Versuchen GOLD - Frei
सोने और चांदी में आ सकती है और उछाल
Business Standard - Hindi
|January 01, 2026
सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए 2025 का साल 1979 के रिकॉर्ड मुनाफे के बाद सबसे अच्छा रहा है।
हालांकि इस सप्ताह कुछ मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं में थोड़ी गिरावट देखी गई है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।
अमेरिकी डॉलर के लिहाज से साल 2025 में रिटर्न 1979 के बाद सबसे अधिक रहा है और रुपये के लिहाज से 1996 के बाद, जब से आंकड़े उपलब्ध हैं, सबसे ज्यादा रहा है। पिछले पांच दशकों में 1979 और 2011 में सोने और चांदी में सबसे तीव्र उछाल देखी गई। मगर इसके बाद तेजी से गिरावट आई।
2025 में डॉलर के लिहाज से सोने ने करीब 65 फीसदी और रुपये के लिहाज से 76.7 फीसदी रिटर्न दिया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी से लगभग 150 फीसदी और भारत में लगभग 170 फीसदी रिटर्न मिला। उल्लेखनीय है कि 1979 में, जिस वर्ष हंट ब्रदर्स ने चांदी में भारी सटोरिया दांव लगाए थे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में 434.79 फीसदी और सोने के भावों में 126.55 फीसदी का इजाफा हुआ था।
हालांकि, पिछले दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार को दोनों धातुओं- विशेष रूप से चांदी- की कीमतों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिससे निकट भविष्य में अस्थिरता का संकेत मिलता है। विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि दोनों धातुओं की अत्यधिक खरीदारी हो चुकी है और इनमें गिरावट की संभावना है। उनका कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों का उपयोग निवेश बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए।
Diese Geschichte stammt aus der January 01, 2026-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
रविवार 1 फरवरी को आ सकता है बजट
2017 से शुरू हुई परंपरा रविवार और रविदास जयंती की छुट्टी होने के बावजूद केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश हो सकता है
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
चार महीने में 44 फीसदी चढ़ा बीएचईएल, ब्रोकरेज को और बढ़त की उम्मीद
बाजार में बुधवार को सुस्ती के बावजूद भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (बीएचईएल) के शेयर बीएसई पर कारोबारी सत्र के दौरान 3 फीसदी बढ़कर 305.85 रुपये पर पहुंचने के साथ 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
1 min
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
2025 में ईवी की रफ्तार बढ़ी, यात्री वाहन रहे आगे
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री ने कैलेंडर वर्ष 2025 में मजबूत प्रदर्शन किया है।
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
एक्स की प्रतिक्रिया से असंतुष्ट सरकार
सरकार ईलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) से इस बारे में और जानकारी मांग सकती है कि कैसे उनके प्रमुख आर्टिफिशल इंटेलिजेंस चैटबॉट ग्रोक ने उपयोगकर्ताओं को महिलाओं और बच्चों की आपत्तिजनक और यौन आधारित तस्वीरें बनाने दीं।
1 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
प्रभावशाली वृद्धि
चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का पहला अग्रिम अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी किया गया।
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
टाटा स्टील ने दर्ज किया शानदार तिमाही प्रदर्शन
टाटा स्टील ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने उत्पादन और डिलिवरी के आंकड़े जारी किए।
1 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ की परिसंपत्तियां 4 गुना बढ़ीं
कुल परिसंपत्तियां 2 लाख करोड़ रुपये के पार और अनुमान बताते हैं कि गोल्ड ईटीएफ ने दिसंबर में रिकॉर्ड 11,700 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया
2 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
वैश्विक तनाव, व्यापार अनिश्चितता से तीसरे दिन टूटे बाजार
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 102 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 38 अंक की गिरावट आई।
1 min
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
नॉमिनल जीवीए में कमी से वास्तविक कृषि वृद्धि गिरी
भारत के कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक रूप से 3.1 प्रतिशत की मामूली दर से बढ़ने की उम्मीद है जबकि यह पिछले वित्तीय वर्ष में 4.6 प्रतिशत थी।
1 mins
January 08, 2026
Business Standard - Hindi
निवेश में तेजी का अनुमान
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएलओ) द्वारा वित्त वर्ष 2026 के लिए बुधवार को जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की तुलना में चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश की गति तेज रहने की उम्मीद है।
1 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
