Versuchen GOLD - Frei
सोमनाथ : अटूट आस्था के 1000 वर्ष
Aaj Samaaj
|January 05, 2026
सोमनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है।
-
भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है।द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिलिंगों का उल्लेख है। ज्योतिलिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है ... "सौराष्ट्रे सोमनाथ च ... यानि ज्योतिलिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है: "सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्या सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवांछितं मृतः स्वर्ग समाश्रयेत।" अर्थात, सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। मन में जो भी पुण्य कामनाएं होती हैं, वो पूरी होती हैं और मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग को प्राप्त होती है।
दुर्भाग्यवश, यही सोमनाथ, जो करोड़ों लोगों की श्रद्धा और प्रार्थनाओं का केंद्र था, विदेशी आक्रमणकारियों का निशाना बना, जिनका उद्देश्य विध्वंस था। वर्ष 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस महान तीर्थ पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने इस मंदिर पर बड़ा आक्रमण किया था, इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। यह आक्रमण आस्था और सभ्यता के एक महान प्रतीक को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया एक हिंसक और बर्बर प्रयास था। सोमनाथ हमला मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में शामिल है। फिर भी, एक हजार वर्ष बाद आज भी यह मंदिर पूरे गौरव के साथ खड़ा है। साल 1026 के बाद समय-समय पर इस मंदिर को उसके पूरे वैभव के साथ पुनः निर्मित करने के प्रयास जारी रहे। मंदिर का वर्तमान स्वरूप 1951 में आकार ले सका। संयोग से 2026 का यही वर्ष सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का भी वर्ष है। 11 मई 1951 को इस मंदिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में हुआ वो समारोह ऐतिहासिक था, जब मंदिर के द्वार दर्शनों के लिए खोले गए थे।
Diese Geschichte stammt aus der January 05, 2026-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भगत सिंह कालोनी की गलियों की सौगात : पं मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में आवेदन शुरू किए
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने अपने फुलटाईम अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए एसइटी 2026 (सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट) और एसआईटीइइइ 2026 (सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जाम) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दिए हैं।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
प्रमुख शहरों से लोगों का मोह भंग, मकानों की बिक्री में आई गिरावट
शीर्ष-8 शहरों में पिछले वर्ष घरों की बिक्री एक फीसदी घटकर 3.48 लाख इकाइयों पर आ गई।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कृषि आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए पंजाब 2 पुरस्कारों से सम्मानित : मोहिंदर भगत
· प्रदेश में 31,000 से अधिक परियोजनाओं को एआईएफ योजना के तहत मंजूरी ·11,270 करोड़ रुपए का निवेश, 7,221 करोड़ रुपए के ऋण हुए मंजूर
1 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट
वकील बोले - देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर, हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं
■ वीजा बॉन्ड शर्त से छूट की मांग
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
वेदांता समूह के अग्निवेश अग्रवाल की मौत
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया।
2 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
झज्जर-बघोली जंगली जीव सेंचुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर होगा
चंडीगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी हार्ट के वाल्व को ठीक किया
ऋषिकेश।
1 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
