पटना में छोरा, लखनऊ में ढिंढोरा
Aaj Samaaj
|October 11, 2025
लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर तीन से चार लाख लोगों की अनुमानित भीड़ (जिसमें बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित पांच राज्यों के बसपा समर्थक शामिल थे) को संबोधित करते हुए मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर प्रशंसा की, जबकि सपा और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने अपने समर्थकों से 2027 में यूपी में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
-
शीर्षक पढ़कर आप सोच रहे होंगे, ये मैंने क्या लिख दिया। जी, आपकी सोच सही है। लेकिन ये हकीकत है, फसाना नहीं। इस हकीकत को समझिए। करिश्मे के इंतजार में हकीकत की इमारत खड़ी करने की बसपा प्रमुख मायावती की सोच से सभी हतप्रभ हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार की राजधानी पटना में जबरदस्त हलचल है और मायावती लखनऊ में शोर मचा रही हैं। अब तो समझ में आ ही गया होगा कि मैंने क्यों लिखा कि पटना में छोरा और लखनऊ में ढिंढोरा। मायावती की नीति, अनीति, कुनीति, सुनीति के विश्लेषण से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर बसपा की रणनीति क्या है। आइए समझते हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने तकरीबन नौ साल के लंबे अंतराल के बाद लखनऊ के राजनीतिक परिदृश्य पर गुरुवार को विशाल रैली के साथ जोरदार दस्तक दी। बसपा के संस्थापक अध्यक्ष और उनके गुरु कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्होंने अपनी पार्टी के पुनरुद्धार का प्रदर्शन करते हुए राजनीतिक विमर्श को तेज किया। लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर तीन से चार लाख लोगों की अनुमानित भीड़ (जिसमें बिहार, पंजाब और हरियाणा सहित पांच राज्यों के बसपा समर्थक शामिल थे) को संबोधित करते हुए मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर प्रशंसा की, जबकि सपा और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने अपने समर्थकों से 2027 में यूपी में बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। यूपी की वर्तमान सरकार के प्रति उदारता दिखाते हुए मायावती ने अपने कार्यकाल के दौरान बनाए गए दलित विचारकों और प्रतीकों को समर्पित स्मारकों और पार्कों के रखरखाव के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि इन स्थलों के आगंतुकों से मिलने वाली टिकट की आय का उपयोग उनके रखरखाव के लिए किया जाए। भाजपा सरकार ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और रखरखाव का खर्च वहन किया। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। इसके उलट, समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला और उन पर पाखंड व दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि जब वे (अखिलेश) सत्ता में होते हैं तो कांशीराम और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के एजेंडे को भूल जाते हैं। लेकिन सत्ता से बाहर होते ही उन्हें दोनों याद आने लगते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि इस तरह के दोहरे चर
Diese Geschichte stammt aus der October 11, 2025-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे
विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के कारण बुधवार को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
नीलाम होने के बाद रोने लगे कार्तिक शर्मा
बोले- माही भाई के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं, चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
4 दिन, 61 बकायेदारों की संपत्ति किया सील, 29 लाख 31 हजार की राशि निगम खाते में पहुंची
नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायेदारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
वर्ष 2026 तक फरीदाबाद निगम को 40 प्रतिशत तक प्रदूषण कम करने का लक्ष्य
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली. एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार की गई शहर, विशेष कार्ययोजनाओं के सख्त और प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आयोजित की गई।इस बैठक में फरीदाबाद एवं गुरुग्राम नगर निगम आयुक्तों ने अपने- अपने शहरों की वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
लोकसभा में 'वीबी-जी राम जी' बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास
कृषि मंत्री शिवराज बोले- बिल में रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बढ़ने लगी ठंड... पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में घना कोहरा
प्रदूषण जनजीवन को कर रहा प्रभावित
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था? : दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
ऑपरेशन हॉन्टेडॉपट हथियार अवैध नशा, अवैध हथियार, शराब, जुआ, सट्टा, संगीन अपराधियों पर पुलिस की छापामारी
1 दिसंबर से हरियाणा पुलिस द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और ओमान एफटीए पर हस्ताक्षर आज
दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगी नई गति
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और इजरायल के बीच बढ़ेगा सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी शुभकामनाएं आज समाज नेटवर्क
1 mins
December 18, 2025
Listen
Translate
Change font size

