Versuchen GOLD - Frei
प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाना पहली प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
Aaj Samaaj
|June 06, 2025
चंडीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने हेतु एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लें।
-
मुख्यमंत्री आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चरखी दादरी में आयोजित एक पेड़ मां के नाम 2.0 राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे चरण, हरित अरावली कार्य योजना तथा मियावाकी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को भी वायु प्रदूषण मुक्त के संदेश के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की थी। उनका कहना था कि जितना सम्मान हम अपनी जन्म देने वाली मां को देते हैं, उतना ही सम्मान, हमारी धरती माता को भी दें।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के सहयोग से बनाई गई हरित अरावली कार्य योजना के तहत चार राज्यों में फैले अरावली क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है। इसमें चारों राज्यों के 29 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें हरियाणा के 5 जिले शामिल है।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वायु, जल, व मिट्टी हर प्रकार के प्रदूषण की समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है-प्लास्टिक मुक्त धरती। उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है और हमें इसके प्रति भी सचेत होने की आवश्यकता है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों को भी इससे नुकसान होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब हम विकसित भारत और विकसित हरियाणा की दिशा में बढ़ रहे हैं तो इस यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो। इसके लिए हमें पेड़ों को कटने से बचाना होगा और साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को भी बंद करना होगा।
Diese Geschichte stammt aus der June 06, 2025-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
राशन कार्ड धारकों को 3000 रुपए कैश देगी तमिलनाडु सरकार
पोंगल पर्व से पहले तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है।
1 min
January 05, 2026
Aaj Samaaj
झूठे वायदों से सत्ता में आकर पंजाब का शोषण कर रही है आप सरकार
आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसे हरियाणा के मुख्यमंत्री, बढ़ते नशे, बेरोजगारी और वायदाखिलाफी से पंजाब बेहाल
3 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
सेना की स्पेशल फोर्स 'भैरव' छुड़ाएगी अब दुश्मन के छक्के
आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए सेना ने एक लाख से ज्यादा ड्रोन ऑपरेटिव्स के साथ बनाया आधुनिक युद्ध बल
2 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
साल बदला है, किरदार वही होगा अदायें बदल सकती हैं, अदाकार वही होगा लिखेंगे कुछ नए पुराने फसाने फिर से, कहानी बदल सकती है, कलाकार वही होगा
जब इतना ज्यादा विकास चारों तरफ सब के सिर चढ़ कर बोल रहा है तो ये मौका आत्म मंथन का भी है कि इस विकास की अंधी दौड़ में हमने क्या खोया और क्या पाया? ये विचारणीय है कि हम अपने परिवार, अपने समाज और अपने देश को और बेहतर बनाने में किस तरह से योगदान दे सकते हैं? ऐसा अनुभव किया गया है कि बीते कुछ बरसों में देश में धर्म के नाम पर और धर्म की आड़ में काफी कुछ किया करवाया गया है।
8 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
सोमनाथ : अटूट आस्था के 1000 वर्ष
सोमनाथ ... ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है।
6 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग! षटतिला एकादशी से कई गुना बढ़ेगा स्नान-दान का फल
मकर संक्रांति इस बार बेहद खास होने जा रही है क्योंकि इसी दिन षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सूर्यदेव और भगवान विष्णु की संयुक्त कृपा से इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ने की मान्यता है। मान्यता है कि इस विधि से पूजा करने पर जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है...
2 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
काराकस की गलियों में महीनों छिपकर रही सीआईए की सीक्रेट टीम
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के रोज के रूटीन को ट्रैक करते थे एजेंट
3 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
मादुरो को न्यूयॉर्क के डिटेंशन सेंटर में किया शिफ्ट, नई तस्वीर आई सामने
ड्रग तस्करी के गंभीर आरोपों का करना पड़ रहा है सामना
2 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
माइनस 22 डिग्री में जमी भागीरथी
जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान 0 से नीचे, उत्तरकाशी का गंगोत्री भी 'कांपा’
2 mins
January 05, 2026
Aaj Samaaj
'एक बार धोखे से विधायक हो गए थे, हैसियत ग्राम प्रधान की नहीं'
भाजपा नेता संगीत सोम पर बरसे रामगोपाल यादव
1 min
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
