Versuchen GOLD - Frei
उपभोग की पुरानी धारणाओं से व्यापक है मांग की दशा-दिशा
Business Standard - Hindi
|January 13, 2026
भारत में घरेलू उपभोग को लेकर पिछले 20 वर्षों से बहस कुछ ही मुद्दों पर अटकी हुई है और उनके जवाब भी किसी से छुपे नहीं हैं।
-
अब थोड़ा साहस दिखाने और यह कहने का समय आ गया है कि 'यह वह धारणा या आंकड़े नहीं हैं जो हम पसंद करते हैं मगर आइए इन्हें स्वीकार करते हैं। ' उदाहरण के लिए पारिवारिक आय, औपचारिक वेतनभोगी रोजगार।अब समय आ गया है कि हम 'कई धारणाएं और सभी अपनी जगह दुरुस्त' वाला विशिष्ट भारतीय विचार अपनाएं। उदाहरण के लिए विशाल जन समुदाय और खास वर्ग दोनों के बाजार आकर्षक रूप से बड़े और तेजी से बढ़ रहे हैं। आधुनिक पीढ़ी में स्टार्टअप संस्थापक और सरकारी नौकरी चाहने वाले दोनों शामिल हैं और बुजुर्ग व युवा दोनों ही महत्त्वपूर्ण जनसांख्यिकी लाभ के स्रोत हैं। इन्हें जेहन में रखते हुए ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
घरेलू उपभोग अच्छी स्थिति में है या नहीं यह बहस मीडिया में काफी प्रचलित है, खासकर जब बड़ी एवं पसंदीदा सूचीबद्ध कंपनियां विश्लेषकों के पूर्वानुमानों से कम नतीजे दर्ज करती हैं। निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) की वृद्धि धीमी हो गई है मगर यह समय के साथ लगातार बढ़ रही है। यह एक ऐसा रुझान है जिस पर हम भविष्य में सुरक्षित दांव लगा सकते हैं। जैसा कि इस स्तंभ में अक्सर जिक्र किया जाता है कि भारत में दुनिया में ऐसे लोगों की तादाद सबसे अधिक है जो उपभोग करने के लिए बहुत उत्सुक हैं और जिनकी आय धीरे-धीरे और निरंतर बढ़ रही है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मामूली वृद्धि दर के साथ भी पीएफसीई व्यय कंपनियों को बढ़ने के लिए पर्याप्त गुंजाइश प्रदान करता है। यह वृद्धि कहां और कैसे हासिल की जाए यह एक कारोबारी रणनीति से जुड़ा सवाल है न कि एक व्यापक उपभोग से जुड़े माहौल का। हम जानते हैं कि हमारे सभी परिभाषित आंकड़े समग्र स्तर पर बड़े मगर प्रति व्यक्ति स्तर पर छोटे हैं। अधिकांश चीजों के उपभोग के पूर्ण आंकड़े भारी भरकम हैं, खासकर दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में, मगर आम लोगों तक पहुंच फिर भी अधिक नहीं है। हम जानते हैं कि एक बड़े आंकड़े का एक छोटा फीसदी भी काफी बड़ा होता है इसलिए सभी व्याख्याएं सही हैं।
Diese Geschichte stammt aus der January 13, 2026-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
बीएमसी : भाजपा के सामने सब पस्त
मुंबई में भाजपा ने ठाकरे बंधुओं और पुणे में पवार गुटों को दी मात
2 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
रुपये में दो महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट
आयातकों की डॉलर की मांग के कारण रुपये में 21 नवंबर 2025 के बाद की यानी करीब दो महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
2 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
एफपीआई को लेनदेन की शुद्ध रकम उसी दिन देने का प्रस्ताव
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को नकद बाजार में किए गए लेनदेन की शुद्ध राशि उसी दिन दिए जाने का प्रस्ताव रखा है।
3 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
बॉन्ड डेरिवेटिव पर सेबी व आरबीआई कर रहे काम
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि नियामक बॉन्ड डेरिवेटिव को सुगम बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (रीबी) के साथ मिलकर काम कर रहा है।
1 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
लघु वित्त बैंकों को लेकर नवाचार की है दरकार
लघु वित्त बैंक सक्षम हैं और अच्छी तरह काम कर रहे हैं लेकिन क्या इनसे समावेशन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
4 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
शिकायतों के लिए बनेगा सीआरपीसी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एकीकृत लोकपाल योजना के संशोधित उपबंधों के तहत इलेक्ट्रॉनिक मोड (ई-मेल) और कागज के फॉर्म पर प्राप्त शिकायतों की शुरुआती जांच करने के लिए सेंट्रलाइज्ड रिसीट ऐंड प्रोसेसिंग सेंटर (सीआरपीसी) की स्थापना करेगा।
1 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
किसानों के हित की रक्षा करेगा बीज विधेयक
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संसद में पेश किए जाने वाला नया बीज विधेयक विदेशी बीजों के भारत में आने का नहीं रास्ता खोलेगा बल्कि नियामक प्रणाली को मजबूत करेगा।
1 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से छूट दिलाने पर हो रही अमेरिका से बात
विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि ईरान के चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से छूट दिए जाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत हो रही है।
2 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
'भारत-ईयू एफटीए सबसे अहम करार'
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) सबसे महत्त्वपूर्ण होगा।
2 mins
January 17, 2026
Business Standard - Hindi
जांच के दायरे में आए अन्य निवेशक
टाइगर ग्लोबल कर मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से भारत में निवेश करने वाले अन्य निवेशक भी जोखिम में आ सकते हैं।
3 mins
January 17, 2026
Listen
Translate
Change font size
