Versuchen GOLD - Frei

अकाली संकट के 'बादल'

Outlook Hindi

|

December 23, 2024

श्री अकाल तख्त साहिब के दो दिसंबर को सुनाए फैसले से पंथक राजनीति पर सवाल

- हरीश मानव

अकाली संकट के 'बादल'

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पं बेहद कद्दावर नेता रहे प्रकाश सिंह बादल से अकाल तख्त ने 'फक्र-ए-कौम' सम्मान वापस ले लिया है। यह अभूतपूर्व और अप्रत्याशित घटना है। बीते 2 दिसंबर को इसके साथ ही अकाली दल के अध्यक्ष रहे सुखबीर बादल को भी सजा सुनाई गई है। सजा के तौर पर सुखबीर बादल गले में प्रायश्चित की तख्ती डालकर अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के लंगर घर में दो दिन तक जूठे बर्तन साफ करेंगे। इस घटना ने तकरीबन छह दशक से पंजाब की पंथक सियासत का पर्याय रही देश की सबसे पुरानी 1920 में स्थापित क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल के ऊपर संकट खड़ा कर दिया है। यह पंजाब और देश की राजनीति के लिए भी एक मायने में अहम है। यह घटना अकाल तख्त की राजनीतिक दिशा को नए सिरे से तय कर सकती है।

2015 में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और 2007 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जैसी वेशभूषा विवाद में तब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने सख्त कार्रवाई के बदले राम रहीम पर पुलिस के दर्ज मामले वापस लिए जाने के आरोप में सिखों के शीर्ष अकाल तख्त ने यह कार्रवाई की है। ताजा सुनाई गई सजा में सुखबीर बादल को प्रायश्चित के अलावा श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर, दमदमा साहिब, तलवंडी साबो, मुक्तसर साहिब और फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारों में भी दो-दो दिन तक सेवादारों के वेश में हाथ में बरछा लिए सेवा करनी होगी।

2012 से 2017 के दौरान प्रकाश सिंह बादल की सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहे सुखबीर को धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले में 30 अगस्त को श्री अकाल तख्त ने तनखैया घोषित किया था। इस मामले में तब के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी अकाल तख्त ने सजा के तौर पर श्री हरमंदिर साहिब के शौचालयों की सफाई का हुकुमनामा जारी किया था। तनखैया सुखबीर बादल को सजा सुनाए जाने की प्रतिक्रिया में पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत चीमा ने कहा, "सजा को स्वीकार करते हैं। प्रकाश सिंह बादल दुनिया में नहीं रहे पर उनका फक्र-एकौम सम्मान वापस लिए जाने का श्री अकाल तख्त का फैसला भी शिरोमणि अकाली दल को मंजूर है। तख्त ने जो भी सजा सुनाई है वह सही होगी।"

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शिवपुरी

खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गूगल उस्ताद के शागिर्द

बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परीक्षा तो बाकी

वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नए हिंसक दौर के मायने

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दोहन की कानूनी परिभाषा

केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खोज का ट्रेंड

गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नैतिकता और नियमों के बीच

केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी

विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।

time to read

8 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दहलते हुए बदली दुनिया

सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे

time to read

10 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'वैभव' खोज

एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया

time to read

4 mins

January 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size