Facebook Pixel पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री | Aaj Samaaj – newspaper – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com

Versuchen GOLD - Frei

पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

Aaj Samaaj

|

March 03, 2025

जहानखेला में 2490 पुलिस कर्मचारियों की पासिंग आउट परेड के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता की

- जहानखेला

पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

  • पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खिलाफ अभियान शुरू किया

  • नव-नियुक्त पुलिस अधिकारियों से नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है और जल्द ही इन्हें राज्य से साफ कर दिया जाएगा। यहां 2490 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती ने संत, पीर, शहीद, महान खिलाड़ी और जनरल पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों की सरपरस्ती में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने राज्य को अपना अड्डा बना लिया था । भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन देश विरोधी तत्वों को नकेल डालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और ये जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एक ऐतिहासिक मोड़ पर है क्योंकि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ बिल्कुल लिहाज न करने की नीति अपनाई है और आम जनता के सक्रिय सहयोग से पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा रहा है, नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है और नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए भर्ती कर्मचारी नशों के खिलाफ युद्ध का अभिन्न अंग बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण दुश्मन ताकतें राज्य की शांति को भंग करने के नापाक मंसूबे बना रही हैं लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को दरपेश बड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी तन्मयता से लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।

WEITERE GESCHICHTEN VON Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

नारी शक्ति के आरक्षण का अपमान हुआ, धोखा हुआ

पटना स्थित बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

महिलाओं के हक पर राजनीति शर्मनाक : मुख्यमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को महिला आरक्षण विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में हुए घटनाक्रम पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया।

time to read

4 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कांग्रेस और इंडी गठबंधन के महिला-विरोधी रवैये से नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिरा : कृष्णपाल

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल को लोकसभा में गिराकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने पाप किया है, जो इन दलों को भस्म कर देगा।

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

मुंबई में नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है।

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 मरे

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कांग्रेस राष्ट्र को कर रही गुमराहः सीएम सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य में हाल ही में हुए परिसीमन को लेकर कांग्रेस की आलोचना का जवाब दिया।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

राष्ट्रपति कल राउरकेला जाएंगी

· कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति · स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए कड़े

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर क्षमता का लक्ष्यः घनश्याम

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट की न्यूक्लियर ऊर्जा क्षमता हासिल करना है, जो कि फिलहाल 8.8 गीगावाट है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size