Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

क्रिकेट में नई चुनौती देश चुनें या पैसा!

Outlook Hindi

|

October 14, 2024

खिलाड़ी, नया प्रारूप, क्रिकेट बदल रहा है धीरे-धीरे अपना पुराना स्वरूप

- मंथन रस्तोगी

क्रिकेट में नई चुनौती देश चुनें या पैसा!

क्रिकेट का रंग-रूप तेजी से बदला है। यह तेज और मनोरंजक होता गया है। दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग का चलन फायदे और नुकसान लेकर आता है। पैसा इसका केंद्र है। टी20 प्रारूप की अपार सफलता ने इस प्रारूप को खेल के साथ खिलाड़ियों और इससे जुड़े लोगों को कमाने का नया जरिया दे दिया है। कुछ क्रिकेटर देश के बजाय फ्रेंचाइजी के लिए खेलना पसंद कर रहे हैं। सवाल उठता है, क्या जरूरी है फ्रेंचाइजी क्रिकेट या देश का प्रतिनिधित्व? क्रिकेट में इस तरह के बदलाव का पहला संकेत दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक लाए। 29 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया ताकि वे सफेद गेंद के प्रारूप पर ध्यान केंद्रित कर सकें। ट्रेंट बोल्ट ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड अनुबंधों से बाहर निकलने का विकल्प चुना। केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध को अस्वीकार कर कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, ये दोनों अभी भी प्रमुख आयोजनों के दौरान चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। कई और बड़े खिलाड़ी भी यही तरीका अपना रहे हैं। एक या दो सदी पहले, समयबद्ध टेस्ट मैच को निंदनीय माना जाता था, पूर्ण टी20 क्रिकेट की तो बात ही छोड़िए। लेकिन आईपीएल, विटैलिटी ब्लास्ट, सीपीएल टी20 और बिग बैश लीग आने तक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी रुचि थी।

2000 के दशक की शुरुआत में, खेल अलग था। पैसों की बात करें तो, क्रिकेटर कई घंटों तक लगातार खेलने के बाद भी आर्थिक मजबूती से दूर थे। 2003 में, टी20 का पहला निर्धारित प्रारूप इंग्लिश काउंटी टीमों के बीच खेला गया था, जब उनके पास पूरे 50 ओवर खेलने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। ठीक 2 साल बाद, टी20 पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला गया। हालांकि, उस समय किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन धीरे-धीरे इस प्रारूप की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने अंततः एक वैश्विक टूर्नामेंट कराने का फैसला किया और इस प्रकार 2007 टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक फाइनल मुकाबला जीतकर पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

शिवपुरी

खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

गूगल उस्ताद के शागिर्द

बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परीक्षा तो बाकी

वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नए हिंसक दौर के मायने

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में

time to read

6 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दोहन की कानूनी परिभाषा

केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

खोज का ट्रेंड

गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।

time to read

4 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नैतिकता और नियमों के बीच

केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई

time to read

3 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी

विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।

time to read

8 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दहलते हुए बदली दुनिया

सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे

time to read

10 mins

January 19, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

'वैभव' खोज

एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया

time to read

4 mins

January 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size