Versuchen GOLD - Frei

क्लीन डवलपमेंट मेकनिज्म और संयुक्त क्रियान्वयन से कम होगी ग्लोबल वार्मिंग !

Aaj Samaaj

|

June 01, 2025

आज भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का लगातार सामना कर रहा है। आज संपूर्ण विश्व में सबसे बड़ी चिंताएं या तो पर्यावरण प्रदूषण को लेकर हैं अथवा ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन को लेकर। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि 80 प्रतिशत संभावना है कि साल 2025 और 2029 के बीच के साल 2024 से ज्यादा गर्म होंगे।

अगले पांच वर्षों में कम से कम एक साल 2024 से अधिक गर्म होने की संभावना है, जिसे अब तक का सबसे गर्म वर्ष माना गया है। जानकारी के अनुसार 1850-1900 के औसत तापमान की तुलना में सतही तापमान 1.2 डिग्री से 1.9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। यह बहुत ही चिंताजनक है कि साल 1880 से जब से तापमान के बारे में रिकार्ड रखना शुरू किया गया, उनमें से पिछले 11 साल, लगातार अब तक के रिकॉर्ड में सबसे गर्म रहे हैं। पाठकों को बताता चलूं कि रिपोर्ट में डब्लूएमओ ग्लोबल एनुअल टू डेकाडल क्लाइमेट अपडेट (2025-2029) ने यह भी अनुमान लगाया है कि 70 प्रतिशत संभावना है कि 2025-2029 के लिए पांच साल का औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा, जिससे धरती पर लगातार और गंभीर हीटवेव, सूखा जैसे हालात होंगे। यह पिछले साल की साल 2024-2028 के लिए डब्लूएमओ रिपोर्ट में बताई गई 47 प्रतिशत संभावना और साल 2023-2027 के लिए 2023 रिपोर्ट में बताई गई 32 प्रतिशत संभावना से ज्यादा है। वास्तव में, यह सीमा अहम और महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि, यह पेरिस समझौते के लक्ष्यों में से एक है। यहां पाठकों को बताता चलूं कि साल 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के तहत वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस से नीचे और यदि संभव हो तो 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया था। आज हम कोयला, तेल और गैस का औद्योगिक पैमाने पर इस्तेमाल लगातार कर रहे हैं और वैज्ञानिक यह बात मानते हैं कि 1.5 डिग्री सेल्सियस का लक्ष्य लगभग असंभव हो गया है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन अभी भी धरती पर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शर्मिला टेगौर के वकील

कहा- दिल्ली AIIMS में मौजूद डॉग ने किसी को नहीं काटा

time to read

2 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

5900 रुपए उछली चांदी, ढाई लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंची

सोने की कीमत में भी तेजी जारी, आने वाले दिनों में भी बढ़ेंगे दोनों के दाम

time to read

2 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

1857 में राजा नाहर सिंह का बलिदान साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अमर प्रतीक बना हुआ है: विजेंद्र गुप्ता

विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्‍ली विधानसभा परिसर में बलिदान दिवस पर राजा नाहर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

time to read

1 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

पीएम मोदी व ट्रंप के बीच 2025 में 8 बार हुई बात

एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल की प्रेस ब्रीफिंग

time to read

1 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पड़ सकता है बहुत महंगा

मुस्तिफजुर पर भारत से पंगा

time to read

2 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बांग्लादेश हिंसा पर भारत की दो टूकः विदेश मंत्रालय ने कहा- अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न निंदनीय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कार्यशाला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक निर्णय नशों के विरुद्ध कार्रवाई, पंजाब अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना

ऐसे समय में जब देश के अधिकांश हिस्सों में नशे के संकट पर चर्चा हो रही है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक और साहसिक तथा अग्रणी निर्णय लिया है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

ग्लोबल के हिसाब से तैयार हों वकील, साइबर क्राइम पर करें तैयारी

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने किया हरियाणा के हिसार का दौरा, बोले-

time to read

2 mins

January 10, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी 2.15% हिस्सेदारी बेची

जापान की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत की इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी हिस्सेदारी को और कम कर दिया है।कंपनी ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Aaj Samaaj

मेहनतकश को आर्थिक व सामाजिक सरक्षण सुनिश्चित करेगा विकसित भारत जी राम जी कानूनः डॉ. अरविंद शर्मा

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत जी राम जी कानून के माध्यम से देश के प्रत्येक मेहनतकश को आर्थिक एवं सामाजिक संरक्षण देना सुनिश्चित किया जाएगा।उ

time to read

2 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size