Versuchen GOLD - Frei
स्त्री दावेदारी से हड़कंप
Outlook Hindi
|September 15, 2025
चर्चित अभिनेत्री श्वेता मेनन के खिलाफ कमाई के लिए अश्लील प्रदर्शन का मुकदमा मलयालम सिनेमा में बदलाव की पटकथा लिख रहीं महिलाओं के खिलाफ जमे-जमाए सिंडिकेट की खीझ
करीब साल भर पहले मलयालम फिल्म उद्योग की जमीन यौन उत्पीड़न के मामलों से थर्रा उठी थी। कई नामी सितारों पर नायिकाओं सहित एक्स्ट्रा की भूमिका निभाने वाली लड़कियों ने शोषण के आरोप लगाए। आरोपों की जांच के लिए हेमा आयोग बैठा। अब सवाल था, उसकी रिपोर्ट आने के बाद मलयालम सिनेमा में क्या बदला ? उद्योग से जुड़ी महिलाओं की सुनिए, "बहुत कुछ।" बकौल उनके, मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) और केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (केएफपीए) के चुनावों को लेकर उठा विवाद का बवंडर फिल्म क्षेत्र के अहम पदों पर महिलाओं की दावेदारी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया ही तो है।
मलयालम फिल्म अभिनेत्री श्वेता मेनन के खिलाफ कथित तौर पर 'फूहड़ या अश्लील' फिल्मों के जरिए पैसा कमाने का मामला दर्ज हुआ। मार्टिन मेनाचेरी नाम के शख्स ने एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की। अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, लेकिन मामले के वक्त पर तीखे सवाल खड़े हो गए।
यह मामला श्वेता के मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने के तुरंत बाद सामने आ गया। चुनाव 15 अगस्त को होने थे। श्वेता के लिए जन-समर्थन बढ़ता जा रहा था और लग रहा था कि मलयालम सिने उद्योग की प्रभावशाली एसोसिएशन को पहली महिला अध्यक्ष मिलने वाली है। ऐसे में, विडंबना देखिए कि शिकायतकर्ता ने अपने नोटिस में जिन फिल्मों का उल्लेख किया है, वे सेंसर के बाद 15 साल पहले रिलीज हुई थीं। यह बात अलग है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी श्वेता मेनन चुनाव जीत गईं।
Diese Geschichte stammt aus der September 15, 2025-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi
Outlook Hindi
दिल अभी भरा नहीं...
साठ के दशक का शुरुआती दौर था।
9 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
महेन्द्र तिवारी
गुजरात के कच्छ जिले में अरब सागर के किनारे बसा मांडवी सिर्फ एक तटीय नगर नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक जीवंत किताब है।
3 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
वंदन या नए सीमांकन की सियासत
ऐन चुनावों के वक्त परिसीमन और महिला आरक्षण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के क्या मायने और मौजूदा चुनावों के लिए क्या संकेत
9 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
चाहा हक मिली हिरासत
पिछले दो महीनों में हरियाणा, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कार्य स्थितियों के आंदोलन भारी आर्थिक तंगी का आईना, सख्त पुलिसिया कार्रवाई कोई उपाय नहीं
5 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
परिसीमन विवाद से बदली फिजा
मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन संबंधी प्रस्तावित बिल की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नैरेटिव बदलने की कोशिश, ताकि चुनाव पूरी तरह तमिल अस्मिता के मुद्दे पर केंद्रीत हो जाए
5 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
स्वाद की बिगड़ी सेहत
बिगड़ते जलवायु संतुलन ने अल्फांसो आम की मिठास तो कम की ही, काजू के स्वाद को भी खराब कर दिया, बीता और मौजूदा साल फसल उत्सवों के लिए नहीं, खाली बागों और बढ़ते कर्ज के लिए याद किया जाएगा
5 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
पक्ष-विपक्ष सब्सिडी के सहारे
इन चुनावों में कल्याणकारी योजनाओं और लोगों के हाथ में तरह-तरह से पैसा पहुंचाने के वादे और कार्यक्रमों पर पहले से ज्यादा जोर, द्रमुक और अन्नाद्रमुक का प्रचार तो इसी के इर्दगिर्द, इन योजनाओं की खिल्ली उड़ाने वाली विजय की पार्टी ने भी वही राह पकड़ी
6 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
भाजपा मिशन पूरा चुनौती बरकरार
आखिर नीतीश कुमार के हटने से भाजपा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में अपना राज तो मिला, लेकिन भविष्य में सरकार नीतीश मॉडल पर नहीं चलती है, तो क्या नीतीश फिर पाला बदल सकते हैं?
11 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
नीतीश के बाद चुनौतियां ढेर
मजबूत विरासत, अनेक अंतरविरोध, अवसरवाद, केंद्रीकरण को समेटे नीतीश कुमार की विदाई भाजपा को दे गई ऐतिहासिक मौका और बेहिसाब चुनौतियां
6 mins
May 11, 2026
Outlook Hindi
एसआईआर गणित के बरक्स वोटर रुझान
चुनाव आयोग की प्रक्रिया से करीब 90 लाख नाम कटे, 27 लाख से ज्यादा लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार मुअत्तल और प्रशासन मुट्ठी में लेने के बावजूद भाजपा का 'मिशन बंगाल' तृणमूल के गणित और लोगों के रुझान से मुकाबिल
9 mins
May 11, 2026
Listen
Translate
Change font size

