Facebook Pixel दोहरे प्रमाणन के जाल में उलझा इस्पात क्षेत्र | Business Standard - Hindi – newspaper – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com
Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

दोहरे प्रमाणन के जाल में उलझा इस्पात क्षेत्र

Business Standard - Hindi

|

September 11, 2025

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) का लक्ष्य था उत्पाद गुणवत्ता का संरक्षण करना लेकिन अब भारतीय बाजार में वे प्रतिस्पर्धा के साथ छेड़खानी कर रहे हैं।

पहले कोई भी व्यक्ति आयात शुल्क चुकाकर या लाइसेंस हासिल करके वस्तुओं का आयात कर सकता था लेकिन अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) यह तय करता है कि कौन आयात कर सकता है और किस कारखाने से आयात कर सकता है। अब नियम रातोंरात बदल भी सकते हैं। इससे अनुपालन महंगा होता है, आपूर्तिकर्ताओं की तादाद कम होती है और एक ऐसी जोखिम वाली व्यवस्था बनती है जो पुराने लाइसेंसिंग राज से भी बुरी है। छोटे कारोबारी बड़ी कंपनियों के सामने हार मान लेते हैं क्योंकि वे बहुत प्रभावशाली होती हैं।

एक ताजा उदाहरण है इस्पात मंत्रालय का 13 जून का आदेश। इसके मुताबिक न केवल पूरी तरह तैयार या आधे तैयार स्टील उत्पादों बल्कि उन्हें बनाने में प्रयोग किए जाने वाले कच्चे माल को भी बीआईएस से गुणवत्ता प्रमाणपत्र हासिल होना जरूरी है। यह नियम बमुश्किल एक दिन के नोटिस पर लागू कर दिया गया। इसकी वजह से तमाम ऑर्डर बंदरगाहों पर फंस कर रह गए, अनुबंध निरस्त किए गए और अदालती मामले शुरू हो गए। स्टील संबंधी आदेश इकलौता नहीं है बल्कि यह एक प्रवृत्ति ही बन गई है जहां क्यूसीओ का इस्तेमाल बाजार में बदलाव और चुनिंदा कारोबारियों का पक्ष लेने में किया जा रहा है। आइए पहले स्टील संबंधी आदेश को एक केस स्टडी के रूप में देखते हैं।

केस स्टडी:

एक छोटी भारतीय कंपनी इंडोनेशिया की एक्स फैक्टरी से स्टील के उत्पाद आयात करती है। ऐसे उत्पाद भारत की विदेशी विनिर्माता प्रमाणन योजना (एफएमसीएस) के अधीन आते हैं जो बीआईएस को यह इजाजत देती है कि वह भारत को निर्यात करने वाली विदेशी कंपनियों की जांच और प्रमाणन कर सके। एफएमसीएस के अधीन, बीआईएस के ऑडिटर विदेशी इकाइयों का दौरा करते हैं ताकि उत्पादन प्रक्रिया का प्रमाणन कर सकें और यह तय कर सकें कि कच्चा माल भारतीय मानकों के अनुरूप है। एक बार संतुष्ट होने के बाद बीआईएस लाइसेंस जारी करता है ताकि फैक्टरी आईएसआई मार्क को अपना सके, लेकिन निगरानी प्रक्रिया निरंतर रहती है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खत्म जंग तो ओएमसी पसंद

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार

सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?

कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।

time to read

4 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग

देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में आयात तेजी से बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%

भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर

सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size