Versuchen GOLD - Frei
रविवार 1 फरवरी को आ सकता है बजट
Business Standard - Hindi
|January 08, 2026
2017 से शुरू हुई परंपरा रविवार और रविदास जयंती की छुट्टी होने के बावजूद केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है
बजट पेश करने की 2017 से शुरू हुई नई परंपरा इस वर्ष भी जारी रहने की संभावना है और रविवार होने के बावजूद 2026-27 का केंद्रीय बजट आगामी 1 फरवरी को आ सकता है। केंद्र सरकार के सूत्रों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि बजट की तारीख नहीं बदली गई है।
राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने प्रस्ताव दिया है कि बजट पेश करने की निर्धारित तिथि 1 फरवरी ही रखी जाए, भले ही इस वर्ष उस दिन रविवार है। यही नहीं, उसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है। 15वीं शताब्दी के संत और समाज सुधारक गुरु रविदास की स्मृति में इस मौके पर कुछ राज्यों में सरकारी अवकाश रहता है।
संसद का बजट सत्र बुधवार 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने की संभावना है और आर्थिक समीक्षा 2025-26 को अगले दिन गुरुवार 29 जनवरी को पेश की जा सकती है। इसके बाद 30 जनवरी को संसद की छुट्टी रहेगी, क्योंकि बजट प्रस्तुति के लिए रविवार, 1 फरवरी को संसद की कार्यवाही चल सकती है। शनिवार को भी हमेशा की तरह निचले सदन में कामकाज नहीं होगा।
Diese Geschichte stammt aus der January 08, 2026-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
