Versuchen GOLD - Frei
संकट और सवाल कई
Outlook Hindi
|July 21, 2025
देश में मुकदमों और तबाही की आलोचनाओं से घिरे इज्राएली प्रधानमंत्री इसी पर आश्रित कि ट्रम्प कितने बड़े संकटमोचन
इज्राएल के सबसे लंबे समय, लगभग 17 साल तक प्रधानमंत्री पद पर काबिज 75 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों बाहर-भीतर कई मुद्दों से घिरे हुए हैं। लेकिन उनके सबसे बड़े संकटमोचन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बने हुए हैं, जिनसे अगले हफ्ते 7 जुलाई के आसपास न्यूयॉर्क में गजा पर लड़ाई बंदी को लेकर बातचीत होनी है। संगीन मुद्दों में उन पर देश में चल रहा भ्रष्टाचार का मुकदमा है। उन पर तीन बड़े मामले केस संख्या 1000, केस संख्या 2000 और केस संख्या 4000 चल रहे हैं। इन सभी में घूसखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के अभियोग हैं। इन मामलों में तीन-चार बड़े अरबपतियों से शानदार तोहफे लेना, मीडिया कवरेज अपने हक में करने के लिए दबाव डालना तथा हेरफेर करना और पक्ष में समाचार कवरेज के बदले में एक दूरसंचार कंपनी को नियम-कानूनों के जरिए मुनाफा दिलाना वगैरह है। तोहफों का मामला अरबों डॉलर का है, जिसमें महंगे शिगार भी शामिल हैं। इनमें देसी के अलावा कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हैं, जिन्हें फायदा दिलाने के लिए नीतियों में फेरबदल किया गया है। फिर, मुख्यधारा के मीडिया घरानों को अपने पक्ष में खबरें चलाने के लिए आकर्षक पेशकश का भी मामला है। उन पर ये मामले 2019 से जारी हैं। नेतान्याहू इन सभी आरोपों से इनकार करते हैं और मुकदमों को उन्हें सत्ता से हटाने के लिए राजनैतिक बदले की कार्रवाई बताते हैं।
ट्रम्प ने 26 जून को इज्राएल के लोगों से अपील की कि नेतन्याहू के भ्रष्टाचार के मुकदमे को खारिज कर दें या उन्हें माफ कर दें। उन्होंने इन मामलों को "विच-हंट" या बदले की कार्रवाई कहा। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "बीबी नेतन्याहू का मुकदमा फौरन खारिज किया जाना चाहिए या एक महान नायक को माफी दी जानी चाहिए, जिसने देश (इज्राएल) के लिए बहुत कुछ किया है।" उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें पता चला है कि नेतन्याहू जल्द ही अदालत में पेश होने वाले हैं और "इतना कुछ देने वाले शख्स के लिए ऐसा विच-हंट मेरे लिए अकल्पनीय है।"
Diese Geschichte stammt aus der July 21, 2025-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi
Outlook Hindi
नई उमर की नई फसल
बॉलीवुड में इन दिनों नई पीढ़ी, नए चेहरे, नई ऊर्जा और नए सपनों की हलचल है, स्क्रीन पर चमकते ये चेहरे सिर्फ सुंदरता से नहीं मोहते, बल्कि दमदार उपस्थिति, शानदार अभिनय भी उनकी ताकत, कुछ फिल्मी विरासत के साथ, तो कुछ अपने दम पर हौले-हौले फिल्माकाश में चमक बिखेर रहे
8 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
शहरनामा भुज
गुजरात के कच्छ में स्थित भुज केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और सामुदायिक जिजीविषा का जीवंत दस्तावेज है।
3 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
तवायफों की दास्तान
33 भूली बिसरी तवायफ गायिकाओं को मंच पर एक बार फिर से नृत्य संगीत के जरिये साकार किया गया
2 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
निगरानी के फ्रेम में दिखता पूर्वोत्तर
ओटीटी प्लेटफार्मों पर अब पूर्वोत्तर दिखने लगा है, लेकिन अभी भी वहां की असली फिजा दिखाई देने में वक्त लगेगा
8 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
डिजीटल अय्यारी
गोपनीयता संबंधी विवाद के बीच दूरसंचार विभाग ने फोन पर अनिवार्य संचार साथी प्रीलोड रद्द किया
5 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
मेसी महा हंगामा
फुटबॉल प्रेमियों का बेजोड़ शहर महान खिलाड़ी मेसी को देखने-सुनने उमड़ा मगर वीआइपी भीड़ के घेरे में सब गुम हुआ तो अफरा-तफरी फैली
4 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
यह कैसा इंसाफ? सवाल
बहुचर्चित एक्ट्रेस अपहरण और बलात्कार मामले में एक्टर दिलीप के बरी होने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी
3 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
गंगा की बर्बादी कथा
अभय मिश्र की नई किताब उनके द्वारा लंबे समय से की जा रही पर्यावरणीय पत्रकारिता का पड़ाव है।
2 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
कहानीपन बाकी है
इस संग्रह की कहानियां स्त्रियों की कहानियां, पुरुषों की कहानियों का हिस्सा या उनमें समाहित नहीं होतीं बल्कि स्वतंत्र और स्वनिर्मित होती हैं।
1 mins
January 05, 2026
Outlook Hindi
'स्टार नहीं, स्मृति का हिस्सा'
स्मिता पाटिल (1955-1986) भारतीय समानांतर सिनेमा की अग्रणी और सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से थीं। श्याम बेनेगल और गोविंद निहलानी जैसे निर्देशकों के साथ उनके कार्य ने भारतीय कला-सिनेमा को नई दिशा दी।
6 mins
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
