The Perfect Holiday Gift Gift Now

वोट उम्मीद और फायदे का सौदा

Outlook Hindi

|

August 18, 2025

बिहार की महिलाओं के लिए वोट ऐसी ताकत है, जो उन्हें कई तरह के अधिकार, रोजगार और कुछ हद तक इज्जत यानी जिंदगी जीने के लिए मोलतोल जैसा

- प्रज्ञा सिंह

वोट उम्मीद और फायदे का सौदा

हजारों साल पहले से गणराज्य की भूमि बिहार में लोकतंत्र खासकर महिला शक्ति के रूप में जीवंत दिखता है। महिलाएं वोट के लिए संगठित होती हैं और घर भी चलाती हैं। उनके लिए ज्यादातर मामलों में जाति, धर्म या स्थान बहुत मायने नहीं रखता। वे लोकतंत्र में भागीदारी की मिसाल हैं। चाहे सरकार या राज्य-तंत्र लापता सा ही क्यों न हो।

दरभंगा शहर के पास नादी गांव में रश्मि चौधरी हर पंचायत बैठक में सबसे आगे बैठती हैं। उनके पति नौशाद उनके काम में सहयोग करते हैं, जो कभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे। रश्मि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से सरपंच के तौर पर जीती हैं। वे कहती हैं, “जनता ऐसा व्यक्ति चाहती थी, जो उनके काम करा सके।"

उनके पास किसी पार्टी का समर्थन नहीं है न ही पैसा है। फिर भी उनका जोर सड़क, पानी और शिक्षा सुधार पर है। वे लोगों से कहती हैं, "सब मिल कर चलें, तो बहुत कुछ बदल सकता है। अगर हम एक हो जाएं, तो हालात बेहतर हो सकते हैं।"

वे बैठकों में जाती हैं, शिकायतों पर कार्रवाई करती हैं और स्कूलों की समस्याओं को दूर करने और मनरेगा के तहत काम मंजूर करवाने की कोशिश करती हैं। उनसे पूछा गया कि वे किस तरह की राजनीति में विश्वास करती हैं, उनका जवाब था, "एकता में, जाति या धर्म में नहीं। इससे हमारा कुछ भला नहीं हुआ?"

दरभंगा की गोनौन पंचायत रेशमा आरा चार साल पहले मुखिया चुनी गई थीं। उनके जीतने पर स्त्रियों में अपनी बात रखने की झिझक टूटी। वे कहती हैं, "मैं पढ़ी-लिखी हूं। लोग मेरी सुनते हैं, मुझ पर विश्वास करते हैं।" वहां के लोग कहते हैं, वे सबकी सुनती हैं और काम करती हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नई उमर की नई फसल

बॉलीवुड में इन दिनों नई पीढ़ी, नए चेहरे, नई ऊर्जा और नए सपनों की हलचल है, स्क्रीन पर चमकते ये चेहरे सिर्फ सुंदरता से नहीं मोहते, बल्कि दमदार उपस्थिति, शानदार अभिनय भी उनकी ताकत, कुछ फिल्मी विरासत के साथ, तो कुछ अपने दम पर हौले-हौले फिल्माकाश में चमक बिखेर रहे

time to read

8 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शहरनामा भुज

गुजरात के कच्छ में स्थित भुज केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और सामुदायिक जिजीविषा का जीवंत दस्तावेज है।

time to read

3 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

तवायफों की दास्तान

33 भूली बिसरी तवायफ गायिकाओं को मंच पर एक बार फिर से नृत्य संगीत के जरिये साकार किया गया

time to read

2 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

निगरानी के फ्रेम में दिखता पूर्वोत्तर

ओटीटी प्लेटफार्मों पर अब पूर्वोत्तर दिखने लगा है, लेकिन अभी भी वहां की असली फिजा दिखाई देने में वक्त लगेगा

time to read

8 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

डिजीटल अय्यारी

गोपनीयता संबंधी विवाद के बीच दूरसंचार विभाग ने फोन पर अनिवार्य संचार साथी प्रीलोड रद्द किया

time to read

5 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

मेसी महा हंगामा

फुटबॉल प्रेमियों का बेजोड़ शहर महान खिलाड़ी मेसी को देखने-सुनने उमड़ा मगर वीआइपी भीड़ के घेरे में सब गुम हुआ तो अफरा-तफरी फैली

time to read

4 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

यह कैसा इंसाफ? सवाल

बहुचर्चित एक्ट्रेस अपहरण और बलात्कार मामले में एक्टर दिलीप के बरी होने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी

time to read

3 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गंगा की बर्बादी कथा

अभय मिश्र की नई किताब उनके द्वारा लंबे समय से की जा रही पर्यावरणीय पत्रकारिता का पड़ाव है।

time to read

2 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कहानीपन बाकी है

इस संग्रह की कहानियां स्त्रियों की कहानियां, पुरुषों की कहानियों का हिस्सा या उनमें समाहित नहीं होतीं बल्कि स्वतंत्र और स्वनिर्मित होती हैं।

time to read

1 mins

January 05, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'स्टार नहीं, स्मृति का हिस्सा'

स्मिता पाटिल (1955-1986) भारतीय समानांतर सिनेमा की अग्रणी और सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से थीं। श्याम बेनेगल और गोविंद निहलानी जैसे निर्देशकों के साथ उनके कार्य ने भारतीय कला-सिनेमा को नई दिशा दी।

time to read

6 mins

January 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size