Facebook Pixel अंधेरों दुनिया का आईना | Outlook Hindi – news – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com

Versuchen GOLD - Frei

अंधेरों दुनिया का आईना

Outlook Hindi

|

March 16, 2026

बाल यौन अपराधी, रसूखदारों, अमीरों वगैरह के लिए ऐशगाह चलाने वाला, दुनिया भर के कई सत्तावानों को जाल में फांसने वाला, नीतियों में हेरफेर कराने वाला या क्या था एपस्टीन और कैसा, कितना विशाल था उसका नेटवर्क, कैसे बनाया उसने यह तंत्र

- स्निग्धेंदु भट्टाचार्य और अनविति सिंह

अंधेरों दुनिया का आईना

भारतीय मूल के अमेरिकी, वैकल्पिक चिकित्सा-पद्धति की पैरोकारी के लिए चर्चित दीपक चोपड़ा के साथ 8 मार्च, 2017 की अमेरिकी फाइनांसर तथा यौन शोषण के एक मामले में सजा पाए अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ ई-मेल पर रूप-अरूप (मूर्त-अमूर्त) पर संवाद शुरू हुआ। एक मेल में एपस्टीन पूछता है, "क्या सेल (कोशिका) का कोई रूप होता है ? क्या सेल में चेतना होती है? क्या उसमें कोई भावना होती है ? क्या वह कुछ करती है ?" इन गहरे वैज्ञानिक और दार्शनिक सवालों के साथ एक छिछोरी जिज्ञासा भी छलक आती है "क्या मेरे लिए कोई इज्राएली हसीन ढूंढी? :)"

चोपड़ा का जवाब दिलचस्प था, "सेल इंसानी दिमाग की उपज है। ऐसी कोई चीज नहीं! यूनिवर्स (ब्रम्हांड) इंसानी दिमाग की कल्पना है। ऐसा कुछ नहीं।" मतलब था कि न सेल और न ही यूनिवर्स असली हैं; वे इंसानी कल्पना में हैं। फिर, शायद उस सवाल के जवाब में कि क्या सेल में चेतना होती है, चोपड़ा लिखते हैं, "हसीन लड़कियां तब चैतन्य होती हैं जब उनकी चीख निकल आती है।"

"ईश्वर का शुक्र है," एपस्टीन ने जवाब दिया। चोपड़ा कुछ और खुलेः "ईश्वर कल्पना है, हसीन लड़कियां असली।" बातचीत ठीक वहीं जा रही थी जहां दोनों ले जाना चाहते थे। "तो, जब लड़की चीखती है, 'ओह माय गॉड'?" एपस्टीन ने पूछा। चोपड़ा का जवाब था, "वह दैवीय चेतना है।" एपस्टीन फौरन बोला, "ओह, मुझे लगा कि वह मुझे कह रही है।" चोपड़ा ने लिखा, "क्योंकि तुम अपने दायरे में भगवान जो हो।" लबोलुआब यह कि सेक्स, खासकर हसीन लड़कियों के साथ, ही असली है।

यह बातचीत तब की है, जब एपस्टीन यौन अपराधों के नए अदालती मामलों की वजह से फिर सुर्खियों में उछला था। खासकर एपस्टीन के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में एक वर्जीनिया गिफ्रे ने 2015 में नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप फिर अदालत में ले आई थीं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size