Versuchen GOLD - Frei
सुशासन विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Aaj Samaaj
|December 26, 2025
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला में आयोजित
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सुशासन एक विकसित भारत और एक विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ है। राज्य सरकार अपनी सेवाओं को एक मिशन के रूप में ले रही है और हम ऐसा हरियाणा बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं जहां न्याय सुलभ हो, सेवा त्वरित हो और हर नागरिक सशक्त हो, यही सच्चा सुशासन है। मुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर साल की तरह आज भी पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया गया। पंचकूला के इस समारोह सहित सभी 23 जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आधिकारिक रूप से 2 दिन पहले ही बने नए जिले हांसी में भी सुशासन दिवस का कार्यक्रम हुआ। 23वें जिले का गठन इसलिए किया है ताकि लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े और उस क्षेत्र का तेजी से विकास हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के राष्ट्र को समर्पित जीवन और उनकी अमूल्य सेवाओं को याद करते हुए दोनों महान विभूतियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों व सिद्धांतों की याद दिलाता है। उनके लिए सत्ता सेवा का माध्यम थी और शासन जन-कल्याण का पर्याय था। उन्होंने अपने चिंतन, कर्मों और दूरदर्शिता से भारत को नई दिशा और पहचान दी। उन्होंने भारत को सशक्त बनाने के लिए सशक्त नीतियों की नींव रखी। इससे उस विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ जिसका संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।
सीएम सैनी ने कहा कि गत बुधवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Diese Geschichte stammt aus der December 26, 2025-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
टैरिफ के दबाव में आत्मनिर्भरता ही बनेगी विकास की नींव
पीएम के प्रधान सचिव और आरबीआई के पूर्व गर्वनर ने बताया कैसे आगे बढ़ेगा देश
2 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
नपा कर्मचारी संघ, फायर विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से की वार्ता
कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नरेश कुमार शास्त्री ने किया
2 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
पांच करोड़ की चोरी मामले में फंसी आरटीओ की भतीजी की कहानी
बॉयफ्रेंड को गिफ्ट की 25 लाख की कार
2 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
बुंदेलखंड से दिल्ली यमुना यात्रा निकालेंगी जल सहेलियां
जल संरक्षण के काम में लगी बुंदेलखंड की जल सहेलियां अब यमुना यात्रा पर निकलेंगी।
1 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
सरकार, समाज और कोर्ट की प्राथमिकता कुत्ते या सामान्य नागरिकों का हित?
पशुओं के कारण हो रही समस्या गंभीर होने से अदालतों के सामने पहुंच गई हैं।
5 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
बठिंडा को 90 करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे के कार्यों की सौगात
मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित, जनता नगर आरओबी को मिली मंजूरी
2 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
हमें देश का बदला लेना होगा : अजीत डोभाल
बोले- हमने नहीं तोड़े किसी के मंदिर
1 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
अंकिता हत्याकांड की जांच ईमानदारी से हुई तो दिल्ली तक आएगी आंच
राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की फिर आंदोलन समाप्त हुआ। इस बीच नस्लवाद की घटना ने शांत प्रदेश की छवि पर बड़ा असर डाला। त्रिपुरा के एक युवक एंजेल चकमा की हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अंकिता भंडारी हत्याकांड आंदोलन ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में लिया हुआ है। राज्य के बाहर दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल यूं कह सकते हैं
4 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
भारतीय राजनीति के अमूल्य रत्न थे लाल बहादुर शास्त्री
ईमानदार छवि और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री नैतिकता की मिसाल थे। जब शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने, तब उन्हें सरकारी आवास के साथ इंपाला शेवरले कार भी मिली थी लेकिन उसका उपयोग वे बेहद कम किया करते थे। किसी राजकीय अतिथि के आने पर ही वह गाड़ी निकाली जाती थी। एक बार शास्त्री जी के बेटे सुनील शास्त्री किसी निजी कार्य के लिए यही सरकारी कार उनसे बगैर पूछे ले गए
3 mins
January 11, 2026
Aaj Samaaj
ओडिशा में 9 सीटर विमान क्रैशःपायलट ने MAYDA कॉल किया, खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग कराई; हादसे में 4 यात्री-2 पायलट घायल
ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई।
2 mins
January 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
