Versuchen GOLD - Frei
बेमिसाल रोशन लड़खियां
Outlook Hindi
|December 22, 2025
दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप की जीत भारतीय लड़कियों के पॉवर और मसल्स गेम में नई कड़ी है, लड़कियों ने साबित किया दमखम सिर्फ मर्दाना नहीं होता
भारतीय खेल जगत में इस दौर को नारी शक्ति के उत्थान का स्वर्ण युग कहा जा सकता है। यह दबदबा किसी नीतिगत सुधार या अचानक मिले अवसर का परिणाम नहीं है, बल्कि दशकों के संघर्ष, दृढ़ संकल्प और अटूट आत्मविश्वास की उपज है। बीते कुछ समय में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह दर्शाया है कि भारतीय खेल परिदृश्य में अब उनका प्रभुत्व स्थापित हो चुका है। 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हो या इसी वर्ष भारतीय महिला कबड्डी टीम का विश्व कप खिताब अपने नाम करना; हर जीत ने देश को नई ऊंचाईयां दी है। लेकिन इस पूरे बदलाव का सबसे बड़ा हासिल है, पहली ब्लाइंड टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत। यह जीत उन सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों के साहस और लगन का प्रतीक है, जो यह साबित करती है कि शारीरिक या सामाजिक बाधाएं सपनों और दृढ़ संकल्प के आगे छोटी पड़ जाती हैं।
यह फतह केवल क्रिकेट के मैदान में ही नहीं, बल्कि दृढ़ इरादों के बल पर किस्मत को बदलने की कहानी है। पहले ब्लाइंड टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की जीत महज एक टूर्नामेंट की जीत नहीं थी, यह जीत हर उस चुनौती पर है, हर उस बंधन पर, जो समाज या नियति ने उन पर लड़कियों पर थोपा है। इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि आंखों की रोशनी भले ही कम हो, लेकिन भीतर की इच्छाशक्ति का तेज प्रकाश पूरी दुनिया को देखने और जीतने के लिए काफी होती है। यह जीत अटल इरादे के आगे, शारीरिक बाधा के हारने और ताकत को केवल शारीरिक बल में नापने को झुठलाती है।
पहला दृष्टिबाधित विश्व कप भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रभुत्व का गवाह बना। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया ने फाइनल में नेपाल को शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इस मैच में अपने संयम और आक्रामकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। टीम गेम ने शानदार जीत हासिल की और विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह सफलता भारतीय खेल इतिहास का इसलिए भी स्वर्णिम अध्याय क्योंकि पहली बार दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को विश्व मंच पर क्षमता साबित करने का अवसर मिला। इन खिलाड़ियों ने दोहरी लड़ाई लड़ी। पहली शारीरिक चुनौतियों से और दूसरी आर्थिक और सामाजिक रूढ़ियों से। इनके बावजूद, लड़कियों ने हार नहीं मानी और मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
कठिन सफर
Diese Geschichte stammt aus der December 22, 2025-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
