकर जिला पुलिस ने रूट चार्ट तय किया है। एयरफोर्स की टीम करीब एक घंटे तक मुआयना करती रही। बताया गया कि उपराष्ट्रपति के चिंहित हैलीपेड के नजदीक बने हैलीपेड पर ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर भी उतरेगा। तीनों हैलीपेडों पर सशस्त्र बलों की चौकस निगरानी रहेगी। बता दें कि लोनिवि चार हैलीपेड का निर्माण कराया था।
सवा तीन बजे आए हैलीकॉप्टर
कृषि-उद्योग समागम स्थल पर जिले के अधिकारी सुबह से ही एयरफोर्स के अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अधिकारी दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर पहुंचे। वहीं सवा तीन बजे के आसपास एक के बाद एक तीन हैलीकॉप्टर शहर का चक्कर लगाते हुए हैलीपेड पर उतरे। इसमें से आई तकनीकी टीम में नवनिर्मित हैलीपेड पर सुलभता से लेडिंग, टेकऑफ का बारीकी से निरीक्षण किया। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप छोटी से छोटी चीजों को परखा। साथ ही आसमान में शहर का चक्कर लगाकर एप्रोच क्षेत्र की भी जांच की। अति सुरक्षित हैलीपेड को ओके करने के बाद उन्होंने सुरक्षा, निगरानी संबंधी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी। इसके बाद प्रशासनिक अमला शहर व समीपस्थ हाईवे से यातायात संबंधी रूट डायवर्सन की तैयारियों में लग गया।
325 बसों का अधिग्रहण
Diese Geschichte stammt aus der May 25, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Narsinghpur.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Narsinghpur
Dainik Bhaskar Narsinghpur
शूटिंग: एशियन चैम्पियनशिप में मनु भाकर दो इवेंट में हिस्सा लेंगी
दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को कजाखस्तान में 16 से 30 अगस्त तक होने वाली 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए घोषित 35 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
टेनिस: अल्कारेज की लगातार 22वीं जीत
अल्कारेज पिछले 10 ग्रैंड स्लैम में 9वीं बार अंतिम-8 में
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल पर भी लगेगा किराया
कैंट बोर्ड ने शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल के धार्मिक आयोजन का किराया 50 हजार रुपए प्रतिदिन कर दिया है।
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
26/11 • आईएसआई के साथ साजिश में शामिल था तहव्वुर राणा ने कबूला- 'मैं पाक आर्मी का एजेंट, हमले के वक्त मुंबई में ही था'
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (64) ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
उर्वरक के लिए नहीं भटकें किसान, सोसायटी न बरते लापरवाही
भास्कर न्यूज, बालाघाट. सोमवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
तकनीक • नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल भी जनगणना के नतीजे 9 माह में आ सकते हैं, लोग खुद भर सकेंगे डेटा
जनगणना महापंजीयक कार्यालय ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद जनगणना 2027 की तस्वीर पेश की है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
मछली पालने के टैंक में घुसे दो मगरमच्छ
खमरिया से लगे मटामर गांव में बने मछली पालन टैंक में दो बड़े मगरमच्छ घुस गए।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
अमेरिका से जहाज में चीन जा रहा ईथेन अंबानी ने खरीदा
चीन-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच मुकेश अंबानी ने बड़ा दांव खेला हैं। एशिया में सबसे अमीर अंबानी अमेरिका के उस कार्गो का स्वागत करने जा रहे हैं, जो चीन के लिए था और टैरिफ युद्ध के चलते समुद्र में खड़ा था।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
भालू के हमले में पिता-पुत्र और पड़ोसी की मौत, ग्रामीणों ने भालू को पीटकर मार डाला
संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास बफर जोन में सोमवार सुबह 5 बजे एक भालू के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
पंजाब के उद्योगपति मप्र में 15606 करोड़ लगाने को तैयार, 20 हजार लोगों को मिल सकेगा रोजगार
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष मप्र में निवेश के लिए 15,606 करोड़ के प्रस्ताव आए।
1 min
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size
