महाराष्ट्र इस मायने में क्लासिक केस है कि कैसे केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी जोड़-तोड़, तोड़फोड़ और पाला बदल के सहारे अपना दबदबा कायम रख रही है। दबदबे की यह पटकथा जून 2022 के आखिरी हफ्ते में लिखी गई। उस दिन मुंबई में काले बादल छाए हुए थे, लेकिन उन्हें बरसने की कोई जल्दी नहीं थी। बल्कि उससे ज्यादा जल्दबाजी और हड़बड़ी तो सियासी आसमान में दिख रही थी। उस दिन पटकथा के मुख्य किरदार 58 वर्षीय एकनाथ शिंदे थे, जो अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। उस वक्त वे शिवसेना के बड़े नेता और राज्य की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में शहरी मामलों के मंत्री थे। लेकिन देखते ही देखते परिदृश्य बदला और सियासी गणित बिलकुल अलग हो गए। एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया। दोनों के मिलने से राजनीति में हलचल हुई और एकनाथ शिंदे शिवसेना के 40 बागी विधायकों की मदद से राज्य में नई सरकार के मुखिया बन गए।
उनके इस कदम से सबसे ज्यादा नुकसान शिवसेना को हुआ। उनके इस कदम की किरकिरी भी हुई लेकिन सत्ता के आगे ये ताने-उलहाने बहुत कम थे। उन्होंने एक तरह से एमवीए और शिवसेना की कमर तोड़ दी। राजनीतिक विश्लेषक, राजनीति के दिग्गज समझे जाने वाले बड़े नेता, राजनीति की खबर रखने वाले खिलाड़ी सब इस कदम के आगे फेल हो गए। ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ जैसे प्रश्नों के भंवर में सबको छोड़ शिंदे मुख्यमंत्री होने का आनंद उठा रहे हैं। इसमें भी गजब यह हुआ कि भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनके मातहत उप-मुख्यमंत्री बनना मंजूर कर लिया।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका को असंवैधानिक करार दिया। चुनाव आयोग ने शिंदे के गुट को ही ‘असली’ शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी। अब शिंदे के पास ही पार्टी का नाम और धनुष-बाण चुनाव चिन्ह है। शिवसेना बनाने वाले बाला साहेब ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्घव बालासाहेब ठाकरे या यूबीटी) को जलती हुई मशाल का चुनाव चिन्ह थमा दिया गया।
Diese Geschichte stammt aus der April 29, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der April 29, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
खतरनाक है सबको कलाकार कहना
यह बहस अश्लीलता और सभ्यता की है, जिसके लिए लकीर खींचना वाकई जरूरी है
कूचे में बेआबरू
इस आइपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से नए कप्तान पांड्या, लोगों के निशाने पर
जाति का गणित
भाजपा का ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव तो कांग्रेस ने सवर्ण और महिला प्रत्याशियों को दी तरजीह, झामुमो की आदिवासी वोटों पर नजर
चुनावी मुठभेड़
पहले चरण से ठीक पहले निकला माओवाद का जिन्न किसके लिए
राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र
चुनाव आते ही आरोप लगाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का बाजार गरम हो गया
इनफ्लुएंसर काल में चुनाव
सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरों को भुनाकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक पहुंचने के एक सशक्त औजार को साध लिया
सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत
फिल्मी सितारों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीति में अगर कहीं रहा है, तो वह है दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु
वजूद बचाने की जंग
तेलंगाना के चुनावी अखाड़े में सबके अपने भारी के बड़े-बड़े दावे
द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व
यहां मुकाबला दोतरफा, सिवाय एकाध सीटों के जहां भाजपा का कुछ दांव है
जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव
भाजपा को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपि के तीन तटीय जिलों से उम्मीद है