Versuchen GOLD - Frei

शंघाई से क्या निकलेगा

Outlook Hindi

|

September 15, 2025

यूरेशिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं यानी चीन, भारत और रूस व्यापार के लिए साझा मुद्रा पर बातचीत शुरू करने पर सहमत होते हैं, तो यह अमेरिकी डॉलर के विकल्प के लिए ब्रिक्स के प्रस्ताव का विस्तार होगा

- रविप्रसाद नारायणन

शंघाई से क्या निकलेगा

छह साल बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर का चीन दौरा और चीन के विदेश मंत्री वांग यी का भारत दौरा संकेत है कि ट्रम्प उथल-पुथल से नई दिल्ली की विदेश नीति की दिशा बदल रही है। चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं बैठक कई देशों, रणनीतिक जानकारों और आर्थिक सलाहकारों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। बोहाई खाड़ी स्थित तियानजिन बंदरगाह 1979 के सुधारों के बाद से चीन के आर्थिक परिवर्तन का प्रतीक है। 10 देशों के एससीओ बैठक में चीन, भारत और रूस के बीच व्यापक मुद्दों पर कैसी सहमति बनती है, इसी पर अगली विश्व-व्यवस्था का अंदाजा लगेगा, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विवादास्पद बयानों से जटिल हो गई है।

टेक्नोलॉजी, खासकर डिजिटल आर्थिकी के इस युग में वैश्विक अर्थव्यवस्था के आधार पर करवट ले रही नई भू-राजनीति अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विमर्श पर हावी हो रही है। इसलिए रूस, चीन और भारत तीनों के नेता एससीओ में मिलेंगे, तो उनके सामने मुद्दों का भरा-पूरा टोकरा होगा, जिनके दायरे में बर्फीले आर्कटिक से लेकर गर्म हिंद महासागर तक फैला विशाल भौगोलिक क्षेत्र है। उसमें वैकल्पिक व्यवस्थावओं के साथ टैरिफ से लेकर पाबंदियों और बैलिस्टिक धमकियों का सामना करने जैसे तमाम मसले होंगे। लेकिन क्या सचमुच ऐसा हो पाएगा ?

सबसे पहले, मेजबान चीन में बहुत कुछ बदल गया है। 1965 में चाऊ एन लाई के 'चार आधुनिकीकरण' के अक्स तियानजिन में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। फिलहाल चीन, भारत और रूस को ट्रम्प के लगाए अतार्किक टैरिफ प्रतिबंधों के चलते अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं की रक्षा की रणनीतियों में तालमेल बैठाना होगा। चीन में एक कहावत है झोंग श्यू वेई ती, शी श्यू वेई योंग (यानी पश्चिमी पढ़ाई का इस्तेमाल करो), जिसकी मिसाल 1949 से ही चीन में दिखी है। आज इसे 'विशेष चीनी समाजवाद' कहा जा सकता है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शिवपुरी

खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गूगल उस्ताद के शागिर्द

बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परीक्षा तो बाकी

वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नए हिंसक दौर के मायने

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दोहन की कानूनी परिभाषा

केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खोज का ट्रेंड

गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नैतिकता और नियमों के बीच

केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी

विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।

time to read

8 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दहलते हुए बदली दुनिया

सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे

time to read

10 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'वैभव' खोज

एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया

time to read

4 mins

January 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size