Versuchen GOLD - Frei

रुस अमेरिका का नया समीकरण

Outlook Hindi

|

April 28, 2025

ऐसा लगता है कि डोनाल्ड ट्रम्प रूस के साथ चल रहे युद्ध का अंत यूक्रेन के पक्ष में होता नहीं देख रहे, इसीलिए वे रूस से नए समीकरण साधने में जुटे

- अनिल वाधवा

रुस अमेरिका का नया समीकरण

शीतयुद्ध के दो पुराने विरोधियों के बीच संबंधों को नया मोड़ देने की कोशिश में बीती 18 फरवरी को अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच हुई रियाध वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक अप्रत्याशित कवायद थी, जिसके बाद से घटनाक्रम में काफी तेजी आई है। रूस और अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता शुरू करने के लिए एक उच्चस्तरीय टीम बनाई है और अपने-अपने दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या बहाल करने के साथ निकट आर्थिक सहयोग की दिशा में काम करने के लिए दोनों सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने यूक्रेन पर समझौता करने की दिशा में काम करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की इच्छा जताई है। यह प्रयास जो बाइडेन के प्रशासन द्वारा अपनाई गई नीतियों के विपरीत है, जिसके चलते अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे और यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता मुहैया करवाई थी।

विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव इसलिए आया है क्योंकि ट्रंप युद्ध का अंत यूक्रेन के पक्ष में होता नहीं देख रहे हैं और सैन्य व तकनीकी श्रेष्ठता के मामले में रूस के बजाय वे चीन को अमेरिका के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखते हैं। तर्क दिया जा रहा है कि रूस के साथ पहले से तय संबंध अमेरिका को अपने सभी संसाधनों का उपयोग लंबे समय तक करने में, और शायद आने वाले समय में दुनिया में नंबर एक की स्थिति की ओर चीन को बढ़ने से रोकने में सक्षम बनाएगा। रूस के साथ युद्ध में अपने क्षेत्र का 20 प्रतिशत गंवा चुके युक्रेन की उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में सदस्यता का मसला अब भी अमेरिका-रूस वार्ता की मेज से दूर है। अमेरिका ने यूक्रेन को विशिष्ट सुरक्षा की गारंटी से इनकार करते हुए कहा है कि अगर वह अमेरिका के साथ खनिज निष्कर्षण समझौते पर हस्ताक्षर करता है, तो उसकी सुरक्षा अपने आप तय हो जाएगी।

अटलांटिक पार संबंधों में एक और नाटकीय बदलाव तब देखने को मिला जब अमेरिका ने अपने यूरोपीय सहयोगियों का साथ छोड़कर यूक्रेन युद्ध की तीसरी बरसी पर संयुक्त राष्ट्र में रूस के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया और उस पर मतदान किया, जिसमें "संघर्ष का तेजी से अंत" करने को कहा गया था, लेकिन इसमें रूस की कोई आलोचना नहीं थी।

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शिवपुरी

खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गूगल उस्ताद के शागिर्द

बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परीक्षा तो बाकी

वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नए हिंसक दौर के मायने

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दोहन की कानूनी परिभाषा

केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खोज का ट्रेंड

गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नैतिकता और नियमों के बीच

केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी

विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।

time to read

8 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दहलते हुए बदली दुनिया

सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे

time to read

10 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'वैभव' खोज

एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया

time to read

4 mins

January 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size