Versuchen GOLD - Frei

नशे के खतरे से निपटने के लिए लोग सक्रिय भूमिका निभाएं

Aaj Samaaj

|

March 07, 2025

नशा विरोधी अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक ड्रग्स का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाताः सीएम भगवंत सिंह मान

नशे के खतरे से निपटने के लिए लोग सक्रिय भूमिका निभाएं

  • प्रदेश से नशे के खात्मे की प्रतिबद्धता दोहराई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश से इस बुराई का पूरी तरह से सफाया किया जा सके। सिटी सर्विलांस और मैनेजमेंट सिस्टम की शुरूआत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई को तोड़ने, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने और नशा पीड़ितों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए यह सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध अभियान चलाया गया है। भगवंत सिंह मान ने नशा विरोधी अभियान को पूरा समर्थन देने के लिए लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता के सक्रिय सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती। मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की तस्करी जैसे घिनौने अपराध में शामिल तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की और कहा कि उनके खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मेगा अभियान के तहत ड्रग्स से कमाए गए पैसों से खरीदी गई नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से इस बुराई का एक भी अंश बाकी है।

राज्य सरकार द्वारा की गई जनहितकारी पहलों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, 90% परिवारों को जीरो बिजली बिल मिल रहा है, और 2.5 करोड़ से अधिक लोगों का आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल से किए गए सभी वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐसे कई कार्य भी किए हैं, जिनका कभी वादा भी नहीं किया गया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह यहां जनता की सेवा करने के लिए आए हैं और राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं, इसलिए वे लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रहे हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

खतरे में है प्राकृतिक जल स्रोतों का अस्तित्व

नैनीताल नगर क्षेत्र में जहां सात-आठ दशक पहले तक सैकड़ों प्राकृतिक जल धाराएं एवं शुद्ध पीने के पानी के सोते थे, अब उनकी संख्या सिर्फ ग्यारह रह गई है, इनमें से भी अधिकांश बरसाती जलस्रोत बन कर रह गए हैं। आंखनुमा आकृति की सुंदर प्राकृतिक झील, यहां की पहाड़ियों से बहते सदाबहार झरनों का अनुपम सौंदर्य और स्वास्थ्यवर्धक जलवायु के मद्देनजर 182 वर्ष पूर्व अंग्रेजों ने नैनीताल नगर की बसावट शुरू की थी।

time to read

5 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

प्रधानमंत्री ने बंगाल के बीजेपी सांसदों को दिया विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र

संसद भवन में अपने कार्यालय में की मुलाकात, मोदी ने एसआईआर अभियान पर भी लिया फीडबैक

time to read

1 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

50 से 20 प्रतिशत किया जा सकता है अमेरिकी टैरिफ

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर 'नोमुरा' ने दिया बड़ा अपडेट

time to read

2 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कांग्रेस ने चाय बेचते प्रधानमंत्री मोदी का एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट, भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक अक जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है।

time to read

1 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

वेणुगोपाल के सामने लगे शिवकुमार के नारे, सिद्धारमैया समर्थकों ने किया पलटवार

कर्नाटक में चल रही सत्ता की खींचतान के बीच मंगलुरु पहुंचे थे कांग्रेस महासचिव

time to read

1 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

नई दिल्ली-मॉस्को के बीच बढ़ेगा ट्रेड, भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा लाभ

रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच कम नहीं होंगे व्यापारिक संबंध, पहले ही संकेत दे चुके हैं पुतिन

time to read

3 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

लोगों की सुविधा व भरोसे को बढ़ाने के लिए किए कई बड़े बदलाव

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व वार्षिक सम्मेलन - 2025 में की शिरकत, बोले- 10 वर्ष पहले पासपोर्ट बनवाना था मुश्किल काम, केवल 77 जगहों पर ही कर सकते थे आवेदन, सरकार ने जोड़े 468 और स्थान

time to read

2 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त की जारी

7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में डाली गई लगभग 148 करोड़ रुपये की राशि

time to read

3 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

एक-दूसरे का सैन्य बेस इस्तेमाल कर सकेंगे भारत-रूस

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से पहले भारत और रूस के बीच बड़ी डील, आज भारत पहुंचेंगे पुतिन

time to read

2 mins

December 04, 2025

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

श्रीलंका को चक्रवात दित्वाह से सात अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान, मौतों का आंकड़ा 465 के पार

कोलंबो। श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से कुल आर्थिक नुकसान छह अरब से सात अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

time to read

1 min

December 04, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size