Versuchen GOLD - Frei
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के लिए विदेशी ऐक्ट्रेसेस के संघर्ष
Sarita
|February First 2024
बौलीवुड में सफल अभिनेत्री बनना आसान काम नहीं जबकि वे ऐक्ट्रैस विदेशी हों और हिंदी भाषा का ज्ञान न हो लेकिन इन बातों के बावजूद कई अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है.
किसी कलाकार को सफल देखने और उस की ग्लैमरस लाइफ को देख कर मन में उस की तरह ही जीने की इच्छा होती है. यही वजह है कि बौलीवुड में लाखों लोग ऐक्ट्रैस बनने का सपना ले कर देशविदेश से बिना सोचेसमझे चले आते हैं. उन के यहां तक पहुंचने के स्ट्रगल के बारे में कोई ध्यान नहीं देता. हर ऐक्ट्रैस के लिए बौलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं होता. किसी भी कलाकार को सब से पहले उस के लुक, बातचीत के तरीके, भाषा का ज्ञान आदि ऐसी कई बातें हैं जिन से उसे गुजरना पड़ता है.
आज भले ही कलाकारों के लाखोंकरोड़ों फैन हों, लेकिन जब वे इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें अपने लुक और हिंदी भाषा की जानकारी न होने के कारण काफी संघर्ष व उपहास का पात्र बनना पड़ा. आइए जानें विदेशी हीरोइनों ने किस तरह से इसे फेस किया और आगे बढ़ीं.
सनी लियोनी
सब से अधिक संघर्ष पोर्नस्टार सनी लियोनी को करना पड़ा. आज सनी लियोनी एक सफल मुकाम पर हैं. उन्हें हिंदी बोलना आता है. उन्होंने हिंदी फिल्मों के तौरतरीकों को सीख लिया है. शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं पहली बार केवल 2 हफ्ते के लिए मुंबई आई थी और वापस लौस एंजिलिस चले जाने की बात सोची थी. लेकिन आज मैं कई फिल्में कर चुकी हूं और कई ब्रैंड्स एंडौर्स करती हूं.
"खुद को इंडस्ट्री में जमाना आसान नहीं था. पुराने दिनों को याद करें तो हर दिन सुबह उठ कर प्रोफैशनल की तरह होंठों पर स्माइल लिए प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाना, हमेशा खुश रहने की ऐक्टिंग करना, जो भी काम मिले उसी को कर लेना, इसी से मुझे स्थापित करने का मौका मिलता गया.
Diese Geschichte stammt aus der February First 2024-Ausgabe von Sarita.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Sarita
Sarita
शराब के धंधे में फिल्मों कै धुरंधर
आज का बौलीवुड केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक बड़ा व्यापार बन चुका है, जहां कलाकारों की प्राथमिकता समाज नहीं, बल्कि मुनाफा बन गई है.
9 mins
April Second 2026
Sarita
जिंदा लाश
कभी कुछ पल भी नहीं बीतते कि इंसान की जिंदगी क्या से क्या हो जाती है. पल में उजड़ गई थी राजीव की गृहस्थी. वह खुद एक जिंदा लाश बन गया था और बच्चों की सूनी आंखें कई प्रश्नों के जवाब मांग रही थीं.
11 mins
April Second 2026
Sarita
टिप और किराया
नैनीताल की खूबसूरती, मोहक वादियों ने जहां मेरा मन मोह लिया था, वहीं वाहिद की खुद्दारी ने मेरे जेहन में अमिट छाप छोड़ दी थी. कौन था यह वाहिद?
13 mins
April Second 2026
Sarita
कफ़न चोर
जब भरोसा टूटता है तो इंसान टूट कर रह जाता है. डाक्टर्स पर भरोसा कर के रंजना का इलाज शुरू करवा दिया था श्याम ने. लेकिन क्या पता था उन्हें कि वे रंजना को जल्लादों के हाथों में सौंप रहे हैं.
18 mins
April Second 2026
Sarita
एक प्रश्न लगातार
अपने बच्चे को अपना न कहने का दुख एक मां के लिए कितना कष्टदायी होता है, रोहिणी अच्छी तरह समझती थी लेकिन कभीकभी सच को छिपाए रखना सब के हित में होता है, यह भी रोहिणी जानती थी.
11 mins
April Second 2026
Sarita
सोशल मीडिया पर पोस्ट ‘कर’
कभीकभी लगता था कि इस भीड़ भरी दुनिया में हम पूरी तरह अदृश्य हैं. न कोई पूछता, न कोई झांकता. लेकिन जैसे ही सरकारी नजर पड़ी, दिल गदगद हो गया. आखिर किसी ने तो हमारी अहमियत समझी. अब तो इंतजार है उस दिन का जब हमारी सादगी भी फाइलों में दर्ज हो कर विशेष बन जाएगी.
3 mins
April Second 2026
Sarita
कानूनी पचड़ों से बच कर प्लान करें बुढ़ापा
देश के संविधान ने बुजुर्गों के अधिकार और भरणपोषण को ले कर कई कानून बनाए हैं. बुजुर्गों की समस्या कानूनी पचड़ों में पड़ने से नहीं बल्कि युवाओं के साथ मेलजोल से सुलझाना ज्यादा बेहतर होता है.
8 mins
April Second 2026
Sarita
अकेली मुसलिम महिलाओं का मौन संघर्ष
पुरानी दिल्ली में चितली कब्र की संकरी गलियों में से एक गली के आखिरी छोर पर वह आधी किवाड़ लगी अंधेरी व सीलनभरी सीढ़ियों का रास्ता है जो पहली मंजिल पर रह रही रेशमा अंसारी तक ले जाता है.
9 mins
April Second 2026
Sarita
युवाओं को भा रहीं बड़ी उम्र की महिलाएं
लड़कियां कैरियर बनाने के चक्कर में देरी से शादी कर रही हैं. इस वजह से 35-40 वर्ष की कुंआरी लड़कियों की तादाद बढ़ी है. वहीं, युवाओं का उम्र में बड़ी महिलाओं की ओर आकर्षण एक ट्रैंड बनता जा रहा है. यह ट्रैंड सिर्फ बौलीवुड या हौलीवुड की फिल्मों तक सीमित नहीं है बल्कि आम जीवन में भी देखा जा रहा है. सवाल यह है कि आखिर क्यों युवाओं को अपने से उम्र में बड़ी महिलाएं भा रही हैं?
7 mins
April Second 2026
Sarita
अकेली युवतियां
कानून बदले समाज नहीं जिम्मेदारियां बढ़ीं हक नहीं
17 mins
April Second 2026
Listen
Translate
Change font size
