Versuchen GOLD - Frei
नौकरी बाजार के खुलेंगे द्वार, अर्थव्यवस्था में भी आएगी बहार
Business Standard - Hindi
|July 14, 2025
केंद्र सरकार नियोक्ताओं को रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहन योजना (ईएलआई) लाई है। इस योजना से जहां अधिक समावेशी व गतिशील नौकरी बाजार का विस्तार होगा। वहीं इस योजना से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को लाभ मिलेगा।
-
गजानन पांडेय
हैदराबाद, तेलंगाना
बेरोजगारी खत्म करने में मिलेगी मदद
ईएलआई देश की आर्थिक क्रांति का नया सूरज है। 99,446 करोड़ रुपये की इस योजना से 3.5 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी, जिससे बेरोजगारी से निपटने में मदद मिलेगी। पहली बार नौकरी करने वालों को 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता आत्मनिर्भर बनाएगी। कंपनियों को 3,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन से विनिर्माण क्षेत्र में नवाचार आएगा। यह योजना ग्रामीण रोजगार, स्टार्टअप, महिला सशक्तीकरण और कौशल विकास को बढ़ाएगी।
कृति जैन
बड़वानी, मध्य प्रदेश
नियोक्ताओं को भर्ती के लिए प्रोत्साहन
रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत ईपीएफओ में नामांकित होने वाले सभी नए कर्मचारियों को सरकार द्वारा 15,000 रुपये तक की तीन किस्तों में सहायता राशि प्राप्त होगी। दूसरी किस्त का दावा करने के पूर्व कर्मचारियों को एक अनिवार्य ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। पहली बार नौकरी करने वालों को पूरी तरह से उत्पादक बनने के पूर्व सीखने का अवसर मिलेगा।
ललित महालकरी
इंदौर, मध्य प्रदेश
नियोक्ता और कामगार के लिए फायदेमंद
यह योजना नियोक्ताओं और कामगारों के लिए फायदेमंद है। यह नौकरीपेशा वर्ग की कामकाज तथा शैक्षणिक योग्यता के बीच का अंतर कम करेगी। दूसरे शब्दों में युवाओं को मन के अनुकूल रोजगार देने में सहायक होगी। इसकी आवश्यकता थी। उद्यमियों को उपयुक्त श्रम शक्ति मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। योजना इसके निवारण में बड़ी भूमिका अदा कर सकती है।
हिम्मत जोशी
नागपुर, महाराष्ट्र
रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
ईएलआई योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये दिए जाएंगे, ताकि देश में रोजगार को बढ़ावा मिले। योजना 10,000 से एक लाख रुपये मासिक वेतन पाने वाला कर्मचारियों के लिए एक अगस्त 25 से 31 जुलाई 27 तक अर्थात दो वर्ष के लिए लागू रहेगी। 2 वर्ष के दौरान 3.5 करोड़ रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलने से निश्चित रूप से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
बी एल शर्मा
उज्जैन, मध्य प्रदेश
रोजगार संग अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
Diese Geschichte stammt aus der July 14, 2025-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

