Versuchen GOLD - Frei
शिवजी की तरह अग्नि-स्तंभ से प्रकट हुए थे 'आदि बुद्ध'!
Dainik Bhaskar Jabalpur
|October 05, 2025
भारतियों के दैनिक जीवन में नेपाल का जिक्र सामान्यतः कम ही होता है, सिवाय माउंट एवरेस्ट या फिर गोरखा समुदाय की वीरता को छोड़कर। आइए, अगले दो लेखों में हम नेपाल के इतिहास, खासकर धार्मिक इतिहास पर एक विस्तृत दृष्टि डालते हैं।
18वीं सदी में जब नेपाल की कई छोटी-छोटी जागीरों और राज्यों को मिलाकर एक विशाल राज्य की नींव रखी जा रही थी, तब नेपाल के राजा ने अपने राज्य को 'असल हिंदुस्तान' घोषित कर दिया था। तभी से नेपाल को विश्व का एकमात्र हिंदू राज्य माना जाने लगा। 2008 में राजतंत्र की समाप्ति के बाद नेपाल धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र बन गया। इसके बावजूद आज भी उसके झंडे पर लाल पृष्ठभूमि के साथ सूर्य और चंद्र के प्रतीक बने हैं, जो उन हिंदू राजवंशों की याद दिलाते हैं जिन्होंने कभी इस भूभाग की अनेक छोटी जागीरों पर शासन किया था।
प्राचीन काल में इस क्षेत्र की जनजातियां 'किरात' कहलाती थीं। समय के साथ काठमांडू घाटी में किसानों और पश्चिम के पहाड़ी इलाकों में पशुपालकों की आबादी बढ़ती गई। नेपाल के प्रारंभिक शासक ग्वाला समुदाय से थे, इसलिए राजाओं की वंशावली में 'गोपाल-राजा' का उल्लेख मिलता है। आगे चलकर काठमांडू घाटी में नेवार समुदाय और पहाड़ों में गोरखा समुदाय का प्रभुत्व स्थापित हुआ। इस पूरे क्षेत्र पर उत्तर के तिब्बती-बर्मी और दक्षिण के गंगा के मैदानों की आर्य परंपराओं, दोनों का गहरा प्रभाव रहा।
Diese Geschichte stammt aus der October 05, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Jabalpur.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
विश्लेषण • सभी दल महिलाओं के वोट चाहते हैं कोई पार्टी महिला वोट बैंक की उपेक्षा नहीं कर सकती
पिछले हफ्ते जब प्रधानमंत्री बिहार में महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रु. ट्रांसफर कर रहे थे तो उन्हें राजनीति की इस नई हकीकत का आभास था कि महिलाएं एक ताकतवर वोट बैंक के तौर पर उभर रही हैं।
3 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
जयपुरः आईसीयू में धुआं भरा, ऑक्सीजन बंद, सिलेंडर भी नहीं, 8 मरीजों का दम घुटा
राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह (एसएमएस) के ट्रामा सेंटर के आईसीयू में रविवार रात लगी आग ने 8 जिंदगियां लील लीं। सभी मरीजों का दम उनके परिजनों के सामने ही धुएं से घुट गया। जबकि अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि आग से मरीजों की जान नहीं गई। बल्कि शिफ्टिंग के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। वहीं, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आग 11:20 मिनट पर स्टोरेज एरिया में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। चिंगारी उठते ही नर्सिंग स्टाफ को सूचना दी गई, लेकिन 20 मिनट तक किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। जब धुआं तेजी से आईसीयू में भरने लगा, तब पूरा स्टाफ भाग गया। उस वक्त आईसीयू में 11 मरीज थे।
1 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
बिजनेस अमेरिकी डेयरी उद्योग में बड़ा उपयोग तकनीक से लैस कॉलर गायों बीमार होने से पहले जानकारी दे रहे
अमेरिका में कई डेयरी फार्म दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
1 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
ओपिनियन लोगों के व्यवहार की दो तस्वीरें अमेरिका में कहीं धार्मिक मतभेद बढ़े तो क्षमा के मामले भी सामने आ रहे हैं
इन दिनों अमेरिका में किसी डरावनी फिल्म की तरह माहौल चल रहा है। देश में राजनीतिक और धार्मिक विभाजन बढ़ गया है।
1 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
दूरदृष्टि • 20-सूत्रीय योजना बिजनेस मॉडल जैसी गाजा के लिए दीर्घकालीन समाधानों की दरकार है
गाजा में 20-सूत्रीय युद्धविराम योजना को बड़े धूमधाम से पेश किया गया है और यह वहां के लोगों के लिए बेहतरी का वादा करती है।
3 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
25 साल का सबसे छोटा चुनाव... 36 दिन में वोटिंग, 39वें दिन नतीजे, 47 दिन में सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही साफ हो गया है कि ये 25 साल का सबसे छोटा चुनाव है। 40 साल बाद यहां 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 1985 में 2 चरणों में हुए थे। 1995 में पांच, 2000 में तीन, 2005 में तीन, 2005 में चार, 2010 में छह, 2015 में पांच और 2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था। 1990 में एक चरण में चुनाव हुआ था। दिनों की बात करें तो इस बार चुनाव की घोषणा के 39वें दिन नतीजे आ जाएंगे। 2020 में यह अवधि 46, 2015 में 60, 2010 में 79, 2005 में 60 और 2000 में 42 दिन थी। वहीं, मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। इससे पहले नई विधानसभा का गठन और सरकार का शपथ ग्रहण संवैधानिक रूप से जरूरी।
1 min
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
एशेज सीरीज का ऑडिशन; लबुशेन का 14 महीने बाद फर्स्ट क्लास शतक
इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर में शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लबुशेन ने अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है।
2 mins
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
चेक रिपब्लिकः सत्ता फिर से अरबपति बाबिस के हाथ में; 2021 में भ्रष्टाचार के आरोप में छोड़ना पड़ा था पद
यूरोप की सियासत में हलचल है, वजह है, चेक रिपब्लिक के अरबपति कारोबारी और पूर्व पीएम आंद्रेज बाबिस। एक ऐसा पॉपुलिस्ट चेहरा जो खुद को सिस्टम से बाहर बताता है, लेकिन ताकत उसी सिस्टम से खींचता है।
1 min
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
सुप्रीम कोर्ट का वांगचुक की गिरफ्तारी पर केंद्र को नोटिस
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
1 min
October 07, 2025
Dainik Bhaskar Jabalpur
ये फेस्टि-वेडिंग सीजन 14 लाख करोड़ का कपड़े, जूते, फर्निशिंग पर कारों से डेढ़ गुना खर्च
इस साल सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दिसंबर तक देशभर में 12-14 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं।
2 mins
October 07, 2025
Listen
Translate
Change font size