Facebook Pixel बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा | Outlook Hindi – news – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com

Versuchen GOLD - Frei

बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा

Outlook Hindi

|

July 07, 2025

नई नवेली दुल्हन से लेकर, नई नौकरी के साथ जिंदगी शुरू करने तक, विमान हादसे में ऐसी कई कहानियां हैं, जो आंखें नम करती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या उड़ान से पहले गड़बड़ियों की अनदेखी की गई, आखिर इसका जिम्मेदार कौन

- हरिमोहन मिश्र

बचाओ...बचाओ...सब स्वाहा

तारीख 12 जून 2025। जहाज दोपहर 1.39 बजे रनवे पर दौड़ा, उड़ा और 1.41 बजे धड़ाम से गिर गया। विमान बमुश्किल 625 फुट तक उठ पाया था कि गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की चौहद्दी के पार घनी बस्ती के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की छत से टकराया और बिखरा गया। आग का गोला उठा, विमान के कुछ चिथड़े छत पर, कुछ नीचे और सब स्वाहा हो गया। नीचे जा गिरे हिस्से में लंदन जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 के उस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में सवार 242 लोगों में सिर्फ एक शख्स किसी चमत्कार की तरह साबूत बच गया। उसमें सवार 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली थे। बचने वाला भारतीय या कहें गुजराती मूल का ब्रितानी नागरिक विश्वास कुमार रमेश है। मेडिकल हॉस्टल में लंच का वक्त था। छात्र खाने की मेज पर थे। जहां प्लेन गिरा, वह हिस्सा पूरी तरह स्वाहा हो गया। अलग-बगल की चार इमारतें और आसपास के इलाके भी चपेट में आए। कितने लोग जिंदा जलकर राख हो गए, यह अभी भी पता लगाना जारी है, क्योंकि करीब 25 लोगों की खोज- खबर चल रही है। मौत का आंकड़ा 290 तक है। शवों को पहचानने के लिए डीएन परीक्षण के नतीजों में देरी भी रिश्तेदारों के लिए असहनीय हो रही है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने यानी पांच दिन बाद तक 82 शवों की पहचान ही हो पाई थी, 46 के शव सौंपे गए थे।

भारत में विमान दुर्घटनाएं

1973

दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 440 का बोइंग 737-200 विमान खराब मौसम में हाई टेंशन तार से टकराया और उसमें सवार 65 लोगों में 48 लोग जान गंवा बैठे, इनमें कांग्रेस नेता मोहन कुमारमंगलम भी थे।

1978

नए साल के दिन, दुबई के लिए मुंबई से उड़ान भरने के कुछ ही पल बाद, सम्राट अशोक नामक शानदार बोइंग 747 रात के अंधेरे में आसमान में घूम गया और सीधे अरब सागर में जा गिरा। कॉकपिट में गड़बड़ी के कारण पायलट चूक गया। उसमें सभी 213 यात्रियों और पायलट के साथ चालक दल की जान चली गई।

1988

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size