Versuchen GOLD - Frei
अंतरिक्ष में सैर-सपाटा के लिए बनेंगे सितारा होटल
Outlook Hindi
|April 14, 2024
अब अंतरिक्ष में तरह-तरह के व्यवसाय शुरू करने की होड़ मची हुई है। पहले यह क्षेत्र पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में था, लेकिन अब निजी खिलाड़ी भी इसमें हाथ आजमा रहे हैं। इसके कई नुकसान भी हैं। निजी खिलाड़ियों और सरकारों द्वारा शोध के नाम पर अंधाधुंध तरीके से प्रक्षेपित किए जा रहे उपग्रह अंतरिक्ष में प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, आउटलुक के लिए राजीव नयन चतुर्वेदी ने इस मुद्दे पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और अब अंतरिक्ष उद्यमी मनीष पुरोहित से बातचीत की। संपादित अंश:
अमेरिका में स्पेस टूरिज्म विकसित किया जा रहा है। अभी तो टिकट के दाम अरबपति ही चुका सकते हैं, भविष्य में क्या देखते हैं?
स्पेस टूरिज्म अभी शुरू ही हुआ है। इसमें अभी बहुत कुछ खोजबीन बाकी है। अभी यह महंगा है, लेकिन जैसे-जैसे तकनीक बढ़ेगी और यान प्रक्षेपण की लागत कम होगी, यह कुछ सस्ता हो सकेगा। पहले फ्लाइट से यात्रा भी अमीर ही करते थे लेकिन आज हर कोई कर सकता है। स्पेस टूरिज्म के साथ भी ऐसा ही होगा। अमेरिका में इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्पेस एक्स और वर्जिन गैलेक्टिक जैसी कंपनियां निजी अंतरिक्ष यात्री भेज रही हैं। पहले ऐसा नहीं था। पहले सिर्फ सरकारी अंतरिक्ष यात्री भेजे जाते थे। इसरो भी इस पर काम कर रहा है और आने वाले समय में भारत में भी इस बाजार को बढ़ता हुआ देखा जा सकता है। भविष्य में तो यह प्लान है कि वहां कुछ होटल भी खोले जाएंगे जहां टूरिस्ट कुछ दिन रहकर छुट्टियां मना सकते हैं।
स्पेस टूरिज्म से वैज्ञानिक परीक्षण को झटका लगने की आशंका है। पैसा कमाने के लालच में लोक कल्याण के लिए स्पेस एक्सपेरिमेंट पीछे छूट जाएंगे। आपकी राय?
मेरे हिसाब से स्पेस टूरिज्म से लग्जरी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन इससे वैज्ञानिक परीक्षण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शायद दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिश टीटो थे, जिन्हें रूस अंतरिक्ष में ले गया था। वे अपनी मर्जी से गए थे और विशुद्ध रूप से पर्यटन के नजरिए से गए थे। अब स्थिति बदल गई है। अब आप एक साथ कई लोगों को अंतरिक्ष में ले जा सकते हैं। मेरे हिसाब से अंतरिक्ष परीक्षण और एक्सपेरिमेंट और अंतरिक्ष पर्यटन दोनों एक साथ चलेंगे। ये एक दूसरे के पूरक होंगे। आने वाले समय में ऐसा हो सकता है कि किसी अंतरिक्ष यान में कुछ लोग ऐसे हों जो पर्यटन के नजरिये से ऊपर जा रहे हों। और उसमें कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो वहां जाकर एक्सपेरिमेंट करेंगे।
यह व्यवसायीकरण सही है?
Diese Geschichte stammt aus der April 14, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
