Versuchen GOLD - Frei

नेतागीरी की भगदड़ में मौत

Outlook Hindi

|

October 27, 2025

अभिनेता विजय की करूर रैली में भगदड़ में लोगों की मौत और उनके रवैए से राजनैतिक आकांक्षाओं पर संकट, हाइकोर्ट के सख्त रुख और हमलावर विपक्ष से टीवीके के वजूद पर खतरा

- एन.के. भूपेश

नेतागीरी की भगदड़ में मौत

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी (टीवीके) की रैली में मची भगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई। भीड़ पार्टी के संस्थापक अभिनेता से नेता बने विजय को देखने के लिए बेकाबू हो गई, जिससे धक्कामुक्की भगदड़ में बदल गई। विजय तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता हैं और उन्होंने कुछ ही समय पहले तमिलगा वेत्री कझगम नाम से पार्टी बनाई है। 40 लोगों की मौत से विजय और उनकी पार्टी के लिए बड़ा राजनैतिक संकट तो पैदा हुआ ही है, उनकी साख और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस हादसे से उनके नेतृत्व और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। भगदड़ के बाद से तमिलनाडु का राजनैतिक परिदृश्य भी हिला हुआ है। विपक्षी दल तुरंत विजय पर हमलावर हो गए और लापरवाही के आरोप लगने लगे।

टीवीके के लिए यह त्रासदी अस्तित्व के संकट में बदल गई है। आंदोलन शुरू करने के कुछ ही महीनों बाद, नवोदित पार्टी अब खुद को ऐसी तबाही से जूझते हुए पा रही है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

imageविजय का इतने बड़े हादसे के बाद चुप रहना भी उनके समर्थकों को बहुत अखरा। जमीनी स्तर पर लोगों में गहरा गुस्सा और दुख है। पीड़ितों के परिवार जवाब और मदद का इंतजार कर रहे हैं। विजय की सभा में शामिल होने के लिए लोगों को इकट्ठा करने वाले पार्टी कार्यकर्ता खुद सदमे में हैं। एकजुटता दिखाने के बजाय, वे खुद अपने नेता के कठोर रवैये से हतप्रभ थे। हादसे के बाद विजय अस्पताल में घायलों से मिलना तो दूर, मृतकों को भी बिना श्रद्धांजलि दिए चेन्नै रवाना हो गए।

उनके इस फैसले से जिला स्तर के नेता और उनके प्रशंसक स्तब्ध थे। वे इस नाजुक क्षण में खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।

image

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शिवपुरी

खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गूगल उस्ताद के शागिर्द

बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परीक्षा तो बाकी

वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नए हिंसक दौर के मायने

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दोहन की कानूनी परिभाषा

केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खोज का ट्रेंड

गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नैतिकता और नियमों के बीच

केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी

विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।

time to read

8 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दहलते हुए बदली दुनिया

सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे

time to read

10 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'वैभव' खोज

एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया

time to read

4 mins

January 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size