Versuchen GOLD - Frei
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट के बड़े जनहित निर्णय
Aaj Samaaj
|December 24, 2025
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राजधानी के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में होलंबी कलां में ई-वेस्ट इको पार्क स्थापित करने, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवाओं के संचालन को और बेहतर बनाने की योजना, राजधानी की जल संरचनाओं (वाटर बॉडीज) के संरक्षण एवं पुनरुद्धार तथा अगले माह दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित करने जैसे अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री का कहना है कि ये निर्णय दिल्ली को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इन प्रस्तावों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राजधानी का विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा लाभ आम नागरिक, विशेषकर गरीब, मध्यम वर्ग और वंचित तबकों तक पहुंचे। दिल्ली सरकार स्वच्छ पर्यावरण, मजबूत सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण और टिकाऊ शहरी विकास को प्राथमिकता दे रही है। ई-वेस्ट इको पार्क जैसी परियोजनाएं जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित रोजगार को बढ़ावा देंगी, वहीं डीटीसी बसों के बेहतर संचालन से आम लोगों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।
राजधानी के जलाशयों के पुनरुद्धार से न केवल जल संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी मजबूत होगा। हमारी सरकार का मानना है कि दिल्ली को ऐसी आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाए, जहां विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय, पर्यावरण सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का समान रूप से ध्यान रखा जाए। इसी सोच के तहत सरकार दीर्घकालिक और जन-केंद्रित नीतियों पर निरंतर काम कर रही है।
डीटीसी करेगी सभी बसों का संचालन : एक और अहम फैसले में कैबिनेट ने दिल्ली की बस सेवाओं का संचालन डीआईएमटीएस से हटाकर डीटीसी को सौंपने को मंजूरी दी है।
यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से बस सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी, रूट रेशनलाइजेशन आसान हो सकेगा और ड्राइवर-कंडक्टरों को ज्यादा स्थिरता मिलेगी।
Diese Geschichte stammt aus der December 24, 2025-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शर्मिला टेगौर के वकील
कहा- दिल्ली AIIMS में मौजूद डॉग ने किसी को नहीं काटा
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
5900 रुपए उछली चांदी, ढाई लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंची
सोने की कीमत में भी तेजी जारी, आने वाले दिनों में भी बढ़ेंगे दोनों के दाम
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
1857 में राजा नाहर सिंह का बलिदान साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अमर प्रतीक बना हुआ है: विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा परिसर में बलिदान दिवस पर राजा नाहर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
पीएम मोदी व ट्रंप के बीच 2025 में 8 बार हुई बात
एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल की प्रेस ब्रीफिंग
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पड़ सकता है बहुत महंगा
मुस्तिफजुर पर भारत से पंगा
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेश हिंसा पर भारत की दो टूकः विदेश मंत्रालय ने कहा- अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न निंदनीय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
1 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
कार्यशाला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक निर्णय नशों के विरुद्ध कार्रवाई, पंजाब अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना
ऐसे समय में जब देश के अधिकांश हिस्सों में नशे के संकट पर चर्चा हो रही है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक तथा अग्रणी निर्णय लिया है।
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
ग्लोबल के हिसाब से तैयार हों वकील, साइबर क्राइम पर करें तैयारी
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने किया हरियाणा के हिसार का दौरा, बोले-
2 mins
January 10, 2026
Aaj Samaaj
सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी 2.15% हिस्सेदारी बेची
जापान की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत की इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी हिस्सेदारी को और कम कर दिया है।कंपनी ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की है।
1 min
January 10, 2026
Aaj Samaaj
मेहनतकश को आर्थिक व सामाजिक सरक्षण सुनिश्चित करेगा विकसित भारत जी राम जी कानूनः डॉ. अरविंद शर्मा
हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत जी राम जी कानून के माध्यम से देश के प्रत्येक मेहनतकश को आर्थिक एवं सामाजिक संरक्षण देना सुनिश्चित किया जाएगा।उ
2 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
