बीजी राम जी एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पेश, पंजाब विधानसभा के सत्र में चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा
Aaj Samaaj
|December 31, 2025
आप विधायक मजदूरों से भरवाए फार्म सिर पर रखकर पहुंचे विधानसभा; विधानसभा में सीएम के बोलते वक्त कांग्रेस विधायकों ने किया शोर-शराबा
-
पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मनरेगा के संशोधन बिल पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। विधानसभा के विशेष सत्र में वीबी जी राम जी एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया और केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। चर्चा के दौरान सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बोलते वक्त कांग्रेस के विधायकों ने जमकर शोर-शराबा किया। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरूनप्रीत सिंह सोंध ने विधानसभा के एक दिन के सत्र के दौरान सदन में चर्चा के लिए यह प्रस्ताव पेश किया। आप के विधायक सत्र के लिए मजदूरों से भरवाए गए पत्र लेकर विधानसभा पहुंचे। सिर पर रखकर पत्रों के बंडल लाए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से विधानसभा की कार्यवाही दिखाने मजदूरों को भी सदन में बुलाया गया है। प्रदेश में काफी संख्या में मजदूरों से इसके खिलाफ पत्र भरवाए गए हैं। इससे पहले भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बात कही गई है। भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा जब 4 साहिबजादों की शहादत पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उनका सिर नंगा था। इस पर स्पीकर कुलतार संधवा ने उन्हें टोका कि सदन में बैठते वक्त न सही लेकिन बोलते वक्त सिर ढक लें। इस पर अश्वनी शर्मा ने सिर पर रूमाल रखकर सदन को संबोधित किया। भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा का संबोधन खत्म होने के बाद आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा बताएं कि हर कोई 4 साहिबजादों की शहादत दिवस को साहिबजादा शहादत दिवस कहना चाहता है लेकिन उसका नाम वीर बाल दिवस किसके कहने पर रखा गया। इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह इस मौके पर किसी भी तरह के इस तरह के मुद्दे में नहीं जाना चाहते। सोशल मीडिया पर सब कुछ पड़ा है, उसे अमन अरोड़ा ने भी देख लिया होगा।
बाजवा ने कहा- सेशन में कुछ नहीं होगा
Diese Geschichte stammt aus der December 31, 2025-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भूमि मुआवजा घोटाले में 10 अधिकारी नामजद
बिहार में सरकारी परियोजना में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
दिल्ली में मर्डर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
राजधानी एक बार फिर गैंगवार और अंडरवर्ल्ड के साए में नजर आई।
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
राहुल के आरोप गलत, कर्नाटक सरकार के सर्वे में ईवीएम पास
5100 लोग हुए शामिल, 91.3% ने माना चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
अपनी रक्षा कैसे करनी है, भारत यह खुद तय करेगा
हब कहापड़ोसी देश अच्छा है तो हम मदद और निवेश करते हैं
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
पंजाब में रातें अब और ज्यादा ठंडी होने का अनुमान
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
नाबालिगों से विवाद के दौरान दर्जी की छुरा घोंपकर हत्या, एक पकड़ा
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नए साल के दिन तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने से मना करने पर नाबालिगों के एक समूह के साथ हुए विवाद में 50 वर्षीय दर्जी की छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
1 min
January 03, 2026
Aaj Samaaj
सरकार के खजाने में आए 1.74 लाख करोड़ रुपए
दिसंबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन में 6.1% वृद्धि
1 min
January 03, 2026
Aaj Samaaj
पीएम मोदी का संदेश- 'आपके संकल्प की सिद्धि हो'
नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर किया साझा
1 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
समाधान शिविरों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं: सीएम
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश
2 mins
January 03, 2026
Aaj Samaaj
एनसीआर में प्रदूषण से आंशिक राहत के संकेत, लेकिन ठंड और कोहरे की चुनौती बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए नए साल की शुरूआत में मौसम और प्रदूषण के अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं।
2 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
