Versuchen GOLD - Frei

तिब्बती रामायण : राम ने कैसे अदृश्य रावण का किया था वध

Dainik Bhaskar Chhatarpur

|

January 04, 2026

बी सवीं सदी की शुरुआत में चीन के शिनजियांग क्षेत्र में रेशम मार्ग के पूर्वी छोर पर स्थित मोगाओ गुफाओं में पुरातत्वविदों को छह अधूरी पांडुलिपियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें रामायण के कुछ अंश थे।

- देवदत्त पट्टनायक

विशेषज्ञों के अनुसार ये पांडुलिपियां लगभग आठवीं सदी में तिब्बती भाषा के एक प्रारंभिक रूप में लिखी गई थीं। इनमें बौद्ध रामायण का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता और इनके कई कथानक वाल्मीकि रामायण से अलग हैं। ये रामायण की उस पुरानी परंपरा का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो भक्ति काल की रचनाओं से पहले की है और जो दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया के राजाओं के बीच लोकप्रिय थी। आइए, तिब्बती रामायण के कुछ विशिष्ट प्रसंगों को जानते हैं।

तिब्बती रामायण के अनुसार, दशरथ ने अर्हतों की आराधना की थी। प्रसन्न होकर देवताओं ने उन्हें पुत्र-प्राप्ति के लिए एक फूल प्रदान किया, जिसे उनकी महारानी ने अपनी कनिष्ठ रानी के साथ साझा किया। फूल के प्रभाव से कनिष्ठ रानी ने पहले राम को जन्म दिया और कुछ ही दिनों बाद महारानी ने लक्ष्मण को जन्म दिया। दशरथ इस दुविधा में थे कि किसे उत्तराधिकारी बनाया जाए और इसी बीच उनका निधन हो गया। अंततः कनिष्ठ रानी के पुत्र राम को राजा बनाया गया, लेकिन राम ने सिंहासन महारानी के पुत्र लक्ष्मण को सौंप दिया। लक्ष्मण ने भी राजा बनने से इनकार कर दिया और राम की पादुका सिंहासन पर रखकर स्वयं मंत्री बन गए। इस वृत्तांत में भरत, शत्रुघ्न और वनवास का कोई उल्लेख नहीं मिलता।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Chhatarpur

Dainik Bhaskar Chhatarpur

अरुणाचल • प्रशासन ने बंद को गैरकानूनी बताया बाहरियों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ आज 12 घंटे का बंद

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक बार फिर बाहर से आए लोगों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ विरोध बढ़ गया है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

वेनेजुएला में व्यवस्था कायम करने का जिम्मा भी ट्रम्प का

दूरदृष्टि • आप दखल देकर मुंह नहीं फेर सकते

time to read

3 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

'ट्रम्प पुलिस' ने नागरिकता जांच के नाम पर महिला को गोली से उड़ाया... अमेरिका सुलगा

अमेरिका में प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तनाव बढ़ गया है।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

बैंक • प्रतिस्पर्धा बढ़ी, मार्जिन घट रहा, बिक्री बढ़ाना मजबूरी लोन 23% तक बढ़े, पर आय कम आसान हो सकते हैं बैंकों के कर्ज

बैंकिंग सेक्टर में दिलचस्प ट्रेंड देखा जा रहा है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

बी एस ई के कुल 21 में से 18 सेक्टर के इंडेक्स सप्ताह 6% तक टूटे

हताशा • ट्रम्प ने बाजार का सेंटीमेंट और बिगाड़ा, सेंसेक्स 780 अंक गिरा

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

कारपोरेट • महिला रोजगार क्षमता 2025 में घटकर 48% पर महिलाओं का वेतन 30% तक कम कार्यकारी पदों में केवल 17% हिस्सा

दुनियाभर में समानता लाने के तमाम दावों के बावजूद पुरुषों और महिलाओं के बीच लैंगिक और वेतन असमानता कम नहीं हो रही।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

सरफराज की रिकॉर्ड 15 गेंद में फिफ्टी; लेकिन मुंबई 1 रन से हारी

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (62 रन, 20 गेंद) ने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी वाले भारतीय बन गए।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

एडीआर की रिपोर्ट दोबारा चुने गए सांसदों का डेटा 102 सांसदों की संपत्ति दस साल में 110% बढ़ी, उदयनराजे की सर्वाधिक

2014 से 2024 के बीच लोकसभा में दोबारा चुने गए 102 सांसदों की औसत संपत्ति में 110% की बढ़ोतरी हुई है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

78 साल बाद एशेज टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बने; पांच विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में 160 रन चेज किए; मैच में 1454 रन बने

time to read

2 mins

January 09, 2026

Dainik Bhaskar Chhatarpur

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो जो ट्रम्प को चुनौती दे चुके... हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट करो ट्रम्प को ललकारने वाले गुस्तावो कभी तकिए के नीचे राइफल रख सोते थे, दो साल जेल में टॉर्चर सहा; 13 साल तक विद्रोही रहे, फिर राजनीति में

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका और कोलंबिया के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size